Home Tags कांग्रेस

Tag: कांग्रेस

कोरोना वैक्सीन लगवाने के बाद एम्स के सिक्योरिटी गार्ड को हुई खुजली- रणदीप गुलेरिया

0

देश में कोविड-19 की वैक्सीनेशन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है इसी के तहत कल 16 जनवरी को पूरे देश में सफाईकर्मियों,स्वास्थ्य कर्मियों,हॉस्पिटल की सुरक्षा में लगे सुरक्षाकर्मियों को फ्रंटलाइन वारियर्स मानते हुए पहला टीका लगाया गया था लेकिन टीका लगने के बाद से ही दिल्ली एम्स के एक सुरक्षा गार्ड को खुजली की एलर्जी की शिकायत सामने आई है जिसकी पुष्टि स्वयं एम्स के डायरेक्टर रणदीप गुलेरिया ने की है।

दिल्ली एम्स के डायरेक्टर रणदीप गुलेरिया के अनुसार कोवैक्सीन का पहला टीका लगवाने के बाद एक सुरक्षाकर्मी को अचानक धड़कन तेज होने और शरीर में चकत्ते पढ़ने की शिकायत आई है जिसके कारण उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है गुलेरिया के अनुसार वैक्सीन लगने के 15 मिनट के बाद ही सुरक्षा गार्ड की धड़कन अचानक से तेज हो गई और पूरे शरीर में चेचक के चकत्ते पड़ गए।

गौरतलब है कि देश में कोवैक्सीन के आने के बाद से ही विपक्ष लगातार इस पर सवाल उठा रहा है उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी इसपर सवाल उठाये थे वही उनकी पार्टी के एक MLC ने तो इस वैक्सीन को लगवाने वाले को नपुंसक बन जाने तक की बात कही थी।

वही कांग्रेस ने भी इस पर सवालिया निशान उठाए हैं कांग्रेस का कहना है कि अगर वैक्सीन इतनी ही सुरक्षित है तो यह प्रधानमंत्री,केंद्र सरकार के मंत्री,मुख्यमंत्रियों और राज्य सरकारों के मंत्रियों को पहले लगना चाहिए उसके बाद यह वैक्सीन अधिकारियों को लगनी चाहिए तत्पश्चात की आम जनता के ऊपर इसका ट्रायल किया जाना चाहिए।

कमलनाथ का बड़ा बयान,23 को राजभवन का घेराव करेगी कांग्रेस

0

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ ने आज प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बड़ा ऐलान किया है।

मुख्यमंत्री कमलनाथ ने दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन को समर्थन देते हुए कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने देश के किसानों पर जबरजस्ती तीन काले कानून थोपने का काम किया है किसानों की लड़ाई में कांग्रेस उनके साथ है।

कमलनाथ ने कहा कि हम किसानों के साथ डटकर लड़ाई लड़ने के लिए तैयार हैं इसी क्रम में हम 15 से 23 तारीख तक प्रदेश और देश की गूंगी बहरी सरकार को जगाने के उद्देश्य पूरे प्रदेश में चरणबद्ध आंदोलन करेंगे।

कमलनाथ के अनुसार 7 तारीख से 15 तारीख तक ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जिला कांग्रेस कमेटी और प्रदेश कांग्रेस कमेटी एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन करेगी।

15 तारीख को पूरे प्रदेश में चक्का जाम का आयोजन किया गया है,20 तारीख को मुरैना में किसान महापंचायत बुलाई जाएगी जहां पूरे प्रदेश के किसान नेता और किसानों के प्रतिनिधि एक साथ एक मंच पर रहेंगे।

23 तारीख को कांग्रेस पार्टी,किसानों और पूरे प्रदेश के कांग्रेस कार्यकर्ताओं के राजभवन का शांति पूर्वक घेराव करेगी।

इस दौरान मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह,पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी,अरुण यादव,पूर्व मंत्री जीतू पटवारी,पीसी शर्मा उपस्थित रहे।

धार में आयोजित होगा मप्र युवक कांग्रेस का प्रशिक्षण शिविर

0

मध्य प्रदेश युवक कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष विवेक त्रिपाठी ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि 10,11 और 12 तारीख को युवक कांग्रेस का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जाएगा जिसमें युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रभारी कृष्णा अल्लावरु,राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी,AICC सचिव राष्ट्रीय प्रशिक्षण प्रभारी सचिन राव,मीडिया विभाग के राष्ट्रीय प्रभारी राहुल राव,मध्यप्रदेश युवक के प्रभारी गण शेषनारायण ओझा,अंकित डेडा,इशिता शेड़ा,मध्यप्रदेश युवक कांग्रेस के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष विक्रांत भूरिया समेत पूरे प्रदेश से चुनकर आए विधानसभा समिति जिला समिति के अध्यक्ष एवं प्रथम उपाध्यक्ष और प्रदेश समिति के पदाधिकारी शामिल होंगे।


प्रशिक्षण श्री आदिनाथ राजेंद्र जैन श्रेष्ठ पेडी मोहनखेड़ा तीर्थ राजगढ़ जिला धार में आयोजित किया जाएगा।

प्रशिक्षण में शामिल होने वाले सभी प्रशिक्षणार्थियों को शिविर के नियमों का पालन करना अनिवार्य होगा,जिला कमेटी में सर्वाधिक मत पाकर दूसरे स्थान पर आने वाले उम्मीदवारों की उपस्थिति भी अनिवार्य होगी।