भोपाल में बढ़ते कोरोनावायरस संक्रमण से बचाव हेतु कोरोनावायरस लगाया गया है जो 26 अप्रैल तक प्रभावी है लेकिन इस बीच में लोगों के आर्थिक कामकाज ना रुके इस सुविधा हेतु भोपाल के बैंक खुले हुए हैं लेकिन बैंकों में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न होने पर भोपाल कलेक्टर अविनाश लवानिया ने एक बैंक को तत्काल सील करवा दिया।
मामला भोपाल के वार्ड नंबर 17 बैरसिया रोड स्थित केनरा बैंक और बैंक ऑफ इंडिया से जुड़ा हुआ है जहां पर कोरोना कर्फ्यू लागू होने के बावजूद भी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन ना होने पर नगर निगम के सहायक स्वास्थ्य अधिकारी AHO-04 मो.शाहाब खान ने की कार्यवाही करते हुए बैंक सील कर दिया।
नगर निगम के सहायक स्वास्थ्य अधिकारी अनुसार भोपाल कलेक्टर के कोरोनावायरस के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग और गाइडलाइन का पालन करवाने का स्पष्ट आदेश है लेकिन केनरा बैंक की बेरसिया रोड स्थित शाखा में इसका पालन नहीं किया जा रहा था जिसके कारण बैंक को 7 दिन के लिए सील कर दिया गया है।
बैंक ऑफ इंडिया शाखा बैरसिया रोड वार्ड नंबर 17 में भी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन ना होने के कारण बैंक को 3 दिन के लिए सील और ₹20000 का स्पॉट फाइन लगाया गया है।
इस दौरान भोपाल कलेक्टर अविनाश लवानिया,भोपाल शहर डीआईजी इरशाद वली,नगर निगम का अमला और पुलिस अमला साथ था।
