Home Tags गुजरात विधानसभा चुनाव

Tag: गुजरात विधानसभा चुनाव

गुजरात में पार्टी से नाराज नेताओं ने अमित शाह के सामने लगाए ‘बीजेपी हाय-हाय’ के नारे !

0

गुजरात में भाजपा पिछले 22 सालों से राज कर रही है। एक के बाद एक भाजपा ने गुजरात में चुनाव जीते और बहुमत के साथ सरकार बनाई। जिसके कारण गुजरात को भाजपा का गढ़ माना जाने लगा। नरेंद्र मोदी और अमित शाह की जोड़ी ने गुजरात को दूसरी पार्टियों के लिए एक अभेद किले में तपदील कर दिया लेकिन इस बार भाजपा के लिए गुजरात में अपना किला बचाना मुश्किल हो गया है।

यह भी पढ़ें: एक हो रहा विपक्ष, 2 पार्टियां करने जा रही कांग्रेस से गठबंधन

 

दलित विधायक जेठा सोलंकी ने छोड़ी पार्टी,दिया सभी पदों से इस्तीफा

भाजपा के लिए गुजरात में एक और बड़ी मुश्किल सामने आई है। चुनाव की तैयारियों के बीच बीजेपी को बड़ा झटका देते हुए कोडिनार सीट से बीजेपी विधायक व दलित नेता जेठा सोलंकी ने शनिवार को पार्टी छोड़ दी और सभी पदों से इस्तीफा दे दिया। जिग्नेश मेवानी के कांग्रेस को समर्थन के बाद से ही दलित वोटबैंक भाजपा के पाले से खिसकता नजर आ रहा था। ऐसे में सोलंकी का इस्तीफा भाजपा के लिए बड़ी मुसोबत साबित हो सकता है। 

 

यह भी पढ़ें: सामने आया मेक इन इंडिया का जुमला, चीन से चुनाव सामग्री आयात कर रही बीजेपी !

पहली लिस्ट के बाद अमित शाह के सामने लगे भाजपा हाय हाय के नारे

विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने शुक्रवार को 70 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की। लिस्ट जारी होने के बाद से ही भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं में असंतोष बढ़ता जा रहा है। पार्टी कार्यकर्ताओं में असंतोष इस कदर बड़ गया है कि कार्यकर्तों ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के सामने ही हंगामा करने शुरू कर दिया। सूत्रों के अनुसार हंगामे के बीच कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अमित शाह के सामने ही भाजपा हाय हाय के नारे लगाने शुरू कर दिया। 

आपको बता दें कि शनिवार को भाजपा द्वारा जारी दूसरी लिस्ट में 36 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की गई है। इससे पहले शुक्रवार को बीजेपी ने 70 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की थी। कुल 182 सीटों में से बीजेपी 106 उम्मीदवारों के नाम घोषित कर चुकी है। ऐसे में अब बीजेपी को 76 और उम्मीदवारों के नाम तय करने हैं।


सामने आया मेक इन इंडिया का जुमला, चीन से चुनाव सामग्री आयात कर रही बीजेपी !

0
modi bhakt

प्रधानमंत्री मोदी के “मेक इन इंडिया ” मॉडल की एक बार फिर पोल खुलती नजर आ रही है । पीएम मोदी का मेक इन इंडिया एक बार फिर जुमला नजर आ रहा है । इसकी वहज है खुद बीजेपी। 
गुजरात चुनाव नजदीक है और सभी पार्टियां और नेता चुनाव की तैयारी में लग गए है । इसी बीच खबर आ रही है कि बीजेपी गुजरात के लिए अपनी चुनाव सामग्री चीन से मंगवा रही है । यह बात जैसे ही मीडिया में आई पूरा विपक्ष बीजेपी पर हमलावर हो गया । 
कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव जीतू पटवारी ने ट्वीट करके लिखा की –

भाजपा चीन से चुनाव सामग्री ला रही..? अब दिवाली पर चीनी झालर/पटाखों का विरोध करने वाले राष्ट्रवादी संगठन कहाँ हैं..? भाजपा का विरोध करोगे..?

इसके साथ ही कांग्रेस प्रवक्ता शक्ति सिंह गोहिल ने भी भाजपा पर तीखा हमला बोला है । गोहिल ने कहा है कि 

भाजपा का चीन के सामानों का बहिष्कार करने का दावा केवल दिखावटी है. कांग्रेस का आरोप है कि भाजपा गुजरात चुनाव में चीन में बनी प्रचार सामग्री का उपयोग कर रही है.

दरअसल बीजेपी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए ओबीसी नेता अल्पेश ठाकोर ने सबसे पहले बीजेपी पर चीन में बनी चुनाव सामग्री इस्तेमाल करने का आरोप लगाया था । अल्पेश ने आरोप के साथ ही चीनी सामग्री का बिल भी शेयर किया था । अल्पेश ने ट्विटर पे लिखा की –
https://twitter.com/AlpeshThakore/status/924345012116111360

गुजरात में मनमोहन सिंह दिलाएंगे कांग्रेस को जीत, 7 नवंबर को अहमदाबाद में..

0

गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस अपना पूरा दम लगा रही है । कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी भी एक के बाद एक गुजरात के राजनैतिक दौरे कर रहे है । पाटीदार नेता हार्दिक पटेल भी खुलकर कांगफेस पार्टी के साथ आ गए है । वहीं युवा नेता जिग्नेश मेवानी भी कांग्रेस को समर्थन देंगे । 
भाजपा को एक के बाद एक कई झटके लग रहे है । जिसकी शुरुआत राज्यसभा चुनाव में अहमद पटेल की जीत से हुई । जीत के बाद से ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं का मनोबल काफी मजबूत है । ओबीसी के सबसे बड़े नेता अल्पेश ठाकोर भी भाजपा को छोड़कर कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए है । 


पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह करेंगे गुजरात दौरा।

इसी कड़ी में भारत के पूर्व प्रधनमंत्री और विरिष्ट कांग्रेस नेता मनमोहन सिंह भी गुजरात का दौरा करने के लिए तैयार है । सूत्रों के अनुसार मनमोहन सिंह 7 नवंबर को गुजरात का दौरा करेंगे । इस दौरान वो अहमदाबाद और वड़ोदरा का दौरा करेंगे । 

इतना ही नहीं मनमोहन सिह गुजरात के व्यापारियों और बुद्धजीवियों के साथ बैठक कर नोटबंदी और जीएसटी की विस्तृत जानकारी देंगे तथा देश में मोदी सरकार द्वारा लागू की गयी नोटबंदी और जीएसटी से छोटे और माध्यम कारोबारियों तथा आम आदमी को हुए नुकसान का खुलासा करेंगे।

अशोक गहलोत ने की मनमोहन सिंह से मुलाकात।

सूत्रों ने कहा कि गुजरात कांग्रेस प्रभारी अशोक गहलोत ने पूर्व पीएम डा मनमोहन सिंह से दिल्ली जाकर मुलाकात की थी जिसके बाद उन्होंने 7 नवंबर को अपने गुजरात दौरे की स्वीकृति दे दी है।

आंकड़े और अनुमान भाजपा के खिलाफ, गुजरात में हार सकती है चुनाव !

0

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष राज ठाकरे ने गुजरात चुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया है । ठाकरे के इस बयान से गुजरात भाजपा को बड़ा झटका लगा है । ठाकरे का कहना है कि दिसंबर महीने में होने वाले गुजरात विधानसभा चुनाव में भजपा को हार मिल सकती है।
आपको बता दें कि गुजरात भाजपा का सबसे मजबूत गड़ रहा है और पिवहले 22 साल से गुजरात में भाजपा की सरकार है । ऐसे में यदि राज ठाकरे की बात सही साबित होती है तो यह मोदी सरकार के लिए सबसे बड़ी हार होगी । 
मीडिया से बात करते हुए ठाकरे ने कहा , “अब तक के चुनावी आंकलन और अनुमान के अनुसार गुजरात में भाजपा को हार का सामना करना पड़ सकता है।”

उन्होने ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री की कुछ रैलियों में लोगो को उनके भाषण के दौरान जाते हुए देखा गया था। “इस से भी हमें कुछ अंदाजा मिलता है क्यूंकि गुजरात में इससे पहले ऐसा कभी नहीं हुआ था। ”

ठाकरे का यह बयान ठीक उसी दिन आया है जब भाजपा की सहयोगी शिवसेना ने माना था कि अब भारत में मोदी लहर अब ख़त्म हो चुकी है । इसके साथ ही शिवसेना ने राहुल गांधी को भी देश के नेतृत्व के लिए तैयार बताया था ।
दरअसल गुजरात के चुनाव में पहली बार भाजपा में हार का डर देखा जा रहा है। पार्टी ने अब गुजरात मॉडल पर कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया है और मतदाताओं को धर्म के नाम पर एक जुट करने का प्रयास किया जा रहा है।