Home Tags मध्यप्रदेश

Tag: मध्यप्रदेश

मध्यप्रदेश की डायल 100 सेवा में हो रहा घोटाला, अधिकारियों के संरक्षण में नहीं हो पा रहा ठेका

0

मध्यप्रदेश की पुलिसिंग व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा Dial 100 योजना की शुरुआत की गई थी जिसका उद्देश्य पुलिस से मदद मांगने वालों को त्वरित उनकी जगह पर पहुँचकर उन्हें सहयोग करना था। लेकिन प्रदेश सरकार के अधिकारियों ने इसे भी अपनी कमाई का जरिया बना लिया है।

एक ऐसा ही मामला प्रदेश में Dial 100 का संचालन करने वाली कंपनी बीवीजी(BVG India Limited) को लेकर सामने आया है जिसमे प्रदेश सरकार के अधिकारियों ने कंपनी को ठेका की कार्यावधि पूर्ण होने के वावजूद भी अपने वित्तीय लाभ के लिए लगातार 14 महीने से एक्सटेंशन देकर रखा है।

आपको बता दें कि Dial 100 का संचालन करने वाली कंपनी BVG और प्रदेश सरकार के बीच 5 साल के लिए अनुबंध हुआ था जो 5 अप्रैल 2015 से लेकर 4 अप्रैल 2020 तक का था। जिसके बाद पुनः नए सिरे से टेंडर की प्रक्रिया होनी चाहिए थी लेकिन सरकार के भ्रष्टाचारी अधिकारियों ने कंपनी से सांठगांठ करके दोबारा टेंडर बुलाने की जगह इसी BVG को एक्सटेंशन दे दिया जो बीते 14 माह से चल रहा है।

अब ऐसे में सवाल यह है कि कंपनी जिसके पास प्रदेश की सुरक्षा से जुड़े मामले हैं उसे नियमविरुद्ध तरीके से किसके कहने पर संरक्षण दिया जा रहा है और कौन इस पैसे का बंदरबांट करके वित्तीय लाभ ले रहा है और प्रदेश सरकार को चूना लगा रहा है।

विवादों में रही है BVG India Limited

BVG कंपनी को जब से Dial 100 का ठेका मिला है तभी से वह विवादों से घिरी रही है। सरकार ने अपने अनुबंध में कंपनी से 1000 गाड़ियों की सेवा का एग्रीमेंट किया था लेकिन कंपनी के अधिकारियों ने प्रदेश सरकार के उच्च पदस्थ लोगों के साथ सांठगांठ करके सिर्फ 600 गाड़ी हीं मुहैया करवाई थी उसमें भी कई ऐसी गाड़ियां शामिल थी जो हमेशा खराब भी रही आती थी लेकिन प्रशासनिक दवाब के चलते कंपनी का कोई कुछ नही बिगाड़ पाया।

जयपुर में रिश्वत देते वायरल हुए थे BVG के प्रतिनिधि

BVG कम्पनी किस कदर भ्रस्टाचार में लिप्त इसकी एक बानगी बीते दिनों देखने को मिली थी जब इस कंपनी का प्रतिनिधि पड़ोसी राज्य राजस्थान के जयपुर में महापौर पति को 20 करोड़ की रिश्वत का सौदा करते हुए कैप्चर पकड़े थे और वीडियो जमकर वायरल हुआ था लेकिन इसके वावजूद भी प्रदेश में इस कंपनी को ब्लैकलिस्ट करने की हिम्मत मध्यप्रदेश सरकार ने नही दिखाई।

कोरोना महामारी से अनाथ हुए बच्चों पर बोले पीसी शर्मा, कहा अलग से देने चाहिए 4 लाख

0

भोपाल: प्रदेश में कोरोना महामारी से अनाथ हुए बच्चों को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने कहा कि ऐसे बेसहारा बच्चों के लिए अलग से हॉस्टल बनाना चाहिए। जहां उनकी शिक्षा और रहने की व्यवस्था की जाए।

अपनी बात को आगे बढ़ते हुए उन्होंने यह भी कहा कि हमारे नेता कमलनाथ ने पहले ही मांग की थी कि ऐसे परिवारों को चार लाख रुपये की मदद राशि दी जाए। कोरोना महामारी के लगातार बढ़ते प्रकोप को लेकर पूर्वमंत्री शर्मा ने आगे यह भी बोला की अस्पताल में इलाज नहीं मिल रहा है और लगातार मौतें हो रही है।

उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश बेसहारा बच्चों की मदद करने वाला पहला राज्य बन गया है। राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जिन बच्चों के सर से मां-बाप का साया हट चुका है, उनके मदद के लिए आगे आए और कुछ अहम फैसले लिए हैं। सरकार ने फैसला किया है कि अब उन बच्चों को प्रति महीना 5 हज़ार रुपए पेंशन दी जाएगी।

इसके साथ साथ उन सभी बच्चों की पढ़ाई का खर्चा भी मध्‍य प्रदेश सरकार उठाएगी। यही नहीं अनाथ हुए परिवारों को हर महीने राशन देने का भी वादा किया है। इस बात की जानकारी CMO मध्य प्रदेश ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की एक वीडियो ट्वीट कर दी है।

गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का बयान, दवाओं की कालाबाजारी करने वालों की संपत्ति जप्त करेंगे

0

मध्य प्रदेश के गृह एवं जेल मंत्री नरोत्तम मिश्रा(Narottam Mishra) ने दवाओं की कालाबाजारी करने वाले माफियाओं और व्यक्तियों पर बड़ा बयान दिया है।

मिश्रा ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार दवाओं की कालाबाजारी करने वालों से सख्ती से निपटेगी हम ऐसे व्यक्तियों की संपत्ति जप्त करवाएंगे।

आपको बता दें कि प्रदेश में बढ़ते कोरोनावायरस संक्रमण के उपचार में लगने वाली रेमडेसिविर,फेवीफ्लू देसी दवाइयों की जमकर कालाबाजारी की खबरें लगातार सामने आती रही है।

अब मध्य प्रदेश सरकार ने ऐसे कालाबाजारी करने वाले माफियाओं और व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने का मन बनाया है गृहमंत्री का बयान उसी परिपेक्ष में आया है।

गृहमंत्री का बयान ऐसे समय में आया है जब इंदौर और भोपाल में जमकर दबाव की कालाबाजारी हो रही है जबलपुर में एक मेडिकल संचालक पर रासुका की कार्यवाही भी हो चुकी है इसके अलावा इंदौर में 2 डॉक्टर नर्स और एक फार्म संचालक की गिरफ्तारी हो चुकी है तो वही भोपाल में भी कई डॉक्टर नर्स और हॉस्पिटल का स्टाफ इस कालाबाजारी में लिप्त पाए गए हैं।

कालाबाजारी के खिलाफ मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी राष्ट्रीय सुरक्षा कानून एनएसए(NSA) के तहत कार्यवाही करने की बात कही थी। गृहमंत्री भी उसी परिपेक्ष्य में सख्त कार्यवाही कर संपत्ति जप्त करने की बात कह रहे हैं।

मध्य प्रदेश के सिवनी में टीआई की गुंडागर्दी, जबरदस्ती उठा ले गया ऑक्सीजन सिलेंडर

0

मध्य प्रदेश के सिवनी में पुलिस का अमानवीय चेहरा देखने को मिला है मामला सिवनी के लखनादौन का है जहां पर घूमा थाने के टीआई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से ऑक्सीजन सिलेंडर स्वास्थ्य कर्मियों से अभद्रता करते हुए जबरदस्ती उठा ले गए।


मामला घूमा थाना प्रभारी राहुल बघेल से जुड़ा हुआ है जो लखनादौन स्थित सिविल अस्पताल पहुंचे जहां पर उन्होंने एक ऑक्सीजन सिलेंडर जबरदस्ती उठाया जिस पर स्वास्थ्य कर्मियों ने आपत्ति ली और टीआई को ऐसा करने के लिए मना किया लेकिन कि आई ने अपने पद का रौब दिखाते हुए उन सबको धमकी दी और सिलेंडर ले गए।

जब लखनादौन के सिविल अस्पताल के बीएमओ डॉ एम के सोलंकी ने इसकी रिपोर्ट थाने में दर्ज करवाने के लिए आवेदन दिया तो डीएम लखनादौन सिद्धार्थ जैन ने दोनों का समझौता करवा दिया।

अपने बचाव में घूमा थाना प्रभारी राहुल बघेल ने कहा कि मेरे थाने के आरक्षक की माताजी की तबीयत खराब थी इसलिए मैं लखनादौन सिविल अस्पताल पहुंचा और स्वास्थ्य कर्मियों की सहमति से सिलेंडर लेकर आया था जबकि बीएमओ डॉक्टर एमके सोलंकी ने कहा कि टीआई अपने पद की धौंस दिखाकर जबरदस्ती सिलेंडर ले गए थे।

इसके बाद जब यह मामला मीडिया में आया तो एसडीएम सिद्धार्थ जैन ने दोनों अधिकारियों के बीच समझौता करवाते हुए मामले को यहीं खत्म करने की सलाह दी और टीआई सिलेंडर सिविल अस्पताल को वापस कर गए।

कोरोना के बीच मध्यप्रदेश के CM शिवराज सिंह चौहान का बड़ा ऐलान, स्ट्रीट वेंडर को इतने रुपए भेजेगी सरकार

0

मध्य प्रदेश में बढ़ते कोरोना वायरस संक्रमण की चैन को तोड़ने के लिए सरकार ने 30 अप्रैल तक कोरोना कर्फ्यू लगाया गया है। जिसके कारण प्रदेश में कई पाबंदियां भी लागू की गई हैं प्रमुख महानगरों और कई जिलों में पुलिस सख्ती से इसका पालन करवा रही है।

इस बीच प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंगज चौहान ने बड़ा निर्णय लेते हुए स्ट्रीट वेंडर को फायदा पहुँचाने की बात कही है मुख्यमंत्री ने कहा कोरोना कर्फ्यू का सबसे ज्यादा प्रतिकूल प्रभाव स्ट्रीट वेंडर पर पड़ा है. इसे देखते हुए हमने उनके खाते में 1000 रुपए भेजने का निर्णय लिया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि “मेरे मित्रों मैं जानता हूं जब कोरोना कर्फ्यू जैसी चीज आती है तो कई लोग रोजी-रोटी के लिए परेशान होते हैं एक तरफ हमने तय किया की फैक्ट्री वगैरह चलती रहेंगी. कई गतिविधियां ऐसी हैं जिनसे लोगों की रोजी-रोटी चलेगी. लेकिन हमारे जो छोटे-छोटे स्ट्रीट वेंडर हैं, जिन्हें हमने 10 हजार रुपए पिछले कोरोना में दिया था.

“वर्तमान समय में भी हमने तय किया है कि 3 महीने का राशन सभी को नि:शुल्क दिया जाएगा. जिसमें इस तरह के छोटे व्यापारी भी शामिल होंगे. इसके साथ ही हम यह भी तय कर रहे हैं कि जो स्ट्रीट वेंडर हैं, उनके खाते में तत्काल 1000 हजार रुपए भेजने की व्यवस्था की जाए. वहीं, अगर इसके बाद भी आवश्यकता पड़ेगी, तो उन्हें अन्य लाभ दिया जाएगा. इसलिए स्ट्रीट वेंडर भाइयों से मेरी अपील है कि वे अपने जान की चिंता करें, जहान हम बचा लेंगे” 

आपको बता दें कि पिछले वर्ष के कोरोना काल मे भी मध्यप्रदेश सरकार ने आम आदमी को राहत पहुंचाने के उद्देश्य कई हितग्राहियों के खाते में डायरेक्ट पैसे ट्रांसफर किए थे।

भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार जल्द,सिंधिया समर्थकों को मिलेगा झुनझुना

0

भोपाल- भाजपा प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा जल्द ही अपनी कार्यकारिणी का विस्तार कर सकते हैं लेकिन इस कार्यकारिणी में सिंधिया समर्थकों को इस विस्तार में मायूसी हाथ लग सकती है।

लंबे इंतजार और मंथन के बाद भाजपा मध्यप्रदेश में अपनी कार्यकारिणी को कल मंत्रिमंडल विस्तार के बाद कभी भी घोषित कर सकती है क्योंकि इस बारे में प्रदेशाध्यक्ष और राष्ट्रीय अध्यक्ष के बीच चर्चा भी हो चुकी है और जे पी नड्डा ने इसपर अपनी सहमति भी दे दी है।

प्रदेशाध्यक्ष वी.डी. शर्मा इस मुद्दे पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से भी चर्चा करके सिंधिया समर्थकों को कार्यकारिणी विस्तार में एडजस्ट करने पर बातचीत कर चुके हैं लेकिन सिंधिया के अड़ियल रूख को देखते हुए सभी समर्थकों को एडजस्ट करने पर सहमति नही बन पा रही है यही कारण है कि अब भाजपा सिंधिया के 2-3 खास समर्थकों को ही शामिल करने का मूड बना चुकी है।

सूत्रों की माने तो संघ के बढ़ते दवाब के कारण प्रदेशाध्यक्ष शर्मा खुद भी ऐसे लोगों को अपनी टीम में शामिल करना नहीं चाहते जो पहले कभी संघ और उसकी विचारधारा के खिलाफ बयानबाजी करते रहे हैं इसी कारण वो ऐसे चेहरों को शामिल करके सबको चौका सकते हैं जो भले ही कांग्रेस से भाजपा मे आये हैं लेकिन उन्होंने कभी अनर्गल बयानबाजी नहीं की हो।

सिंधिया के ये समर्थक हो सकते हैं शामिल

बात अगर सिंधिया समर्थकों की करें तो भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी में गिरीश शर्मा,मनोज चौधरी,पंकज चतुर्वेदी नई टीम में प्रमुखता से दिखाई दे सकते हैं।

वही अन्य जो समर्थक या तो अपने विवादित बयानों या संघ विरोधी बयानबाजी के कारण चर्चा में रहते हैं ऐसे लोगो को भाजपा कार्यकारिणी से बाहर का रास्ता दिखा सकती है।

मंदसौर में कांग्रेस और किसानों का हल्ला बोल, सकते में सरकार

0

मंदसौर में राहुल गांधी की रैली में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में किसान पहुंचे हैं। किसानों में शिवराज सरकार को लेकर काफी गुस्सा देखा जा रहा है। राहुल गांधी की रैली को लेकर राज्य सरकार और केंद्र सरकार सतर्क हो गयी है। किसान आंदोलन पर काबू करने के लिए सरकार ने भारी पुलिस बल तैनात कर दिया है।

सरकार को उखाड़ फेंकने तक शांत नही होंगे किसान।

मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने शिवराज सरकार पर हमला बोलते हुए कहा है कि ‘शिवराज सरकार को उखाड़ फेंकने तक किसानों का गुस्सा शांत नहीं होगा। पूरी शिवराज सरकार मंदसौर के पीपल्यामंडी में कांग्रेस द्वारा आयोजित ‘किसान समृद्धि संकल्प सभा’ को रोकने में आखरी समय तक लगी रही, उसके बावजूद लाखों किसान नाकेबंदी को ध्वस्त कर सभास्थल पहुंच गए हैं।किसानों का यह आक्रोश इस सरकार को उखाड़ फेकने तक शांत नहीं होग।”

मृतक किसानों के परिजन से मिले राहुल गांधी

मंदसौर में सभास्थल पर पहुंचने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने गोलीकांड में मारे गए किसानों को श्रद्धांजलि दी। मंदसौर में पिछले साल कई मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे किसानों पर पुलिस ने फायरिंग कर दी थी, जिसमें कन्हैया लाल पाटीदार, सत्यनारायण ठांगर, अभिषेक पाटीदार, बबलू, घनश्याम धाकड़ और चिंतामन पाटिदार की मौत हो गई थी। मंदसौर गोलीकांड की आज पहली बरसी है।

शर्मनाक: मध्यप्रदेश के सरकारी स्कूल की छत पर तिरंगे की जगह लगा भाजपा का झंडा ।

0

सत्ता के नशे में चूर भाजपा नेता अब राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान करना भी भूल चुके हैं। मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है जिसे देखमे बाद आपको भाजपा के तथाकथित राष्ट्रवाद की सच्चाई समझ आ जाएगी।

देशभर में विपक्ष को देशभक्ति का पाठ पढ़ाने वाली भाजपा की पोल खोल रही यह तस्वीर है नरसिंहपुर के सरकारी विद्यालय की। जहां तिरंगे की जगह विद्यालय की छत पर भाजपा का झंडा लगा दिया गया।

किसान व स्वतंत्रता सेनानी पिंगली वैंकैया द्वारा डिज़ाइन किया गया तिरंगा देश की आजादी का प्रतीक है। इसमें शामिल केसरिया, सफेद और हरे रंग का अपना महत्व है। केसरिया रंग साहस और बलिदान का प्रतीक है।सफ़ेद रंग सच्चाई, शांति और पवित्रता का प्रतीक है। वहीं हरा रंग सन्पन्नता का प्रतीक है।

ऐसे में देश की आजादी का प्रतीक तिरंगे की जगह विद्यालय में पार्टी का झंडा फहराकर भाजपा छात्रों का क्या पाठ पढ़ाना चाहती है ? क्या मोदी जी के New India और मामा शिवराज के नया एमपी में तिरंगे का स्थान भाजपा का झंडा ले लेगा ?

शिवराज सरकार की इस हरकत के बाद विपक्ष ने भी भाजपा पर हमला बोलना शुरू कर दिया है।

मध्यप्रदेश में बच्चों को पढ़ाने की जगह चुनाव प्रचार में जुटे शिक्षक और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता !

0

शिक्षकों को विद्यार्थियों को पढ़ाते हुए देखा जाता है. लेकिन कुछ शिक्षक ऐसे भी हैं जो अपना कर्त्तव्य भूलकर चुनाव प्रचार में लगे हुए हैं. ताजा मामला सीधी जिले के रामगढ़ नंबर 2 का है. राकेश रोशन शुक्ला नाम का शिक्षक जो कि सरकारी स्कूल में कार्यरत है वह अपना काम भूलकर चुनाव प्रचार में लगा हुआ है। बता दें कि सीधी विधानसभा के कई गावों में 17 जनवरी को ग्राम पंचायतों के चुनाव होने हैं।

अगले पेज पर देखें कैसे चुनाव प्रचार में जुटे हुए है शिक्षक और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता

3शिक्षक कर रहे प्रचार

राकेश रोशन शुक्ला को लगातार रामगढ़ में प्रत्याशी के समर्थन में चुनाव प्रचार करते हुए एवं पोस्टर और बुलेटिन बांटते हुए देखा जा रहा है. आंकड़ों की माने तो मध्यप्रदेश में पहले से ही हजारों शिक्षकों की कमी है ऐसे में अगर राज्य के शिक्षक , शिक्षण कार्य छोड़कर राजनीति में सक्रिय रहेंगे तो छात्रों का भविष्य किस दिशा में जाएगा यह विषय चिंतनीय है. गौरतलब है कि शुक्ला को पहले भी कई मौकों पर ऐसे ही शिक्षण कार्य छोड़कर अन्य कार्य करते हुए देखा जा चुका है।

Back

शिवराज सरकार को उखाड़ फेंकने तक नही पहनूंगा फूलों की माला: ज्योतिरादित्य सिंधिया

0

कांग्रेस सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मंगलवार को संकल्प लिया कि जब तक वह शवराज सरकार को मध्यप्रदेश के सत्ता से उखाड़ फेंकने में सफल नही हो जाते , तब तक वह फूलों की माला नही पहनेंगे।

आपको बता दें कि मध्यप्रदेश के अशोकनगर जिले के मुंगवाली में विधानसभा उपचुनाव होने है। जिसकी तैयारियों के सिलसिले में सिंधिया तीन दिन के दौरे पर निकले हुए है। इस दौरान सिंधिया ने मुंगवाली में कई जनसभाएं संबोधित की और कई कार्यकर्ताओं से मिले।

शिवराज सरकार पर किया हमला
इस दौरान एक जनसभा को संबोधित करते हुए सिंधिया ने कहा कि इस समय मध्यप्रदेश में ऐसी सरकार है जिसने किसानों को हक़ मांगने पर गोली मारी। सिंधिया ने आगे कहा कि शवराज सरकार किसान, गरीब मजदूर और नौजवानों पर जुल्म कर रही है।
हम गांधी के सिद्धांतों से नाता रखते है: सिंधिया
सिंधिया ने कहा की वह महात्मा गांधी के सिद्धांतों पर चलने वाली कॉग्रेस पार्टी से नाता रखते है। सिंधिया ने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में जनता भाजपा सरकार को सबक सिखाएगी। इसके साथ ही सिंधिया ने नोटबंदी और जीएसटी को लेकर भी मोदी सरकार पर हमला बोला।