Home Tags महिला

Tag: महिला

महिला से अवैध संबंध रखने वाला आरक्षक वीडियो वायरल होते ही हुआ सस्पेंड

0

भोपाल पुलिस (BHOPAL POLICE) की शाख में बट्टा लगाने वाले और महिला से अवैध संबंधों के चलते पति और मोहल्ले वालों की मार खाने वाले आरक्षक 3017 देवेंद्र मालवीय को पदीय दायित्व की घोर अवहेलना करने के मामले में सस्पेंड (SUSPEND) कर दिया गया है।

जांच में पता चला है कि दिनांक 10.04.2021 को थाना छोला मंदिर में पदस्थ आरक्षक 3017 देवेंद्र मालवीय की ड्यूटी मिनी एफआरबी में थी जो सुबह 8:00 बजे अपने साथी को कुछ काम है कहकर चला गया था। बाद में वह एक महिला के घर मे संदिग्ध अवस्था मे मय वर्दी पाया गया था जिसपर गुस्साए पति जे मोहल्लेवासियों के साथ मिलकर उसकी जमकर पिटाई भी की थी और पिटाई के वीडियो को सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया था।

वीडियो सामने के बाद पता चला कि उक्त महिला जिसके घर मे आरक्षक पाया गया था उसका उसके पति से राधेश्याम कॉलोनी स्थित घर के मामले में विवाद पर चल रहा है जिससे पति महिला से अलग अपने माता पिता के साथ रहता है।

10 तारीख को वह अपनी बेटियों से मिलने जो माँ के साथ रहती है गया हुआ था जहाँ पर उसने पुलिसकर्मी को रंगे हाथ पकड़ लिया और हल्ला गोहार मचा दिया जिससे पड़ोस के लोग एकत्रित हो गए और उन्होंने पुलिसकर्मी की जमकर धुनाई की।

घटना के बाद पति ने कल दिनांक 12.04.2021 को पुलिस अधीक्षक नार्थ से मिलकर आवेदन पत्र दिया था जिसपर त्वरित कार्यवाही करते हुए उन्होंने थाना प्रभारी छोला मंदिर से प्रतिवेदन प्राप्त कर तत्काल प्रभाव से आरक्षक 3017 देवेंद्र मालवीय को निलंबित कर लाइन अटैच कर दिया।

गुना में कलयुगी पति की बर्बरता: प्रतिद्वंद्वी को झूठे केस में न फसाने पर पत्नी को 2 घंटे तक गरम रॉड से दागता रहा

0

गुना जिले के सिरसी थाना अंतर्गत एक कलयुगी पति द्वारा अपनी पत्नी को रूह कंपा देने वाली यातना देने का मामला सामने आया है।

पुलिस के अनुसार पत्नी का गुनाह सिर्फ इतना था कि उसने एक व्यक्ति के खिलाफ धारा 376 की झूठी रिपोर्ट लिखवाने से मना कर दिया जिससे झल्लाये पति ने पत्नी को 2 घंटे तक गरम रॉड से दागा।

गुना एसपी राजीव कुमार मिश्रा के अनुसार घटना 30 मार्च की है उसके 2 दिन बाद महिला सिरसी थाने पहुंची थी, जहां पर पति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया था। महिला की रिपोर्ट पर तथ्यों के आधार पर जो धाराएं लगाई गईं थी, उनके आधार पर आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

महिला की मेडिकल जांच कराई गई है। एक-दो दिन में एक्सपर्ट डॉक्टरों की रिपोर्ट मिल जाएगी। उस आधार पर अगर जरूरत लगी तो और धाराएं भी बढ़ाई जायेंगी।

आपको बता दें कि 30 मार्च को सिरसी थाने में प्रस्तुत होकर एक महिला ने बताया कि उसे उसके पति द्वारा अन्य व्यक्ति पर धारा 376 का झूठा प्रकरण दर्ज कराने के लिए दवाब बनाया जा रहा था। महिला द्वारा जब इसके लिए मना किया गया तो पति ने महिला के पेट पर पैर रखकर उसके चूल्हे के पास लिटाया।

लिटाने के बाद उसने लोहे की रॉड को चूल्हे में गरम किया और महिला के हाथ और पेट पर 2 घंटों तक गरम रॉड से दाग लगता रहा।

महिला बमुश्किल अपनी जान बचाकर वहां से भागकर अपने जीजा के गांव पहुंची और फिर वहा उसने अपनी माँ और भाई को बुलाया घटना के दो दिन बाद महिला थाने पहुंची और पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।