Home Tags मुंबई

Tag: मुंबई

स्वाथ्य कारणों के चलते अवकाश पर मध्‍यप्रदेश के डीजीपी शुक्ला,वीके सिंह को मिला कार्यवाहक डीजीपी का प्रभार

0

मध्यप्रदेश के डीजीपी ऋषि शुक्ला के छह सप्ताह के मेडिकल लीव पर जाने से चुनाव अयोग ने मप्र कैडर के 1984 बैच के आईपीएस अफसर वीके सिंह को मध्यप्रदेश पुलिस का नया कार्यवाहक डीजीपी बनाया है। अब उन्‍हीं की निगरानी में विधानसभा चुनाव संपन्‍न कराए जाएंगे। पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) ऋषि कुमार शुक्ला को रविवार को हृदयाघात हो गया था। वे इलाज के लिए मंगलवार सुबह मुंबई रवाना हो चुके है.

चुनाव आयोग को भेजे गए पैनल में 1984 बैच के तीन अधिकारियों वीके सिंह, मैथिलीशरण गुप्त और संजय चौधरी के नाम थे। इनमें से चुनाव आयोग ने वीके सिंह के नाम को मंजूरी दे दी है। वह इस समय अध्यक्ष पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन हैं, जबकि शुक्ला के 1983 बैच की एकमात्र अधिकारी रीना मित्रा इस समय केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं। आपको बता दें कि आईपीएस अफसर वीके सिंह ने अपना पदभार संभाल लिया है।

रणबीर कपूर की दादी कृष्‍णा राज कपूर का निधन, लम्बे समय से थी बीमार

0

बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता राज कपूर की पत्नी कृष्‍णा राज कपूर का मुंबई में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वे 87 वर्ष की उम्र की थी। कृष्‍णा राज कपूर कुछ समय से बीमार चल रही थीं। इस खबर के बाद से बॉलीवुड में शोक का माहौल है। ऐसे में बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियां ऋषि कपूर के घर पहुंच रही हैं। बीमारी के चलते कृष्‍णा राज कपूर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सोमवार सुबह कृष्‍णा राज कपूर ने अंतिम सांस ली। इस खबर के आते ही उनके पुत्र और एक्टर रणधीर ने अपना बयान जारी कर कहा, ”आज सुबह मैंने अपनी मां को खो दिया। ”