कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और वायनाड से सांसद राहुल गांधी के विरोध के बाद हरकत में आई दिल्ली सरकार ने जीबी पंत अस्पताल द्वारा नर्सिंग स्टॉफ के ‘मलयालम’ बोलने पर रोक लगाने के कड़ा एतराज जताया है और अस्पताल प्रशासन को अपने आदेश को तुरंत वापस करने का निर्देश दिया है।
दरअसल मामला दिल्ली के जी बी पंत अस्पताल से जुड़ा हुआ है जहां पर अस्पताल प्रबंधन द्वारा नर्सिंग स्टाफ के मलयालम बोलने पर रॉक लगाई गई थी उनसे हिंदी अंग्रेजी में बात करने का कहा गया था लेकिन इसकी खबर जैसे ही कांग्रेस के केरल से सांसद राहुल गांधी को पड़ी उन्होंने इस पर कड़ा एतराज जताते हुए ट्वीट किया जिसके बाद फौरन दिल्ली सरकार ने जीबी पंत अस्पताल को नोटिस भेजकर ऐसे फिजूल के आदेश को वापस लेने का निर्देश दिया।
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने अस्पताल प्रशासन से इससे संबंधित आदेश वापस लेने के लिए कहा था उन्होंने इस तरह का आदेश जारी करने के लिए जीबी पंत अस्पताल के एमएस को नोटिस भी जारी किया और पूछा है कि इस तरह का आदेश कैसे जारी किया गया।
नर्सिंग स्टॉफ के मलयालम बोलेने के बैन मामले पर जीबी पंत नर्सेस एसोसिएशन के प्रेसिडेंट लीलाधर रामचंदानी ने बताया कि दिल्ली सचिवालय से एक शिकायत फॉरवर्ड होकर नर्सिंग सुपरिंटेंडेंट के पास आई थी शिकायत में यह कहा गया था कि नर्सिंग स्टाफ अपनी लोकल भाषा मलयालम में बात करते हैं. शिकायतकर्ता ने कहा था इससे मरीजों को उनकी बात समझने में परेशानी होती है.
उसी आधार पर ये सर्कुलर जारी किया गया था, जिसे मेडिकल डायरेक्टर की जानकारी में आने के बाद वापस ले लिया गया है. उन्होंने दावा किया कि नर्सिंग स्टाफ में आपस में धर्म या भाषा को लेकर कोई विरोधाभास नहीं है. रामचंदानी ने कहा कि हम लोग एकजुटता के साथ काम कर रहे हैं और करते रहेंगे।
आपको बता दें कि जीबी पंत अस्पताल की ओर से एक दिन पहले ही यह आदेश जारी किया गया था कि बातचीत के लिए नर्सिंग स्टाफ केवल हिंदी या अंग्रेजी भाषा में ही बात करेंगे. इन दो भाषाओं को छोड़कर किसी अन्य भाषा में बात करते पाए जाने पर कार्रवाई किए जाने की चेतावनी दी गई थी।
Tag: राहुल गांधी
राहुल गांधी के विरोध के बाद हरकत में आई दिल्ली सरकार, जाने क्या है पूरा मामला?
कांग्रेस नेता राहुल गांधी कोरोना पॉजिटिव, ट्वीट कर दी जानकारी
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी(AICC) के पूर्व अध्यक्ष और वायनाड से कांग्रेस सांसद राहुल गांधी कोरोनावायरस से संक्रमित पाए गए हैं राहुल ने इसकी जानकारी ट्वीट के माध्यम से दी है।

राहुल गांधी ने लिखा हल्के लक्षण महसूस होने के बाद मैंने अपना टेस्ट करवाया था जिसमें मैं पॉजिटिव पाया गया हूं जो भी मेरे संपर्क में रहे हैं वह सभी भी कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करें।
आपको बता दें देश में कोरोनावायरस की दूसरी लहर बहुत ही भयावह है कई बड़े नेता और मंत्री कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं।
कल देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह भी पॉजिटिव पाए गए जिन्हें दिल्ली एम्स में भर्ती किया गया है।इसके पहले पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला और राज्यसभा सदस्य एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह भी कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं।
मदुरई पहुंचे राहुल गांधी, जल्लीकट्टू देख बोले संस्कृति का सम्मान होना चाहिए
दिल्ली:- अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और वायनाड से सांसद राहुल गांधी आज तमिलनाडु के मदुरई पहुंचे मदुरई एयरपोर्ट पर राहुल गांधी का भव्य स्वागत किया गया इस दौरान राहुल गांधी वहां के कई क्षेत्रीय कार्यक्रमों में भी सम्मिलित हुए तमिलनाडु के पारंपरिक त्यौहार जल्लीकट्टू को देखकर राहुल गांधी अत्यंत प्रसन्न हुए राहुल ने कहा कि इस संस्कृति का सम्मान होना चाहिए इस दौरान राहुल गांधी ने छात्रों और महिलाओं के साथ भोजन भी किया।
आपको बता दें 3 महीने बाद तमिलनाडु में चुनाव होने हैं इसलिए अब राज्य के सभी त्योहारों पर राजनीतिक रंग अलग ही दिखाई दे रहा है यही कारण है कि सभी पार्टियां वह अपना वोट बैंक और वर्चस्व दिखाने के हिसाब से आयोजनों में सम्मिलित हो रही हैं।
किसानों के साथ छलावा कर रही है मोदी सरकार
मीडिया से चर्चा करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार किसानों के साथ छलावा कर रही है किसान दिल्ली की सड़कों पर इस टूटती ठंड में बैठे हुए हैं लेकिन सरकार जानबूझकर किसानों की समस्याओं को सुनना नहीं चाहती क्योंकि मोदी जी अपने 23 पूंजीपति दोस्तों को इन किसान विरोधी बिलों के माध्यम से फायदा पहुंचाना चाहते हैं।
राहुल गांधी ने कहा कि किसान देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ की हड्डी है और यह सरकार उस हड्डी को चकनाचूर करने के इरादे से बैठी हुई है इतिहास गवाह है कि जब जब किसानों पर जुल्म की इंतहा हुई है तब तक सरकार है पलट गई हैं और यही हश्र इस मोदी सरकार का भी होने वाला है।


