Home Tags रेमडेसिविर

Tag: रेमडेसिविर

रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाज़ारी पर कार्यवाही, कोलार में फिर पकड़ाए आरोपी

0

भोपाल: राजधानी भोपल में रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाज़ारी रुकने का नाम नही ले रही है। एक बार फिर भोपाल के कोलार क्षेत्र में अवैध रूप से रेमडेसिविर इंजेक्शन बेचते हुए आरोपी पकड़े गए है। पुलिस के मुताबिक इन आरोपियों के पास से 5 रेमडेसिविर इंजेक्शन बरामद किए गए हैं।

पुलिस ने अब तक तीन आरोपी को आरोपी गिरफ्तार कर लिया है जब कि एक आरोपी फरार अभी तक फरार है। कोलार थाना क्षेत्र की पुलिस फरार आरोपी के तलाश में  जुटी हुई है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में से एक मेडिकल संचालक है और जेके अस्पताल के एक कर्मचारी से इंजेक्शन खरीदते थे। जेके अस्पताल का कर्मचारी फरार है और पुलिस उसकी तलाश में लगी हुई है।

आपको बता दे कि कोरोना की दूसरी लहार इतनी तेजी से फैली की बाजार में  रेमडेसिविर इंजेक्शन की कमी हो गयी। इसी बीच अवैध रूप से कालाबाज़ारी कर लोग आपदा को अवसर में तब्दील करने लगे। पुलिस ऐसे लोगों पर लगातार कार्यवाही कर रही और उन्हें गिरफ्तार कर उनपर करवाई कर रही है।

Corona Effect : रेमडेसिविर के बाद यह दवाई भी होने लगी बाजार से गायब

0

देश मे तेजी से बढ़ते कोरोना संक्रमण के कारण कई दवाईयों की किल्लत पड़ने लगी है। इस समय सबसे ज्यादा कमी रेमेडेसिवर इंजेक्शन (Remdesevir Injection) की है जिसे लोग किसी भी कीमत पर खरीदने के लिए तैयार हैं।

रेमेडेसिवर इंजेक्शन (Remdesevir Injection) के अलावा दवा बाजार से कुछ और दवाइयां भी गायब हो रही हैं जिसमे सबसे प्रमुख फेबिफ्लू(feviflu) है जो कोरोना मरीजों को संक्रमण खत्म करने के लिए दी जाती है। यह दवाई एन्टी फ्लू(Anti Flu) होती है जिसका उपयोग होम क़वारेंनटाइन लोगों को करने की सलाह भी डॉक्टर देते हैं।

फेबिफ्लू भारतीय कंपनी ग्लेनमार्क फार्मास्यूटिकल्स का प्रोडक्ट है यह flu के इलाज में प्रभावी है। इसी कारण डीजीसीआई(DGCI) ने इसे कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए अप्रूवल दिया था। दवा 200, 400 और 800 मिलीग्राम के डोज में आती है। तीनों डोज की टेबलेट बाजार से गायब हो चुके हैं।

फेबिफलु दावा मरीज की कोशिकाओं में घुसकर वायरस लोड को कम करने और वायरस को अपनी कॉपी बनाने से रोकती है। यह संक्रमण के शुरुआती स्टेज में शरीर में वायरस को फैलने से रोकने में असरदार है। रिसर्च के मुताबिक फेबिफलु का इस्तेमाल इंफेक्शन की शुरुआती स्टेज में किया जाता है।