Home Tags उत्तरप्रदेश सरकार

Tag: उत्तरप्रदेश सरकार

भाई को बेड ना मिलने पर छलका केंद्रीय मंत्री वीके सिंह का दर्द

0

मोदी सरकार(modi government) के सड़क राजमार्ग राज्यमंत्री वीके सिंह(VK Singh) का दर्द उनके भाई को कोरोना संक्रमित होने और बेड की व्यवस्था न होने के कारण छलक कर सामने आ गया।

दरअसल केंद्रीय मंत्री विजय कुमार सिंह(वीके सिंह) के भाई को कोरोनावायरस है उन्हें गाजियाबाद में बेड नहीं मिल पा रहा था जिससे परेशान होकर केंद्रीय मंत्री ने परेशान होकर ट्विटर पर गाजियाबाद कलेक्टर को टैग करने मदद करने की गुहार लगाई लेकिन कलेक्टर ने उनका जवाब देना तक मुनासिब नहीं समझा।

केंद्रीय मंत्री का वह ट्वीट तो अब डिलीट कर दिया गया



जब यह बात सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो लोगों ने केंद्रीय मंत्री को नसीहत देते हुए लिखा कि आप खुद पूर्व सेना प्रमुख रहे हैं अगर आप के भाई को बेड नहीं मिल पा रहा है गाजियाबाद प्रशासन आपके लिए सुन रहा है जबकि आप गाजियाबाद से सांसद भी हैं तो आम आदमी की क्या हालत होगी?

ट्वीट वायरल होते ही युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष वी वी श्रीनिवास ने रिटायर्ड जनरल वीके सिंह से पेशेंट की डिटेल भेजने की गुजारिश की साथ ही उन्होंने कहा कि आप हमें डिटेल भेज दीजिए हम आपके भाई को बेड की उपलब्धता करवाने की पूरी कोशिश करेंगे।

Youth Congress के राष्ट्रीय अध्यक्ष वी व्ही श्रीनिवास का ट्वीट

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मीडिया सलाहकार सलभमणि त्रिपाठी ने भी गाजियाबाद डीएम को निर्देशित करते हुए लिखा कि जिलाधिकारी इस पर संज्ञान लें और आवश्यक कार्यवाही करें।

UP के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मीडिया सलाहकार

ट्वीट ज्यादा वायरल होते ही उत्तर प्रदेश सरकार और मोदी सरकार हरकत में आई और जनरल वीके सिंह को ट्वीट डिलीट करने के लिए निर्देशित कर दिया जिस पर उन्होंने ट्वीट डिलीट कर दिया लेकिन तब तक तो पूरे देश के पास उनके ट्वीट का स्क्रीनशॉट फैल चुका था अब जनरल साहब ने किसी अनजान व्यक्ति से ट्वीट करा कर लिखा है कि गाजियाबाद डीएम इनके भाई को बेड दिलवाए।

बाहुबली मुख्तार को लेकर रोपड़ से निकली यूपी पुलिस,सुरक्षा के मद्देनजर अलर्ट जारी

0

पंजाब की रोपड़ जेल में बन्द उत्तरप्रदेश के बाहुबली नेता और विधायक मुख्तार अंसारी को लेकर UP POLICE आज बाँदा के लिए निकल चुकी है।

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद UP पुलिस के अधिकारी,डॉक्टरों की टीम के साथ पंजाब पहुचे थे जहाँ से मुख्तार को एम्बुलेंस में लेकर वो यूपी पहुंचेंगे।

आपको बता दें मुख्तार की सुरक्षा के मद्देनजर रोपड़ जेल के बाहर सख्त बैरिकेटिंग की गई थी। जैसे ही पुलिस मुख्तार को लेकर निकली रास्ते में आने वाले सभी जिलों को अलर्ट मोड पर रहने का निर्देश पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी कर दिया गया है।

गौरतलब है कि बाहुबली नेता और उत्तरप्रदेश के मऊ से विधायक मुख्तार अंसारी को 26 महीने पहले पंजाब पुलिस ने एक मामले में बाँदा जेल से ट्रांजिट रिमांड पर गिरफ्तार किया था लेकिन उसके बाद मुख्तार द्वारा उस मामले में जमानत न लेने के कारण उसे वही पर निरूद्ध किया गया था।

इस बीच उत्तरप्रदेश पुलिस ने कई बार उसे वापस करने के लिए पंजाब सरकार से अनुरोध किया लेकिन पंजाब सरकार ने उसे वापस करने से मना कर दिया था इसी कारण उत्तरप्रदेश सरकार इस मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट की शरण मे पहुची थी जहाँ कोर्ट ने UP पुलिस के पक्ष में फैसला सुनाया था।