Home Tags ओपन बुक प्रणाली

Tag: ओपन बुक प्रणाली

ओपन बुक प्रणाली से परीक्षा कराए जाने की मांग को लेकर छात्रों ने सौंपा कुलपति को ज्ञापन

0

बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में आज छात्रों ने एनएसयूआई ओर प्रोग्रेसिव स्टूडेंट यूनियन के बैनर तले ओपन बुक एग्जाम करवाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया और कुलपति को ज्ञापन सौंपा।

एनएसयूआई मेडिकल विंग के प्रदेश समन्वयक रवि परमार के अनुसार अंतिम वर्ष के छात्र छात्राओं की परीक्षा ओपन बुक प्रणाली से करवाई जाए आज इसी मांग को लेकर हमने छात्र छात्राओं के साथ सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुई प्रदर्शन किया है।

NSUI का कहना है कि विश्वविद्यालय प्रशासन छात्र-छात्रों के भविष्य और स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करना बंद करें क्योंकि इस भीषण महामारी में परीक्षा करवाना संभव नहीं है। प्रदेश में लगातार कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है जिससे छात्र – छात्राओं के स्वास्थ्य के साथ साथ जान को अत्यधिक खतरा है ऐसी परिस्थिति में परीक्षा करवाना संभव नहीं है

प्रदर्शन में NSUI जिलाध्यक्ष आशुतोष चौकसे, नीरज बारिवा,अंकेश अहिरवार,मयंक पूशाम, आशीष शर्मा,विकास ठाकुर, मोहम्मद आतिफ,फैजल खान,अंजली जी,महिमा,शालिनी के साथ समस्त छात्र उपस्थित रहे।