Home Tags कमलनाथ का बयान

Tag: कमलनाथ का बयान

शिवराज सिंह अच्छे कलाकार है उन्हें मुंबई जाकर प्रदेश का नाम रोशन करना चाहिए-कमलनाथ

0

कृषि कानूनों को लेकर दिल्ली और भोपाल में जारी कांग्रेस के प्रदर्शनों के बीच मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह पर कटाक्ष किया है।

कमलनाथ ने कहा कि शिवराज सिंह अच्छे कलाकार है उन्हें मुंबई जाकर प्रदेश का नाम रोशन करना चाहिए आपको बता दें आज देश की राजधानी दिल्ली में कांग्रेस ने पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में विशाल जंगी प्रदर्शन का ऐलान किया था तो वहीं मध्यप्रदेश में भी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने पूरे प्रदेश में चक्काजाम कर अपना विरोध दर्ज कराया है।

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने छिंदवाड़ा पहुंचकर जिले की तहसील चौरई में हेलीपैड से ट्रैक्टर चलाकर सभा स्थल पहुंचे जहां उन्होंने चक्का जाम के कार्यक्रम में भाग लिया तो वही प्रदेश के पूर्व जनसंपर्क मंत्री पीसी शर्मा ने भोपाल के रोशनपुरा में चक्का जाम कर प्रदर्शन किया वही मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने भी चक्काजाम के कार्यक्रम में भाग लिया।

इस बीच कमलनाथ ने मोदी सरकार और शिवराज सरकार पर जमकर निशाना साधा और कहा कि यह दोनों सरकार किसान विरोधी सरकार हैं जो किसानों का हित नहीं चाहती हैं दोनों सरकारें सिर्फ पूंजीपतियों का भला चाहती हैं यही कारण है कि आज 51 दिन से देश का किसान राजधानी दिल्ली में सड़कों पर बैठा हुआ है।

भोपाल में पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने चक्काजाम के प्रदर्शन के बाद अपनी गिरफ्तारी भी दी इस बीच पुलिस ने कार्यकर्ताओं को नियंत्रित करने के लिए लाठीचार्ज भी किया।

प्रदेश की कानून व्यवस्था पर कमलनाथ ने खड़े किए सवाल,बोले जब पत्रकार सुरक्षित नहीं तो कौन…

0

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था पर सवालिया निशान खड़े करते हुए तीखा हमला किया है।

कमलनाथ ने पत्रकार जितेंद्र शर्मा के घर में खड़ी बाइक और कार में आग लगाए जाने पर ट्वीट करते हुए लिखा “पत्रकार जितेंद्र शर्मा के घर पर वाहनों में की गई आगजनी बेहद निंदनीय।

गौरतलब है कि पत्रकार जितेंद्र शर्मा के जवाहर नगर स्थित घर में बीती रात अज्ञात बदमाशों ने पोस्ट पर खड़ी चार गाड़ियों में पेट्रोल डालकर आग लगा दी थी जिसमें दो गाड़ियां जलकर खाक हो गई जबकि कार और एक गाड़ी में बहुत अधिक नुकसान हुआ है।

कमलनाथ का बड़ा बयान,23 को राजभवन का घेराव करेगी कांग्रेस

0

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ ने आज प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बड़ा ऐलान किया है।

मुख्यमंत्री कमलनाथ ने दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन को समर्थन देते हुए कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने देश के किसानों पर जबरजस्ती तीन काले कानून थोपने का काम किया है किसानों की लड़ाई में कांग्रेस उनके साथ है।

कमलनाथ ने कहा कि हम किसानों के साथ डटकर लड़ाई लड़ने के लिए तैयार हैं इसी क्रम में हम 15 से 23 तारीख तक प्रदेश और देश की गूंगी बहरी सरकार को जगाने के उद्देश्य पूरे प्रदेश में चरणबद्ध आंदोलन करेंगे।

कमलनाथ के अनुसार 7 तारीख से 15 तारीख तक ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जिला कांग्रेस कमेटी और प्रदेश कांग्रेस कमेटी एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन करेगी।

15 तारीख को पूरे प्रदेश में चक्का जाम का आयोजन किया गया है,20 तारीख को मुरैना में किसान महापंचायत बुलाई जाएगी जहां पूरे प्रदेश के किसान नेता और किसानों के प्रतिनिधि एक साथ एक मंच पर रहेंगे।

23 तारीख को कांग्रेस पार्टी,किसानों और पूरे प्रदेश के कांग्रेस कार्यकर्ताओं के राजभवन का शांति पूर्वक घेराव करेगी।

इस दौरान मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह,पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी,अरुण यादव,पूर्व मंत्री जीतू पटवारी,पीसी शर्मा उपस्थित रहे।