Home Tags कर्नाटक चुनाव नतीजे

Tag: कर्नाटक चुनाव नतीजे

सुप्रीमकोर्ट से बीजेपी को बड़ा झटका, कल शाम 4 बजे बहुमत साबित करने का मिला आदेश ।

0

कर्नाटक में बिना बहुमत के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले येदुरप्पा को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। सुप्रीम कोर्ट में कांग्रेस और जेडीएस ने राज्यपाल के उस फैसले को चुनौती दी है, जिसमें राज्यपाल ने कर्नाटक में सरकार गठन के लिए बीजेपी को न्यौता दिया था। कांग्रेस की ओर से बहस करने के लिए कोर्ट में वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल मौजूद थे। वहीं मुकुल रोहतगी बीजेपी का पक्ष रख रहे थे।

कोर्ट ने शनिवार को बीजेपी से बहुमत साबित करने की बात कही, लेकिन बीजेपी ने इसका विरोध किया। ऐसे में कोर्ट ने बीजेपी से पूछा कि आखिर कल बहुमत परीक्षण क्यों नहीं हो सकता। वहीं कांग्रेस के वकील अभिषेक मनु सिंंघी कल बहुमत परीक्षण के लिए तैयार थे। बहस के दौरान कांग्रेस के वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि राज्यपाल कैसे बीजेपी को बहुमत सिद्ध करने का मौका दे सकते हैं, जबकि कांग्रेस-जेडीएस के पास पूरी संख्या है। सिंघवी ने यह भी कहा कि अगर कल बहुमत परीक्षण के लिए सदन को बुलाया जाता है, तो भी इस मामले में कानून सम्मत फैसला होना चाहिए कि क्या इस मामले में राज्यपाल फैसला ले सकते हैं।

जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने कांग्रेस-जेडीएस विधयकों को सुरक्षा देने का आदेश दिया। इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने विधानसभा में एंग्लो-भारतीय विधायक को नामित करने के राज्यपाल के फैसले पर रोक लगा दी।

सुप्रीम कोर्ट ने कल यानी शनिवार को शाम 4 बजे बहुमत परीक्षाण का आदेश दिया है। कोर्ट में सुनवाई के दौरान बीजेपी कल बहुमत परीक्षण कराने के पक्ष में नहीं थी। लेकिन कांग्रेस-जेडीएस इसके लिए तैयार थे।

जिसके बाद कांग्रेस नेता और वकील अभिषेक मनु संघवी ने कहा कि ‘सुप्रीम कोर्ट के फैसले से साबित हो गया कि येदियुरप्पा के पास विधायकों की पर्याप्त संख्या नहीं है।येदियुरप्पा की तरफ से राज्यपाल को दिए गए जो पत्र सुप्रीम कोर्ट में पेश हुए उसमें लगता है कि सरकार बनाने के लिए जरूरी विधायकों का सर्मथन नहीं था। इसीलिए हमें भरोसा है कि हम 100 फीसदी इस परीक्षण को जीतेंगे।

Live: येदियुरप्पा का शपथ ग्रहण रुकवाने के लिए कांग्रेस पहुंची सुप्रीम कोर्ट

0

कर्नाटक के राज्यपाल द्वारा येदुरप्पा को शपथ दिलाने के फैसले के खिलाफ कांग्रेस सुप्रीम कोर्ट पहुंच गई है। देर रात 1:45 पर कांग्रेस-जेडीएस की अर्जी पर तीन जजों की बेंच सुनवाई करेगी। इस बेंच में जस्टिस ए के सीकरी, जस्टिस अशोक भूषण और जस्टिस एस ए बोबडे शामिल हैं

दरअसल

कांग्रेस ने राज्यपाल के फैसले पर रोक लगाने के लिए रजिस्ट्रार कार्यालय में अर्जी दाखिल की और अपील की कि मामले की गंभीरता को देखते हुए चीफ जस्टिस देर रात को ही इस मसले को सुनें और फैसला दें।

कांग्रेस की तरफ से राज्यसभा सदस्य और मशहूर वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने पूर्व प्रधानमंत्री देवेगौड़ा और कांग्रेस नेता जी परमेश्वर की तरफ से अर्जी दाखिल की। अर्जी में अपील की गई है कि येदियुरप्पा का शपथ ग्रहण रोका जाए और उन्हें बहुमत साबित करने के लिए 15 दिन की मोहलत न दी जाए। अपील में विश्वास हासिल करने की मोहलत को कम करने की मांग की गई।

पीएम मोदी-शाह ने गवर्नर के हाथों कराया लोकतंत्र का ENCOUNTER : कांग्रेस

0

कर्नाटक के गवर्नर वाजुभाई वाला ने बीजेपी को बिना बहुमत के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने का न्योता दे दिया है। बीजेपी नेता येदुरप्पा कल सुबह 9:30 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। इस निर्णय के बाद गवर्नर विपक्षी पार्टियों के निशाने पर आ गए है। कांग्रेस गवर्नर के इस निर्णय के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाने की तैयारी कर रही है।

गवर्नर के इस निर्णय के बाद कांग्रेस पार्टी के मीडिया सेल प्रभारी रणदीप सुरजेवाला ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कहा है कि ‘प्रधानमंत्री और बीजेपी अध्यक्ष ने कर्नाटक के राज्यपाल द्वारा ‘संविधान का एनकाउंटर’ करने का आदेश दिया है। राज्यपाल वजुभाई वाला ने संविधान की सेवा के बजाए अपने ‘मास्टर्स’ के इशारे पर कठपुतली की तरह काम किया है


सुरजेवाला ने आगे कहा कि बीजेपी ने पवित्र संविधान की धज्जियां उड़ाते हुए लोकतंत्र की हत्या कर कर्नाटक के राजभवन से ‘ऑपरेशन कमल’ शुरु किया है। उन्होंने कहा कि, “कल एक ऐसी गैरकानूनी और अनैतिक सरकार शपथ लेने जा रही है,जिसकी न तो कानून इजाजत देता है और न ही संवैधानिक नियम और मिसालें। ”

गवर्नर के निर्णय पर सवाल उठाते हुए पाटीदार नेता हार्दिक पटेल ने कहा कि ‘कर्नाटक में जो हो रहा है वो देश के लिए घातक हैं। ना संविधान,ना राज्यपाल,ना कोर्ट,ना जनता का मेंडेट, सब अपनी मर्ज़ी और मनमानी,सत्ता की लालसा और तानाशाही इरादे ।देश को पीछे छोड़ रहे है,
बरबाद करने में लगे है मेरे हिंदुस्तान को,
गोरों से मिली थी आज़ादी,चोरों में आकर अटके हैं।

https://twitter.com/HardikPatel_/status/996807440099397637?s=19

क्यों कांग्रेस-जेडी(एस) गठबंधन को मिलना चाहिए पहले सरकार बनाने का मौका

0

कर्नाटक की रणनीति इस समय राष्ट्रीय पटल पर छाई हुई है। चुनाव परिणामों में किसी भी पार्टी को बहुमत न मिलने के कारण गेंद अब गवर्नर के पाले में आ गयी है। एक तरफ 104 सीटों के साथ भाजपा है तो दूसरी तरफ है 117 विधायकों के समर्थन के साथ कांग्रेस और जेडीएस गठबंधन। दोनो दल बारी बारी गवर्नर से मुलाकात कर चुके है। भाजपा जहां बहुतमत साबित करने के लिए 2 दिन का समय मांग रही थी तो वहीं कांग्रेस और जेडीएस ने 117 विधायकों के हस्ताक्षर वाला समर्थन पत्र गवर्नर को सौंप दिया है।

गवर्नर वाजुभाई पटेल से मिलने के बाद जेडीएस विधायक दल के नेता एचडी कुमारास्वामी ने कहा, “हमने कांग्रेस-जेडीएस के सभी विधायकों के साथ राज्यपाल से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश किया है। हमने उन्हें 117 विधायकों के समर्थन का पत्र भी सौंपा है। राज्यपाल ने हमें आश्वासन दिया है कि वे कानूनी राय लेने के बाद इस मामले में अपना फैसला लेंगे।”

ऐसे में जनता के बीच एक सवाल उठ रहा है कि आखिर गवर्नर पहले किस पार्टी को सरकार बनाने का मौका देते है। जानकारों के अनुसार गवर्नर को बिना देर करे पहले कांग्रेस और जेडीएस गठबंधन को बहुमत साबित करने का मौका देना चाहिए।

कांग्रेस- जेडीएस गठबंधन के पास है पर्याप्त बहुमत है। गठबंधन के पास 117 विधायकों का समर्थन है। गठबंधन ने 117 विधायकों के हस्ताक्षर वाला समर्थन पत्र राज्यपाल को सौंप दिया है। कांग्रेस और जेडीएस ने सभी विधायकों को लेकर बैठक की और गवर्नर से मिलने की कोशिश भी की। हालांकि गवर्नर ने उन्हें इस बात की इजाजत नही दी।

अगर गवर्नर भाजपा को बहुमत साबित करने का मौका देते है तो उनके फैसले पर कई सवाल उठेंगे क्योंकि कर्नाटक से पहले कुछ ऐसी ही स्तिथि गोआ, मणिपुर और नागालैंड में बनी थी। जहां कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी। इन राज्यों में भाजपा ने अन्य छेत्रिय दलों के साथ गठबंधन बनाया था। जिसके बाद पहले भाजपा को बहुमत साबित करने का मौका दिया गया।

अगर इन तीनों राज्यों में हुए निर्णय को सही माना जाए तो कर्नाटक में कांग्रेस और जेडी(एस) गठबंधन को सरकार बनाने का मौका पहले मिलना चाहिए।

विधायकों को खरीदने के लिए मंत्री पद और 100 करोड़ का ऑफर दे रही बीजेपी – जेडीएस

0

कर्नाटक में सत्ता के लिए जोर आजमाइश शुरू हो गयी है। तीनों पार्टियां बहुमत के लिए जरूरी विधायक होने का दावा कर रही हैं। इस बीच अब जेडीएस और कांग्रेस ने भाजपा पर खरीद-परोख्त के गंभीर आरोप लगाए है।

जेडीएस ने बीजेपी पर गम्भीर आरोप लगाते हुए कहा कि बीजेपी की ओर से उनके विधायकों को खरीदने के लिए 100 करोड़ रुपये और मंत्री पद ऑफर किया जा रहा है। जेडीएस नेता कुमार स्वामी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा कि ‘“आप ‘ऑपरेशन कमल’ की सफलता को भूल जाइए। अगर आप हमारे लोगों को अपने पक्ष में करेंगे तो हम भी वैसा ही करेंगे। हम तो दोगुने लोग खींच लेंगे। मैं राज्यपाल से भी कह रहा हूं कि ऐसा कोई फैसला न लें जिससे कि हॉर्स-ट्रेडिंग को बढ़ावा मिले’

इसके पहले भाजपा ने बहुमत न होने के बावजूद गवर्नर के सामने सरकार बनाने का दावा किया था। और सरकार बनाने के लिए 2 दिन एक समय मांगा था। जिसके बाद कांग्रेस और जेडीएस ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि ‘कर्नाटक में बीजेपी लोकतंत्र की फर्जी मुठभेड़ कर रही है।

कर्नाटक में बीजेपी को बड़ा झटका, कांग्रेस के सभी विधायक हुए बैठक में शामिल

जब तक मेरे शरीर मे लहू है में राहुल जी के साथ रहूंगा- नवजोत सिंह सिद्धू

0

कर्नाटक चुनाव के अभी तक के नतीजों के अनुसार भाजपा बहुतमत के करीब आ रही है। वहीं कांग्रेस दूसरी सबसे सबसे बड़ी पार्टी बन रही है। यह अलग बात है कि वोट प्रतिशत के मामले में कांग्रेस भाजपा से आगे है। अभी तक आए आंकड़ों के मुताबिक कांग्रेस जहां 75 सीटों पर आगे है तो भाजपा 105 सीटों पर आगे है।

इसी बीच पंजाब सरकार में कैबिनेट मंत्री और कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिंद्धु ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि ‘ 2019 में खेल अलग होगा, सभी पार्टियां कांग्रेस के साथ आ रही है। जब तक मेरे अंदर लहू है, में हमेशा उनके साथ खड़ा रहूंगा’

https://twitter.com/ANI/status/996291480573497345?s=19

38% वोट के बाद भी कांग्रेस को 73 सीटें और 36.7% वोट के बाद भी भाजपा को 106 सीटें, कुछ तो गड़बड़ है दया।

0

कर्नाटक चुनाव के रुझान लगभग आ चुके है। 1 बजे तक के नतीजों को देखते हुए भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनते हुए दिखाई दे रही है। कांग्रेस दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभर रही है। वहीं जेडीएस तीसरे नंबर पर दिखाई दे रही है।

मौजूद नतीजों के अनुसार किसी भी पार्टी को बहुमत मिलता नही दिख रहा है। मतलब सत्ता की चाबी अभी भी जेडीएस के हाँथ में है। लेकिन नतीजों में एक बात गौर करने वाली है कि भाजपा का वोट प्रतिशत कांग्रेस से कम है लेकिन सीटों के मामले में वह कांग्रेस से काफी आगे है।

चुनाव आयोग की वेबसाइट पे मौजूद नतीजों के अनुसार भाजपा 36.6% वोट के साथ 106 सीटें जीत रही है तो वहीं कांग्रेस 38% वोट के बाद भी केवल 73 सीटें जीत रही है। इन सबके बीच जेडीएस को 17% वोट मिले है और वह 40 सीटें जीत रही है।

इन नतीजों को देखर ईवीएम और चुनाव में धांधली को लेकर सवाल उठना शुरू हो चुके है। देखना है कि शाम होते तक यह नतीजे कितने बदलते है।

कर्नाटक विधानसभा चुनाव: भाजपा नेता के होटल से मिले 1000 पोस्‍टल बैलट कवर।

0

कर्नाटक के बादामी में एक होटल से एक हजार से ज्‍यादा पोस्‍टल बैलट के कवर बरामद किए गए हैं। यह होटल भाजपा नेता का बताया गया है। मुख्‍यमंत्री सिद्धारमैया यहीं से चुनाव लड़ा है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पोस्‍टल बैलट के सैंकड़ों कवर बादामी के एक होटल से बरामद किए गए हैं। ये सभी भाजपा कार्यकर्ता के पास से मिले हैं। बताया जाता है कि उस वक्‍त बीजेपी वर्कर इसे कथित तौर पर खोल रहे थे। जिस होटल से पोस्‍टल बैलट बरामद किए गए हैं, वह भाजपा के एक नेता का है। कर्नाटक में सत्‍तारूढ़ कांग्रेस ने पोस्‍टल बैलट कवर की बरामदगी के बाद चुनाव आयोग की भूमिका की जांच कराने की मांग की है। मालूम हो कि कर्नाटक में वोटिंग से कुछ दिनों पहले बेंगलुरु के एक फ्लैट से करीब 10 हजार फर्जी आईडी बरामद किए गए थे। जिस फ्लैट से आईडी बरामद किए गए थे, कांग्रेस और भाजपा उसे एक-दूसरे से जुड़ा हुआ बता रहे थे। भाजपा ने चुनाव आयोग से राजराजेश्वरी विधानसभा क्षेत्र में चुनाव को रद्द करने की मांग की थी। बाद में आयोग ने चुनाव को टाल दिया था। यह फ्लैट राजराजेश्‍वरी विधानसभ क्षेत्र में ही स्थित है। उसके बाद अब बादामी में सैकड़ों की संख्‍या में पोस्‍टल बैलट के कवर बरामद किए गए हैं। बता दें मुख्‍यमंत्री सिद्धारमैया बादामी से चुनाव मैदान में उतरे थे।

कर्नाटक में 12 मई को हुए चुनाव में रिकॉर्ड तोड़ मतदान हुए थे। अब जारी रुझानों में भाजपा को पूर्ण बहितमत मिल रहा है। ज्यादातर विधानसभाओं में बैलट पेपर की गिनती तक कांग्रेस आगे चल रही थी लेकिन ईवीएम की गिनती शुरू होते ही भाजपा आगे निकल गयी।

कांग्रेस हुई हमलावर

CNN News18 द्वारा यह खबर सबसे पहले दिखाई गई और कांग्रेस नेताओं ने इस मुद्दे पर बीजेपी पर जमकर हमला बोला। जिसके बाद CNN ने यह ट्वीट डिलीट कर दिया।

https://twitter.com/divyaspandana/status/996212868939894784?s=19

कर्नाटक विधानसभा चुनाव एग्जिट पोल: सबसे बड़ी पार्टी बनी कांग्रेस, दूसरे नंबर पर बीजेपी।

0

काफी लंबे प्रचार के बाद आज कर्नाटक चुनाव में मतदान हो गया। चुनाव आयोग द्वारा प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक कर्नाटक में लगभग 70% मतदान हुआ। मतदान कजतम होने के बाद अब एग्जिट पोल का दौर शुरू हो गया है। लगभग सभी एग्जिट पोल में कांग्रेस और बीजेपी के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। वहीं जेडीएस निर्णायक स्तिथि में दिख रही है। मतलब जेडीएस जिस भी पार्टी का समर्थन करती है उसकी सरकार कर्नाटक में बनेगी। हालांकि जेडीएस पहले ही बीजेपी को समर्थन न देने की घोषणा कर चुकी है।

कर्नाटक चुनावः इंडिया टुडे-एक्सिस के एग्जिट पोल में कांग्रेस को बढ़त

इंडिया टुडे-एक्सिस के एग्जिट पोल में कांग्रेस को सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर उभरते हुए दिखाया गया है। पोल में कांग्रेस को 106-118 सीटें मिलती दिखाई दे रही है। वहीं भाजपा को 79-92, जेडीएस को 22-30 और अन्य को 1-4 सीटें मिल रही है।

टाइम्स नाऊ-वीएमआर के एग्जिट पोल में भी कांग्रेस सबसे आगे

इंडिया टुडे के बाद टाइम्स नाउ के सर्वे में भी कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभर रही है। टाइम्स नाउ-वीएमआर के एग्जिट पोल में कांग्रेस को 90-130, बीजेपी को 80-93, जेडीएस को 31-39 और अन्य को 2-4 सीटें मिली है। टाइम्स नाउ का सर्वे अगर सही साबित होता है तो राज्य में सिद्धारमैया एक बार फिर मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते है।

इसके एलावा न्यूज एक्स-सीएनएक्स के एग्जिट पोल में बीजेपी को सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभर रही है। हालांकि इसमें भी बीजेपी सरकार बनाने की स्तिथि में नही होगी। इस सर्वे में कांग्रेस को दूसरे स्थान पर दिखाया गया है।

वहीं कर्नाटक के क्षेत्रीय चैनल सुवर्णा न्यूज ने भी एग्जिट पोल में भी कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर उभरती हुई नजर आ रही है। इसमें बीजेपी को दूसरे स्थान पर सिमटते हुए दिखाया गया है।