Home Tags किसान नेता

Tag: किसान नेता

अभय चौटाला का अपने भतीजे को चैलेंज, अगर चौधरी देवीलाल के वारिस हो तो….. कर दो

0

इनेलो नेता और किसान आंदोलन के समर्थन में इस्तीफा देने वाले ऐलनाबाद के पूर्व विधायक अभय चौटाला ने हरियाणा के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला पर तीखा हमला बोला है।

चौटाला ने कहा कि मेरे भतीजे नरेंद्र मोदी को पत्र लिखने की बजाए हरियाणा सरकार को अपना इस्तीफा सौंप दी और किसानों की लड़ाई में साथ खड़े हों।

चौटाला ने हरियाणा सरकार के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला को चुनौती देते हुए कहा कि अगर वो चौधरी देवीलाल के सच्चे वारिस है तो जल्द से जल्द सरकार से इस्तीफा दे दें।

उक्त बातें सिरसा अनाज मंडी का दौरा करने आये अभय चौटाला ने मीडिया से बातचीत के दौरान कही। अभय यही नही रुके उन्होंने इस दौरान भाजपा-जजपा सरकार पर कई आरोप भी लगाए।

अभय ने कहा कि दुष्यंत के पिता अजय चौटाला कहते हैं कि दुष्यंत का इस्तीफा उनकी जेब में है लेकिन वे इस्तीफे के नाम पर केवल राजनीति कर रहे हैं। अभय ने कहा अब अजय चौटाला जेल में वापस लौट गए हैं और इस्तीफा अभी भी अपनी जेब में होने का दावा करते हैं। अब अगर जनता जजपा के नेताओं से इस्तीफे की बात कहेगी तो कहने लगेंगे अजय चौटाला जेल में वापस लौट गए है इस्तीफा कैसे देंगे। कुल मिलाकर ये लोग चाहते ही नहीं हैं इस्तीफा देना।

जजपा की गुटबाजी पर तंज कसते हुए अभय ने कहा कि टोहाना के विधायक बार-बार भाजपा-जजपा सरकार के खिलाफ बयानबाजी करते हैं। अब दुष्यंत चौटाला देवेंद्र बबली को शांत करवाने के लिए उनको मंत्रिमंडल में शामिल करवाने का ड्रामा रच रहे हैं लेकिन सच्चाई यह है कि दुष्यंत देवेंद्र बबली की बजाए दिग्विजय चौटाला को मंत्री बनाना चाहते हैं। 

अभय के मुताबिक दुष्यंत अपने भाई को मंत्री बनाने के लिए ऐलनाबाद सीट से उप चुनाव लड़वाना चाहता है। अगर ऐसा होता है तो दिग्विजय चौटाला का ऐलनाबाद उप चुनाव के लिए स्वागत है। उन्होंने कहा कि अगर दिग्विजय चौटाला देवीलाल की नीतियों पर चल रहे हैं तो ऐलनाबाद सीट से चुनाव लड़कर देख लें उनको हकीकत पता चल जाएगी।

मोदी सरकार की किसानों के साथ 10वीं बैठक भी रही बेनतीजा, कृषि मंत्री बोले कुछ तो आप भी…

0

दिल्ली:- कृषि कानूनों पर बढ़ते गतिरोध के बीच आज केंद्र सरकार ने किसानों के साथ रश्मि बैठक की यह बैठक भी पिछली 9 बैठकों की तरह बेनतीजा रही। यह बैठक लगभग 4 घंटे चली. इसमें केंद्र सरकार की तरफ से तीन मंत्री केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर रेल मंत्री पीयूष गोयल और राज्य मंत्री सोम प्रकाश शामिल हुए।

किसान नेता आज की बैठक में भी कृषि कानूनों को वापस लेने की मांगों पर अड़े रहे। जिस से खिन्न होकर केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने किसानों से अपील की कि हम तो आप की मांगों पर झुकने के लिए तैयार हैं कई मांगे हम ने मानी भी हैं आप भी तो कुछ नरमी दिखाइए।

मीडिया से बात करते हुए कृषि मंत्री तोमर ने कहा कि हमने किसानों से कहा है कि हमने आपकी कई बातों पर विचार किया है। कई चीजों पर लिखित प्रस्ताव देने का भी आपको वादा किया है लेकिन सिर्फ कानून वापसी की मांग पर अड़े रहना ठीक बात नहीं है।

केंद्रीय कृषि मंत्री ने कहा कि हमने किसानों से कहा है कि आप लोग 19 जनवरी से पहले एक औपचारिक समूह बना ले और अपनी मांगों को चिन्हित कर ले हम उन सभी मांगों पर पुनः बातचीत करने के लिए तैयार हैं हम आपकी हर एक मांग पर विचार करेंगे।

सुप्रीम कोर्ट द्वारा बनाई गई समिति पर कृषि मंत्री तोमर ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट का फैसला स्वागत योग्य है हम सुप्रीम कोर्ट का सम्मान करते हैं अगर कोर्ट की समिति हमें अपना पक्ष रखने के लिए बुलाती है तो हम अपना पक्ष जरूर रखेंगे।