Home Tags कोवीसील्ड वैक्सीन

Tag: कोवीसील्ड वैक्सीन

कोवीसील्ड वैक्सीन की कीमतों का ऐलान, सरकारी और प्राइवेट में रहेगा इतना अंतर

0

भारत सरकार ने कोरोना वायरस के खिलाफ अपनी जंग को तेज कर दिया है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 1 मई से वैक्सीनेशन का दायरा बढ़ाते हुए 18 वर्ष की आयु वर्ग के लोगों वर्ग को भी वैक्सीन लगवाने का फैसला किया है।

इसी बीच कोविसील्ड के सीईओ अदार पूनावाला ने राज्य सरकारों और प्राइवेट अस्पतालों को वैक्सीन कितने रुपए में मिलेगी, इसका ऐलान कर दिया है।

सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ने राज्यों और प्राइवेट अस्पतालों के लिए वैक्सीन के एक डोज की कीमत तय कर दी है कोविशील्ड की एक खुराक प्राइवेट अस्पताल को 600 रुपए में और सरकारी अस्पताल को 400 रुपए में मिलेगी।

इसे कोई भी व्यक्ति सरकारी अस्पताल में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोग 400 रुपए देकर तो प्राइवेट अस्पताल में 600 रुपए देकर वैक्सीन लगवा सकते हैं। 

सीरम इंस्टीट्यूट ने कहा कि कंपनी वैक्सीन की कुल उत्पादन का 50% भारत सरकार के टीकाकरण कार्यक्रम को देगी और शेष 50 फीसदी वैक्सीन राज्य सरकारों और निजी अस्पतालों के लिए होगी।