Home Tags गुजरात चुनाव समाचार

Tag: गुजरात चुनाव समाचार

भाजपा से नाराज चल रहे उपमुख्यमंत्री नितिन भाई पटेल ने दिया बड़ा बयान।

0

गुजरात में भाजपा की नवनिर्वाचित सरकार की शुरुवात उम्मीद के अनुसार नहीं थी। दरअसल गुजरात के उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल को पिछली बार महत्वपूर्ण विभाग दिए गए थे लेकिन इस बार उनको साधारण विभाग दिए गये थे जिसको लेकर वो नाराज़ थे और कार्यालय का कार्यभार नहीं संभाल रहे थे। अब पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने नितिन पटेल से बात करके उन्हें मना लिया है और उन्हें बड़े विभाग देने का आश्वासन भी दिया है।

नितिन पटेल को मिला वित्त मंत्रालय
गौरतलब है कि पिछली सरकार में नितिन पटेल को वित्त, शहरी विकास और पेट्रोरसायन जैसे मंत्रालय दिए गए थे, जबकि नई सरकार में उन्हें सड़क, इमारत और स्वास्थ्य जैसे विभागों का भार सौंपा गया है। इसी कारण वह पार्टी से नाराज़ थे और अब मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उनकी अमित शाह से बात हुई और उन्होंने नितिन पटेल को मना लिया है।
बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह से हुई बात: पटेल
रिपोर्ट्स के अनुसार उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल को वित्त मंत्रालय दे दिया गया है। इससे पहले पटेल ने कहा कि, ‘मुझे उचित पद मिलने का आश्वासन दिया गया है। बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह से मेरी फोन पर बात हुई। मैं उन्हें धन्यवाद देता हूं। नितिन पटेल ने कहा कि, ‘चूंकि अमित शाह जी ने मेरे ऊपर भरोसा जताया है, इसलिए मैं पदभार संभाल रहा हूं। कैबिनेट की मीटिंग हुई थी। मैंने सीएम के साथ इसमें हिस्सा लिया और अनुशासन बनाए रखा। मैंने हाई कमान से कहा था कि अगर मुझे महत्वपूर्ण मंत्रालय नहीं दिए गए तो एक मंत्री की जिम्मेदारी से मुझे मुक्त कर दिया जाए।’

पार्टी को दिया था 3 दिन का समय
इससे पहले नितिन पटेल ने शनिवार (30 दिसंबर) को कहा था कि अब यह उनके आत्म सम्मान का मुद्दा है। उन्होंने कहा कि ‘मैंने पार्टी हाईकमान को अपनी भावनाओं से अवगत करा दिया है और मुझे उम्मीद है कि वे मेरी भावनाओं पर उचित प्रतिक्रिया देंगे।’ बता दें कि नितिन पटेल मेहसाना से विधायक हैं।

हार्दिक पटेल ने दिया था कांग्रेस में शामिल होने का ऑफर
गौरतलब है कि हार्दिक पटेल ने शनिवार को अहमदाबाद गुजरात के उपमुख्यमंत्री को ऑफर देते हुए कहा थ कि, ‘अगर वह (नितिन पटेल) और अन्य 10 विधायक पार्टी छोड़ कांग्रेस में शामिल होते हैं तो मैं और मेरे समर्थक पार्टी में नितिन पटेल का स्वागत करने के लिए कांग्रेस नेतृत्व से बातचीत करने के लिए तैयार हैं।’

मोदीजी का जो मॉडल है, उसे गुजरात के लोग नहीं मानते, वो अंदर से खोखला है : राहुल गांधी

0

गुजरात चुनाव परिणाम के बाद राहुल गांधी ने आज मीडिया से बात की । मीडिया से बातचीत करते हुए राहुल गांधी ने गुजरात की जनता और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया। राहुल गांधी ने कहा कि मोदी जी का जो गुजरात मॉडल है वो अंदर से खोखला है, मार्केटिंग और प्रोपोगेंडा बहुत अच्छा है।

राहुल गांधी ने कहा कि मोदी जी के पास चुनाव प्रचार के दौरान कहने के लिए कुछ बचा नही था। प्रचार के दौरान मोदी जी सिर्फ अपनी और कांग्रेस की बात कर रहे थे। प्रचार के दौरान मोदी जी ने ना विकास की बात की और ना ही गुजरात मॉडल के बारे में बात की।

राहुल गांधी ने इस दौरान मोदी जी की नफरत की राजनीति पर जमकर हमला बोला और कहा कि मोदी जी की नफरत की राजनीति का जवाब हम प्यार की राजनीति से देंगे।

वीडियो में देखें राहुल गांधी का पूरा बयान

https://youtu.be/kPn4sk8fMME

मैं बीजेपी को उसकी जीत के लिए अभिनंदन नहीं दूंगा क्योंकि ये जीत बेईमानी से हुई हैं: हार्दिक पटेल

0

गुजरात विधानसभा चुनाव में हुई भाजपा की जीत पर कठोर प्रक्रिया देते हुए हार्दिक पटेल ने कहा कि “मैं बीजेपी को उसकी जीत के लिए अभिनंदन नहीं दूंगा क्योंकि ये जीत बेईमानी से हुई हैं। गुजरात की जनता जागृत हुवी हैं लेकिन और जागृत होना ज़रूरी हैं। EVM के साथ छेड़छाड़ हुवी है यह हक़ीक़त हैं”

आपको बता दें कि गुजरात चुनाव परिणाम आने के पहले भी हार्दिक पटेल ने ईवीएम पर सवाल उठाए थे । हार्दिक पटेल ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा था कि “अहमदाबाद की एक कंपनी के द्वारा १४० सोफ्टवेर एंजिनियर के हाथों से ५००० EVM मशीन के सोर्स कोर्ड से हेकिंग करने की तैयारी हैं। ”

ईवीएम के सोर्स कोड के साथ हुई छेड़छाड़: हार्दिक पटेल
परिणाम घोषित होने के एक दिन पहले हार्दिक पटेल ने कहा था कि “विसनगर, पाटन, राधनपुर, टँकारा, ऊँजा, वाव, जेतपुर, राजकोट-६८,६९,७०, लाठी बाबरा, छोटाउदेपुर, संतरामपुर, साँवली, मांगरोल, मोरवाहड़फ, नादोद, राजपीपला, डभोई और ख़ास करके पटेल और आदिवासी इलाक़े की विधानसभा क्षेत्र में EVM सोर्स कोर्ड से हेकिंग करने का प्रयास हुवा हैं।

जनता के अधिकारों की लड़ाई जारी रहेगी: हार्दिक पटेल
भाजपा की जीत के बाद हार्दिक पटेल ने कहा कि जनता के अधिकारों की लड़ाई जारी रहेंगी, आरक्षण, किसान और युवाओं की लड़ाई हम ईमानदारी से और सत्य के आधार पर लड़ेंगे,जो लड़ेगा वही जीतेगा। इंक़लाब ज़िंदाबाद..

इसके आगे हार्दिक पटेल ने भाजपा की जीत पर सवाल उठाते हुए कहा कि यह कैसी जीत है जिसमें मुट्ठी भर लोंग को छोड़कर पूरा प्रदेश बेबस हैं।यह हैरान करने वाली बात हैं।मेरा गुजरात परेशान हैं।

अगर गुजरात में VVPAT स्लिप की गिनती हो गयी तो गुजरात ही नहीं , केंद्र की भाजपा सरकार भी 18 दिसंबर को गिर जाएगी।

0

आप नेता सौरभ भारद्वाज ने ईवीएम पर पर एक बार फिर गंभीर सवाल उठाए है। आप नेता का कहना है कि “अगर गुजरात में VVPAT स्लिप की गिनती हो गयी तो गुजरात नहीं , केंद्र की भाजपा सरकार भी 18 दिसंबर को गिर जाएगी।”

आप नेता सौरभ भारद्वाज ने ट्वीट करके पूछा कि “Give me one logical reason why VVPAT paper slips should not be counted ? ” मतलब मुझे एक कारण बताइये की गुजरात में VVPAT स्लिप की गिनती क्यों नही होनी होनी चाहिए ?

इससे पहले कांग्रेस की याचिका पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि हर विधानसभा की 25% VVPAT मशीनों की जांच नही की जा सकती ।

आप नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि VVPAT स्लिप की गिनती करने में चुनाव आयोग को सिर्फ 3 घंटे ज्यादा लगेंगे। vvpat स्लिप की गिनती की जानी चाहिए, इससे जनता में evm के प्रति विश्वास बढेगा।

शनिवार और रविवार की रात ईवीएम में बड़ी गड़बड़ी करने जा रही है भाजपा: हार्दिक पटेल

0

पाटीदार नेता हार्दिक पटेल पिछले कई दिनों से ईवीएम पर सवाल उठा रहे है। कांग्रेस पार्टी ने भी मतदान के दौरान कई जगहों पर ईवीएम में खराबी होने की शिकायत की थी। ईवीएम गड़बड़ी को लेकर गुजरात कांग्रेस सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गई। कांग्रेस ने सुप्रीम कोर्ट से मांग की थी कि चुनाव नतीजे घोषित करने से पहले चुनाव आयोग हर विधानसभा की 25% VVPAT मशनों को क्रॉस चेक करे। हालांकि कांग्रेस की इस मांग को मानने से सुप्रीम कोर्ट ने इनकार कर दिया। 
हार्दिक पटेल ने लगाए आरोप
इसी बीच शनिवार सुबह पाटीदार नेता ने ईवीएम गड़बड़ी को लेकर भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए है। हार्दिक पटेल का कहना है कि भाजपा शनिवार और रविवार की रात को ईवीएम में बड़ी गड़बड़ी करने जा रही है। अपने ट्विटर एकाउंट पर हार्दिक पटेल ने लिखा कि ” शनिवार और रविवार की रात को EVM में बड़ी गरबडी करने जा रही है भाजपा, चुनाव हार रही हैं भाजपा,EVM में गरबडी नहीं होंगी तो ८२ सीट भाजपा को मिल रही है। ”


ईवीएम में गड़बड़ी करके गुजरात में जीतेगी और हिमाचल में हारेगी बीजेपी : हार्दिक पटेल
एक अन्य ट्वीट में हार्दिक पटेल ने लिखा कि ” गुजरात में भाजपा की हार का मतलब है भाजपा का पतन EVM में गरबडी करके भाजपा गुजरात चुनाव जितेगी और हिमाचल प्रदेश का चुनाव हारेंगी, ताकि कोई ईवीएम पर प्रश्न ना उठाए”

शुक्रवार को भी हार्दिक पटेल ने उठाए थे ईवीएम पर सवाल

इसी पहले शुक्रवार को भी हार्दिक पटेल ने ईवीएम पर सवाल उठाते हुए कहा था कि “EVM में गरबडी यह सवाल पर हँसी नहीं लेकिन हमें स्वतंत्र लोकतांत्रिक हिंदुस्तान में इस मुद्दे पर मंथन करना ज़रूरी हैं।जनता वोट देने के बाद भी चिंता करती है की क्या मेरा वोट सही रहेगा !!! यह सभी के लिए सोचने की बात हैं।”

इससे बेहतर तो बैलट पेपर से हो मतदान

हार्दिक पटेल ने आगे कहा कि “हम EVM मशीन का उपयोग क्यों करते हैं !! ताकि मत गणना जल्दी हो जाए लेकिन चुनाव ख़त्म होने के बावजूद थी ५/७ दिन तक क्यों EVM हमें बंद कमरे में रखने पड़ते हैं।इस से अच्छा है की बेलेट पेपर से मतदान कीजिए इसमें भी EVM जितना ही समय लगता हैं। हिमाचल प्रदेश का EVM एक महीने तक पड़ा रहा ”

https://twitter.com/HardikPatel_/status/941574526311084032

गुजरात चुनाव में कांग्रेस का मास्टर स्ट्रोक, नतीजे घोषित होने से पहले होगी ईवीएम की जांच !

0

2014 के बाद भाजपा एक के बाद एक कई चुनाव जीतते आ रही है। वहीं विपक्ष इसके लिए ईवीएम को दोषी ठहरा रहा है। ईवीएम से फर्जीवाड़ा हुआ है या नही यह बताना अभी मुश्किल है लेकिन गुजरात मरीन कांग्रेस पार्टी ने ईवीएम फर्जीवाड़े से बचने के लिए एक मास्टर स्ट्रोक खेला है। 

गुजरात कांग्रेस ने सुप्रीम कोर्ट में लगाई याचिका

आपको बता दें कि गुजरात चुनाव के नतीजे 18 दिसंबर को घोषित होने है। कांग्रेस पार्टी ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका लगते हुए मांग की है कि नतीजा घोषित करने से पहले चुनाव आयोग हर विधानसभा सीट पर कम से 25% VVPAT मशीनों की पुनः जांच की जाए। 

गुजरात कांग्रेस के अध्यक्ष भारत सोलंकी ने ट्विटर पर ट्वीट करते हुए कहा कि अगर ऐसा होता है तो जनता के बीच चुनाव आयोग और चुनावी प्रक्रिया पर भरोसा बढेगा। 


गुजरात से आई ईवीएम फर्जीवाड़े की खबरें

इससे पहले मतदान के दौरान ईवीएम में फर्जीवाड़े को लेकर कई खबरें सामने आई थी। कांग्रेस ने आरोप लगाया था कि के ईवीएम मशीनों को ब्लूटूथ के माध्यम से हैक किया जा रहा है। ऐसे में कांग्रेस का यह कदम कांग्रेस के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है।

भ्रष्टाचार के मुद्दे पर पीएम मोदी मोदी को घेरते हुए राहुल गांधी ने पूछे तीखे सवाल !

0

गुजरात चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस उपाध्‍यक्ष राहुल गांधी ने बनासकांठा में बीजेपी और प्रधानमंत्री मोदी पर जमकर निशाना साधा। राहुल कहा कि जैसे पिक्‍चर फ्लॉप होती है, वैसे ही बीजेपी की विकास यात्रा फ्लॉप हो गई है। गुजरात का चुनाव हो रहा है और मोदी जी कभी जापान, पाकिस्‍तान, अफगानिस्‍तान की बात करते हैं। 
राहुल ने आगे कहा कि मोदी जी अपने भाषणों में सिर्फ दो ही बात करते हैं। 50 फीसदी कांग्रेस पर बात करते हैं और 50 फीसदी बातें सिर्फ अपनी करते हैं। राहुल ने पूछा कि अगर मोदी कहते हैं कि उन्होंने देश से कांग्रेस को खत्म कर दिया है तो गुजरात चुनाव में वह आधा समय कांग्रेस को क्यों दे रहे हैं। कांग्रेस उपाध्यक्ष ने कहा, मोदी जी चुनाव गुजरात में है। मैं आपसे अपील करता हूं कि अगर हो सके तो दो मिनट ही सही अपने भाषण में गुजरात के भविष्य पर बोलिए।

राहुल ने आगे कहा कि मोदी जी बड़ी-बड़ी बातें करते हैं लेकिन किसान को बाढ़ में राहत देने की बात नहीं कहते है। उन्होंने कहा कि जब गुजरात में बाढ़ आई तो मोदी जी ने गुजरात के किसानों से यह नहीं कहा कि मैं आपको एक रुपया मुआवजा दिलवाउंगा। राहुल गांधी ने कहा कि गुजरात में कांग्रेस की सरकार के आने पर कपास, मूंगफली और आलू के लिए किसान को बोनस दिया जाएगा। राहुल गांधी ने कहा कि बाढ़ और ओलावृष्टि से फसल को नुकसान होने पर कांग्रेस की सरकार मुआवजा दिलवाएगी।
इससे पहले कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए अपना 13वां सवाल किया है। इस सवाल में राहुल ने पीएम को मौनसाहब कहकर तंज कसा और पूछा कि उन्होंने किसके अच्छे दिन के लिए बनाई सरकार। राहुल ने लिखा कि कहते थे देंगे जवाबदेह सरकार, किया लोकपाल क्यों दरकिनार? GSPC, बिजली-मेट्रो घोटाले, शाह-जादा पर चुप्पी हर बार, मित्रों की जेब भरने को हैं बेकरार, लंबी है लिस्ट और ‘मौनसाहब’ से है जवाब की दरकार, किसके अच्छे दिन के लिए बनाई सरकार?

राहुल गांधी का ऐलान, सरदार पटेल के नाम से शुरू करेंगे यह बड़ी योजना, सबको होगा लाभ!

0

गुजरात चुनाव को लेकर राहुल गांधी ने एक बड़ी घोषणा की है। राहुल गांधी ने कहा है कि अगर सरकार बनी तो वह कांग्रेस के कद्दावर नेता और स्वतंत्रता सेनानी सरदार पटेल के नाम से एक बड़ी योजना गुजरात में लागू करेंगे।


सरदार पटेल हेल्थ कार्ड
राहुल गांधी ने ऐलान किया है कि अगर गुजरात में कांग्रेस की सरकार बनती है तो सरदार पटेल हेल्थ कार्ड नाम से योजना शुरू की जाएगी। इस योजना के तहत सबको मुफ्त चिकित्सा दी जाएगी। योजना के तहत गुजरात के लोगों को आपातकाल के दौरान एयर एम्बुलेंस के द्वारा सुरक्षा दी जाएगी।


इंदिरा कैंटीन का भी किया ऐलान
सरदारे पटेल हेल्थ के साथ ही राहुल गांधी ने गुजरात में इंदिरा कैंटीन खोलने का वादा भी किया है। राहुल गांधी ने कहा कि अगर गुजरात में कांग्रेस की सरकार बनती है तो इंदिरा कैंटीन के माध्यम से सभी को सस्ता और स्वादिष्ट भोजन दिया जाएगा।

इसके साथ ही राहुल गांधी ने गुजरात में नए अस्पताल खोलने और स्वास्थ व्यवस्था को सुधारने का वादा भी किया। गांधी ने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनी तो हर गुजराती को स्वास्थ का अधिकार दिया जाएगा।

22 साल का हिसाब, जवाब मांगे गुजरात, राहुल गांधी का नरेंद्र मोदी से पहला सवाल।

0

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी से सवालों का सिलसिला शुरू किया है।22 साल का हिसाब, जवाब मांगे गुजरात के साथ राहुल गांधी ने पीएम नरेंद्र मोदी को 2012 में किया हुआ वादा याद दिलाया है। पीएम नरेंद्र मोदी ने 2012 विधानसभा चुनाव में जनता से 50 लाख नए घर देने का वादा किया था। 5 साल के कार्यकाल में मोदी सरकार सिर्फ 4.72 लाख घर बनाने में कामयाब रही।

इस हिसाब से नरेंद्र मोदी सरकार गुजरात में अपने वादे का 10% भी पूरा करने में कामयाब नही रही। राहुल गांधी ने अपने ट्विटर एकाउंट पर लिखा कि-

22 सालों का हिसाब,
गुजरात मांगे जवाब।

गुजरात के हालात पर प्रधानमंत्रीजी से पहला सवाल:

2012 में वादा किया कि 50 लाख नए घर देंगे।
5 साल में बनाए 4.72 लाख घर।

प्रधानमंत्रीजी बताइए कि क्या ये वादा पूरा होने में 45 साल और लगेंगे?


राहुल गांधी इस समय ट्विटर पर काफी सक्रिय हो गए है और लोग उनके ट्वीट को काफी पसंद भी कर रही है। उम्मीद है कि राहुल गांधी चुनाव से पहले मोदी सरकार द्वारा किये वादों का हिसाब मांगते हुए बेरोजगारी, महँगाई और भ्रष्टाचार जैसे और भी कई मोडडे उठाएंगे। 

सीडी कांड पर बोले हार्दिक पटेल, विजय रूपानी क्या टेस्ट ट्यूब बेबी है ?

0

पाटीदार नेता हार्दिक पटेल ने सीडी कांड पर गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपानी को करारा जवाब दिया है। हार्दिक पटेल ने कहा है कि गुजरात में उनकी प्राथमिकता बीजेपी को सत्ता से हटाना है। एबीपी न्यूज़ के शिखर सम्मेलन में अभिसार शर्मा से बात करते हुए हार्दिक पटेल ने प्रधानमंत्री मोदी और बीजेपी पर जमकर हमला बोला है। 
सीडी कांड पर दिया करारा जवाब

हार्दिक पटेल ने सीडी कांड पर जवाब देते हुए कहा कि ‘विजय रूपानी क्या टेस्ट ट्यूब बेबी है ? भाजपा क्यों किसी के बेडरूम में झांकने जाती है। दरअसल एबीपी न्यूज़ के इस प्रोग्राम में हार्दिक पटेल से पहले गुजरात के सीएम विजय रूपानी आए थे और उन्होंने हार्दिक पटेल के सीडी कांड पर सवाल उठाए थे।
हार्दिक पटेल ने आगे कहा कि बीजेपी गुजरात की जनता को पैसे बांट रही है, बीजेपी क्या जनता को बेवकूफ समझती है। गुजारत की जनता विकास की सीडी देखना चाहती है 23 साल के लड़के की नही। 
अधिकतम 85 सीटें जीतेगी भाजपा

हार्दिक पटेल ने प्रोग्राम के दौरान कहा कि भाजपा गुजरात में अधिकतम 85 सीटें जीतेगी। गुजरात की जनता अब समझदार हो गयी है, इस बार 10 लाख से ज्यादा युवा पहली बार वोट करेंगे और वह भाजपा को वोट बिल्कुल नही देंगे।
दंगाई खुद सत्ता में बैठे है तो दंगा कहाँ से होगा 

गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपानी ने दावा किया था कि गुजरात में पिछले 5 साल में दंगों में काफी कमी आई है। इसका जवाब देते हुए हार्दिक पटेल ने कहा कि जब दंगाई खुद सत्ता में बैठे है तो दंगा कहाँ से होगा।
हार्दिक पटेल ने आगे कहा कि ‘ मैं किसी को हराने के लिए नही निकला, मैं जिताने के लिए निकला हूं.. गुजरात की जनता को जिताने के लिए’