Home Tags चिरायु हॉस्पिटल

Tag: चिरायु हॉस्पिटल

चिरायु हॉस्पिटल इंदौर में मरीज के परिजनों से डॉक्टरों ने की मारपीट, वीडियो वायरल

0

मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी और मिनी मुम्बई कहे जाने वाले इंदौर के प्राइवेट कोविड-19 सेंटर चिरायु अस्पताल में मरीज के परिजनों से डॉक्टरों और अन्य स्टाफ द्वारा मारपीट का वीडियो सामने आया है।

वीडियो में यह साफ देखा जा सकता है कि किस प्रकार से किसी मरीज के परिजन से डॉक्टर और चिरायु हॉस्पिटल के स्टाफ द्वारा मारपीट की जा रही है और भद्दी भद्दी गालियां बकी जा रही हैं वीडियो में एक महिला के चीखने की आवाज भी आ रही है जो अपने परिजन को हैवान डॉक्टरों और स्टाफ से बचाने की कोशिश करती नजर आ रही है।

चरम पर पहुँचा कोरोना: सरकारी आंकड़ों से इतर आज भोपाल के शमशान घाटों में 84 लोगों का हुआ अंतिम संस्कार

0

राजधानी भोपाल और इंदौर में कोरोना अपने चरम पर है शासन प्रशासन इससे निपटने के भरपूर इंतजामात भी कर रहा है लेकिन नतीजा सिफर है।

आज राजधानी में 6100 लोगों का कोरोना टेस्ट किया गया जिसमें रिकॉर्ड 1497 पॉजिटिव पाए गए हैं और 84 लोगों की मौत हुई जबकि सरकारी आंकड़े 5 बताये जा रहे हैं।

आज 84 लोगों की कोरोना संक्रमण से हुई मौत

आज भोपाल के भदभदा विश्रामघाट में 47 कोरोना संक्रमित का अंतिम संस्कार कोरोना गाइडलाइन के हिसाब से किया गया तो सुभाष नगर विश्रामघाट में 28 और झदा कब्रिस्तान में 9 लोगों को दफनाया गया।

भदभदा घाट में सिर्फ चिरायु अस्पताल से ही 18 शव पहुँचे। आज चिरायु के MD अजय गोयनका का वह बयान भी खासा चर्चा में रहा जिसमे उन्होंने कहा था कि सबसे बड़ा कोरोना सेंटर होने के कारण हमारे यहा सबसे ज्यादा मौते होती हैं।

चिरायु हॉस्पिटल के MD अजय गोयनका का बयान,भोपाल के हर अस्पताल से रोज 12 से 15 मरीजों की हो रही है मौत

0

चिरायु हॉस्पिटल(Chirayu hospital) के मैनेजिंग डायरेक्टर अजय गोयनका ने भोपाल में कोविड 19 से हो रही मौतों पर बड़ा बयान दिया है।

गोयनका ने कहा कि यह समय कोविड का पीक समय है यहाँ पर पूरे प्रदेश के सबसे सीरियस मरीज आते हैं कुछ तो 1-2घंटे में ही खत्म हो जाते हैं तो कुछ 24 से 48 घंटे में हमारी पूरी कोशिश के बाद भी दम तोड़ देते हैं। भोपाल के प्रत्येक अस्पताल में रोज 12,15,17 मौतें हो रही हैं इसका मतलब यह नहीं है कि हम कोशिश नहीं कर रहे हैं लेकिन डॉक्टरों के पूरे प्रयास के बाद भी वो बचाये नही जा पाते।

डॉ अजय गोयनका



गोयनका ने कहा कि मेरा हॉस्पिटल पिछले 1 साल से कोविड-19 पर काम कर रहा है तो हमारे यहां पर सबसे ज्यादा मौतें हो रही है।

सरकार प्रतिदिन 25 से 27 संक्रमण से मौत के आंकड़े दे रही है लेकिन इसका मतलब यह नही की मौतें 34 हो गयी या 50 हो गयी।

ऑक्सीजन की उपलब्धता के सवाल पर गोयनका ने कहा कि चिरायु के पास सेंट्रल ऑक्सीजन पॉइंट 10 लाख लीटर का है उसके अलावा हमारे पास इमरजेंसी एक लाख लीटर ऑक्सीजन हमेशा उपलब्ध रहती है।चिरायु के पास 600 जम्बो सिलेंडर है 200 ग्रेट 2 सिलेंडर है 90 छोटे सिलेंडर हैं। इसलिए ऑक्सीजन खत्म होने की बात करना बेमानी है।