Home Tags चुनाव

Tag: चुनाव

38% वोट के बाद भी कांग्रेस को 73 सीटें और 36.7% वोट के बाद भी भाजपा को 106 सीटें, कुछ तो गड़बड़ है दया।

0

कर्नाटक चुनाव के रुझान लगभग आ चुके है। 1 बजे तक के नतीजों को देखते हुए भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनते हुए दिखाई दे रही है। कांग्रेस दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभर रही है। वहीं जेडीएस तीसरे नंबर पर दिखाई दे रही है।

मौजूद नतीजों के अनुसार किसी भी पार्टी को बहुमत मिलता नही दिख रहा है। मतलब सत्ता की चाबी अभी भी जेडीएस के हाँथ में है। लेकिन नतीजों में एक बात गौर करने वाली है कि भाजपा का वोट प्रतिशत कांग्रेस से कम है लेकिन सीटों के मामले में वह कांग्रेस से काफी आगे है।

चुनाव आयोग की वेबसाइट पे मौजूद नतीजों के अनुसार भाजपा 36.6% वोट के साथ 106 सीटें जीत रही है तो वहीं कांग्रेस 38% वोट के बाद भी केवल 73 सीटें जीत रही है। इन सबके बीच जेडीएस को 17% वोट मिले है और वह 40 सीटें जीत रही है।

इन नतीजों को देखर ईवीएम और चुनाव में धांधली को लेकर सवाल उठना शुरू हो चुके है। देखना है कि शाम होते तक यह नतीजे कितने बदलते है।

इंदिरा गांधी जिताएंगी कांग्रेस को शहडोल चुनाव !

0

Newbuzzindia : सुनने में आपको अजीब जरूर लग रहा होगा । आप सोच रहे होंगे की स्वर्गवासी इंदिरा गांधी कांग्रेस को शहडोल उपचुनाव कैसे जितवाएंगी । यह हम आपको बताते है । दरअसल मध्यप्रदेश की शहडोल सीट पर 19 नवंबर को उपचुनाव होने है । 19 नवंबर को इंदिरा जी का जन्मदिन भी आता है । वहीं 19 नवंबर को कांग्रेस में दूसरी इंदिरा गांधी कहे जाने वाली प्रियंका गांधी की सक्रिय राजनीति में एंट्री होनी है ।

शहडोल लोकसभा सीट से इंदिरा जी और कांग्रेस का एक गहरा नाता रहा है । इंदिरा जी ने अपने शाशनकाल में शहडोल का दौरा करते हुए कांग्रेस नेता कमलनाथ को अपना तीसरा बेटा बताया था । वही कमलनाथ इस समय शहडोल चुनाव में कांग्रेस का प्रचार भी कर रहे है ।  शहडोल जिले में इंदिरा गांधी जी के नाम से गर्ल्स कॉलेज भी मौजूद है ।

इंदिरा जी के जन्मदिन पर सक्रिय राजनीति में उतरेंगी इंदिरा गांधी ।
कांग्रेस नेता शुरू से ही प्रियंका गांधी में इंदिरा जी की छवी देखते है । प्रियंका गांधी के बोलने का तरीका , प्रियंका गांधी की शक्ल सब इंदिरा गांधी से मिलता जुलता है । तभी कांग्रेस में उन्हें दूसरी इंदिरा गांधी कहा जाता है । इंदिरा गांधी के जन्मदिन पर प्रियंका गांधी की एंट्री भी शहडोल चुनाव में कांग्रेस को बढत दिला सकती है ।

कांग्रेस के सभी दिग्गज एकजुट होकर कर रहे है प्रचार ।
इस समय कांग्रेस के सभी दिग्गज नेता शहडोल चुनाव में कांग्रेस का प्रचार कर रहे है । माहौल बनाने के लिए कांग्रेस के दिग्गज नेता पूर्व केंद्रीय मंत्री और सांसद कमलनाथ, कांतिलाल भूरिया, मोहन प्रकाश, प्रदेश अध्यक्ष अरूण यादव, राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा समेत कई नेताओं की फौज सड़क पर उतरी।

2014 की मोदी लहर के पहले था कांग्रेस का कब्ज़ा

शहडोल सीट पर अब तक 16 लोकसभा चुनाव में 5 बार बीजेपी और 6 बार कांग्रेस की जीत हुई है । 2014 की मोदी लहर के पहले शहडोल सीट पर कांग्रेस पार्टी का कब्ज़ा था । कांग्रेस पार्टी की राजेश नादिनी सिंह शहडोल से सांसद थीं ।

आज भी ग्रामीण इलाके में इंदिरा जी और कांग्रेस की लोकप्रयिता कम नही हुई है । देखना यह है कि क्या कांग्रेस इंदिरा जी के नाम को शहडोल उपचुनाव में भुना पाती है ।

मोदी से खुश नही बनारस की जनता , हार सकते है चुनाव !

1

Newbuzzindia: पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र बनारस के लोग पीएम मोदी काफी नाराज और निराश नजर आ रहे है और यदि ऐसा ही रहा तो इस बार मोदी इस क्षेत्र से चुनाव नहीं जीत पायेंगे।

सियासत संवाददाता का कहना है कि यह मेरा कथन नही, उस क्षेत्र के मतदाताओं, जो बनारस के आस-पास नौकरी करते हैं, और रोज सुबह ट्रेन से अपने कार्य स्थल पर पहुँचते है। बनारस में के मिजाज़ को समझने के लिए मैंने वहां की यात्रा के दौरान इनके पास विभिन्न मुद्दों पर बातचीत करने के लिए पर्याप्त मुद्दे होते हैं।

इन एमएसटी वालों को बनारस से जौनपुर में यात्रा करनी थी। उसी डिब्बे के एक कोने में मैं बैठा था। व्यक्तिगत बातचीत से उनकी बात बनारस एवं मोदी पर आकर टिक गयी। उन लोगों ने अपनी बातचीत में यह बताया कि पिछले दो सालों में मोदी ने एक ट्रेन देने के सिवा बनारस में कुछ नही किया।

और ऐसी ट्रेन दी, जिसमें आम आदमी यात्रा तो कर ही नहीं सकता। इसके आलावा इस समय जितने भी विकास कार्य बनारस में हो रहे हैं, वे तो पिछले आठ से चार साल पहले शुरू हुए हैं। ये सभी काम आज भी अनवरत चल रहे हैं। एक भी काम पूरा नही हुआ।

पूरा बनारस धुल एवं गड्ढो से जूझ रहा है। जिस तरह से यहाँ के पूर्व सांसद प्रो. मुरली मनोहर जोशी अलोकप्रिय हो गये थे, उसकी शुरुआत हो चुकी है। यदि मोदी जी ने बनारस की जनता से किये वायदे पूरे नही किये तो वे चुनाव हार सकते हैं। मैं उनकी बातों को बड़ी ही संजीदगी से सुन रहा था। ये सभी एमएसटी पास धारक भाजपा के समर्थक एवं मतदाता थे, जैसा मुझे उनकी बातों से लगा।

NewBuzzIndia से फेसबुक पे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें..
**Like us on facebook**
[wpdevart_like_box profile_id=”858179374289334″ connections=”show” width=”300″ height=”150″ header=”small” cover_photo=”show” locale=”en_US”]