Home Tags जनरल प्रमोशन की मांग हेतु

Tag: जनरल प्रमोशन की मांग हेतु

जनरल प्रमोशन की मांग हेतु सोशल मीडिया पर ‘मेडिकल स्टूडेंट्स की मन की बात सुनो मामा हमारे साथ’ हुआ ट्रेंड

0

कोरोना संक्रमण के लगातार बढ़ रहे मामलों के बावजूद शिवराज सरकार मेडिकल के छात्र-छात्राओं की ऑफलाइन परीक्षा करवाने की तैयारी कर रही है जिसके विरोध में आज छात्रों ने ‘मेडिकल स्टूडेंट्स की मन की बात सुनो मामा हमारे साथ’ को सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर ट्रेंड करवाया।

एनएसयूआई मेडिकल विंग के प्रदेश समन्वयक रवि परमार ने बताया कि मध्य प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय द्वारा लगातार मनमानी की जा रही है एक और छात्र-छात्राएं कोरोना के लेकर अत्यधिक चिंतित हैं तो दूसरी और ऐसी भयावह स्थिति में ऑफलाइन परीक्षा करवाई जा रही हैं जिसका छात्र-छात्राएं ओर उनके अभिभावक लगातार विरोध कर रहे |

रवि ने बताया कि आज ऑफलाइन परीक्षा के विरोध में मेडिकल विश्वविद्यालय के सभी छात्र छात्राओं ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सांरग को हजारों की संख्या में ट्वीट किये है स्टूडेंट्स ने ट्वीट में अपनी बात रखते हुए *#मेडिकल_स्टूडेंट्स_की_मन_की_बात_सुनो_मामा_हमारे_साथ* का हजारों स्टूडेंट्स ने ट्वीटर पर हैशटैग चलाया।

परमार ने बताया की मेडिकल यूनिवर्सिटी के नर्सिंग , फिजियोथैरेपी,होम्योपैथिक,आयुर्वेदिक,यूनानी एमबीबीएस,डेंटल,पैरामेडिकल और अन्य मेडिकल कोर्स के स्टूडेंट्स द्वारा ऑफलाइन परीक्षा का लगातार विरोध कर जनरल प्रमोशन या ऑनलाइन परीक्षा की मांग की जा रही हैं।

परमार ने कहा कि मेडिकल यूनिवर्सिटी की लापरवाही की वजह से हजारों स्टूडेंट्स का भविष्य खतरे में है यूनिवर्सिटी द्वारा ना तो समय पर परीक्षा परिणाम जारी किये जाते हैं ना ही मार्कशीट डिग्री प्रोविजनल समय पर दी जाती हैं नर्सिंग अंतिम वर्ष की परीक्षा फरवरी 2020 में हुई थी लेकिन कई स्टूडेंट्स के परीक्षा परिणाम 1 साल बाद भी जारी नहीं किये जिसकी वजह से जिन स्टूडेंट्स को डिग्री लेकर नौकरी करना चाहिए थी आज वो परीक्षा परिणाम के इंतजार में घर में बैठे हैं


रवि परमार ने बताया कि मेडिकल यूनिवर्सिटी के कई कोर्सओं की सत्र 2019- 20 की परीक्षा काफी समय पहले हो जानी थी लेकिन अभी तक नहीं हुई जिससे छात्र छात्राओं का समय बर्बाद हो रहा है और अब ऐसे हालातों में परीक्षा कराना उचित नहीं है इसलिए छात्र छात्राओं को या तो जनरल प्रमोशन दिया जाए या फिर जल्द से जल्द उनकी ओपन बुक या ऑनलाइन परीक्षा करवाई जाएं |

परमार ने कहा क्या प्रदेश के हालात बहुत गंभीर है ऐसे में छात्र छात्राओं कि ऑफलाइन परीक्षा कराना यानी कोरोना को ओर फैलाना है अगर छात्र-छात्राएं संक्रमित हुए तो उसकी जिम्मेदारी किसकी होगी ना विश्वविद्यालय जिम्मेदारी लेने को तैयार है ना ही सरकार जिम्मेदारी लेने को तैयार है तो आफलाइन परीक्षा क्यों ?

रवि परमार ने कहा कि नर्सिंग के छात्र-छात्राएं लगातार जनरल प्रमोशन की मांग कर रहे लेकिन सरकार उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दे रही है लेकिन अब नर्सिंग के छात्र-छात्राएं जनरल प्रमोशन की मांग को लेकर एनएसयूआई मेडिकल विंग के साथ हाईकोर्ट जाएंगे।