Home Tags नितिन गडकरी

Tag: नितिन गडकरी

नोटबंदी के बीच करोड़ों-अरबों की शादी कर रहे केंद्र मंत्री नितिन गडकरी !

0

Newbuzzindia : ​फकीरों के टोले के एक फ़कीर की बेटी की शादी है आज । कन्यादान तो पूरे देश ने बैंकों में जमा करवा ही दिया है । अब सवाल उठ रहा है करोड़ों- अरबों  में हो रही इस शादी के लिए पैसा कहाँ से आएगा ? क्या 2.5 लाख निकलने के लिए नितिन गडकरी लाइन में लगेंगे ?

केन्द्रीय सड़क परिवहन मंत्री और पूर्व भाजपा अध्यक्ष नितिन गडकरी की बेटी की आज रविवार नागपुर शहर मे शादी हो रही. शादी मे करीब 10000 हजार से ज्यादा अतिथियों के शरीख होने की उम्मीद है. इस लिहाज से नागपुर में आज शाम करीब 50 चार्टर्ड प्लेन करीब-करीब एक साथ बारी-बारी से लैंड करेंगे.

इस शादी में पहुंचने वाले वीवीआईपी में भाजपा के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी, केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत, कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, महाराष्ट्र नव निर्माण सेना के अध्यक्ष राज ठाकरे शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे समेत कई मुख्यमंत्री और केन्द्रीय मंत्री शामिल होंगे .अन्य अतिथियों में मशहूर उद्योगपति मुकेश अंबानी और रतन टाटा, फिल्म अभिनेत्री हेमा मालिनी, सदी के महानायक अमिताभ बच्चन, एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार, उद्योगपति कुमार मंगलम बिड़ला का नाम शामिल है.3 और 4 दिसंबर को किसी भी शहर से नागपुर पहुंचने के लिए हवाई टिकट उपलब्ध नहीं है.

इस शाही शादी के बीच इस बात की चर्चा होने लगी है कि जब लोग पीएम मोदी के नोटबंदी के फैसले से परेशान हैं और उन्हें घर खर्च चलाने तक को नकद पैसे नहीं मिल पा रहे हैं, वैसी स्थिति में शाही शादी में करोड़ों का खर्च किया जाएगा

हमारे गले में फंसी हड्डी के तरह है अच्छे दिन का नारा : नितिन गडकरी

0

Newbuzzindia: केंद्रीय परिवहन मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता नितिन गडकरी ने लोकसभा चुनावों के दौरान इस्तेमाल किए गए पार्टी के ‘अच्छे दिन’ के नारे से पल्ला झाड़ते हुए कहा कि यह हमारे गले में फंसी हड्डी है.

मुंबई में उद्योग जगत के एक कार्यक्रम के दौरान जब गडकरी से देश के हालात के बारे में पूछा गया कि अच्छे दिन कब आएंगे, तो गडकरी ने कहा कि अच्छे दिन कभी नहीं आते.

उन्होंने कहा कि यह बात असल में मनमोहन सिंह की छेड़ी हुई थी. प्रवासी भारतीयों के कार्यक्रम में तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा था कि अच्छे दिन आने के लिए इंतजार करना होगा. उसी के जवाब में मोदी जी ने कहा कि हमारी सरकार आएगी, तो अच्छे दिन आएंगे. गडकरी ने कहा कि यह बात उन्हें पीएम मोदी ने ही बताई.

गडकरी ने मीडिया को उनके बयान को गलत अंदाज में पेश न करने की हिदायत देते हुए यह भी कहा कि हमारा देश अतृप्त आत्माओं का महासागर है, यहां जिसके पास कुछ है, उसे और चाहिए. वही पूछता है कि अच्छे दिन कब आएंगे?

उल्लेखनीय है कि गत लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने अपने चुनावी कैंपेन का पूरा जोर इस कैचलाइन पर ही टिका दिया था कि ‘अच्छे दिन’ आएंगे. केंद्र में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनने के बाद ये सवाल बीजेपी के नेताओं से लगातार पूछे जाने लगे कि अच्छे दिन कब आएंगे?