Home Tags नोटेबंदी

Tag: नोटेबंदी

नोटेबंदी के बाद 10 गुना बढ़ गया है भ्रष्टाचार और कालाधन : अरविन्द केजरीवाल 

0

Newbuzzindia : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने नोटेबंदी के मुद्दे पर मोदी सरकार पर करारा हमला बोला है । केजरीवाल ने Twitter पर ट्वीट करते हुए कहा है कि –

रोज़ इतने नोट पकड़े जा रहे हैं। नोटबंदी के बाद से भ्रष्टाचार और काला धन में 10 गुणा बढ़ोतरी हुई है। 


एक अन्य ट्वीट में अरविन्द केजरीवाल ने नोटेबंदी के कारण फरीदाबाद में गयी 45,000 नौकरियों का मुद्दा उठाया । केजरीवाल ने कहा कि “जब सिर्फ फरीदाबाद में 45,000 लोगों की नौकरी चली गई तो सोचिए पुरे भारत में क्या हाल होगा ? ”

https://twitter.com/ArvindKejriwal/status/807753370551226368

नोटेबंदी : मनमोहन सिंह ने किए मोदी सरकार पर 5 बड़े हमले ।

0

Newbuzzindia : नोटेबंदी के मुद्दे पर पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह एक बार फिर आक्रामक हो गए है । मनमोहन सिंह ने नोटेबंदी से जुडी कई कमियां गिनाई है । जिनमे मनमोहन सिंह के मुख्य बयान है –

  • विमुद्रीकरण के पीछे यह गलतफहमी है कि ‘सारी नकदी काला धन है, और सारा काला धन नकदी के रूप में ही है’ 
  • मनमोहन सिंह ने कहा है कि “नेताओं और सरकारों को कमज़ोर वर्गों की परवाह करनी होगी, वो अपनी इस ज़िम्मेदारी से पीछे नहीं हट सकते । “
  • मनमोहन सिंह ने आगे कहा कि “मैंने कभी नहीं सोचा था कि एक दिन मैं अपने ही देशवासियों को पैसे के लिए अंतहीन लाइन में इंतजार करते देखूँगा । “
  • काले धन के खिलाफ लड़ाई सुनने में अच्छी लग सकती है, लेकिन इसमें एक भी ईमानदार भारतीय की जान नहीं जानी चाहिए ।
  • विमुद्रीकरण से आम आदमी की जीविका और उनकी बचत को उजाड़ना भीषण त्रासदी है ।