Home Tags पंजाब

Tag: पंजाब

हिसार के सतलोक आश्रम के संत रामपाल दो हत्याओं के दोषी करार

0

हिसार के सतलोक आश्रम मामले में जेल में बंद बाबा रामपाल के खिलाफ कोर्ट ने फैसला सुना दिया है। हिसार की अदालत ने संत रामपाल को दो हत्याओं का दोषी करार दिया है। लगभग 4 साल से जेल में बंद रामपाल पर सोमवार को हुई सुनवाई के बाद कोर्ट ने अपना फैसला गुरुवार यानी आज तक के लिए सुरक्षित रख लिया था।

क्या है पूरा मामला


संत रामपाल का केस 14 नवंबर 2014 का है, जब हाईकोर्ट के आदेश के बावजूद एक मामले में रामपाल कोर्ट में पेश नहीं हुए थे। इसके बाद हाईकोर्ट ने रामपाल को पेश करने के आदेश दिए और पुलिस प्रशासन ने सतलोक आश्रम से रामपाल को निकालने के लिए ऑपरेशन चलाया। इस ऑपरेशन के दौरान 4 लोगों की मौत हो गई थी।

राज्यों में सुरक्षा कड़ी की गई,जिले की सभी सीमाएं सील

संत रामपाल पर कोर्ट के फैसले के मद्देनजर इस बात को ध्यान में रखते हुए पूरे आस-पास के राज्यों में सुरक्षा कड़ी की गई है। हिसार और उसके आसपास के इलाकों की सुरक्षा व्यवस्था काफी कड़ी कर दी गई है। फैसला आने तक हिसार में इंटरनेट सेवा भी रोकी गई थी। लॉ एंड आर्डर की स्थिति को बनाए रखने के लिए मध्यप्रदेश, राजस्थान, पंजाब और हरियाणा के विभिन्न हिस्सों से हिसार आने वाली ट्रेनों को भी रद्द कर दिया गया है।

शहर में कई जगहों पर रूट डाइवर्ट कर दिया गया है। दिल्ली रोड, राजगढ़ रोड और साउथ बाईपास पर रूट डाइवर्ट किया गया है। सुनवाई से 48 घंटे पहले ही जिले की सभी सीमाएं सील कर दी गई थीं। सूत्रों की मानें तो रामपाल के समर्थक किसी तरह की कानून व्यवस्था न बिगाड़ पाएं इसके लिए पहले से ही तैयारियां कर ली गई हैं। प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए रैपिड एक्शन फोर्स की कंपनियां भी मांगी हैं।

पंजाब में कांग्रेस के लिए बड़ी खुशखबरी लेकर आए नवजोत सिंह सिद्धू

0

पूर्व क्रिकेटर और पंजाब के कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू के रोडरेज मामले में सुप्रीम कोर्ट ने राहत दे दी है। कोर्ट ने सिद्धू पर 1000 रुपये का मामूली जुर्माना लगाकर छोड़ दिया है। कोर्ट के फैसले का पंजाब की राजनीति पर गहरा प्रभाव पड़ेगा। पंजाब कांग्रेस में फैसले के बाद बड़ा उलट-फेर दिखाई दे सकता है। पंजाब की राजनीति में हलचल तेज हाे गई है आैर सिद्धू के समर्थकाें में खुशी की लहर चल पड़ी है।

सुप्रीम कोर्ट में जस्टिस जे चेलमेश्वर और जस्टिस संजय किशन कौल की पीठ ने 18 अप्रैल को सुनवाई के बाद मामले में अपना फैसला सुरक्षित कर लिया था। सिद्धू ने दावा किया था कि गुरनाम सिंह की मौत का कारण विरोधाभासी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी कारण स्पष्ट नहीं कर पाई है। सिद्धू इस समय पंजाब सरकार में पर्यटन मंत्री हैैं। मामले में दोषी ठहराए गए सिद्धू के साथी रुपिंदर सिंह संधू ने भी अपील कर रखी है। संधू को हाई कोर्ट ने तीन साल की सजा सुनाई थी।

क्या है पूरा मामला ?

बता दें कि 1988 में पटियाला में कार पार्किंग को लेकर 65 साल के गुरनाम सिंह के साथ सिद्धू का विवाद हो गया था और आरोप है कि इस दौरार हाथापाई तक हो गई थी और बाद में गुरनाम सिंह की अस्‍पताल में मौत हो गई थी। उनकी मौत क कारण हार्ट अटैक बताया गया था। सेशन कोर्ट ने इस मामले में सिद्धू और उनके साथी को बरी कर दिया।

बाद में हाई कोर्ट ने सिद्धू और उनके साथी को गैर इरादतन हत्‍या का दोषी ठहराते हुए तीन साल कैद अौर एक लाख रुपये जुर्माने की सजा सुनाई। सिद्धू ने इसके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अपील की और सुप्रीम कोर्ट ने सजा पर अंतरिम रोक लगा दी थी। इसके बाद पिछले दिनों इस पर सुनवाई शुरू हुई। लंबी सुनवाई के बाद सुप्रीम कोर्ट आज इस पर फैसला सुनाएगा।

देखें वीडियो : जालंधर में पीएम मोदी ने शुरू किया भाषण , मित्रों बोलते ही उठकर भागे लोग !

0

Newbuzzindia : वैसे तो प्रधानमंत्री मोदी को एक अच्छे वक्ता के तौर पर देखा जाता है । मोदी भाषण भी अच्छा करते है ओर मजाक भी । साथ ही प्रधानमंत्री विपक्ष के नेताओं की नक़ल भी बड़ी अच्छी कर लेते है । समय के साथ हर चीज बदलती है विश्वास भी और लहर भी । 

ऐसे ही एक वाकया हुआ पंजाब के जालंधर शहर में । जालंधर मवीं आप पीएम मोदी की रैली थी । भीड़ भी लगभग ठीक ही थी । इसी बीच एक ऐसा वाकया हुआ जिसकी उम्मीद किसी को नही थी । प्रधानमंत्री मोदी भाषण देने मंच पर आए और लोग उठकर जाने लगे । 

2014 का समय था जब लोग मोदी जी को सुनने दूर दूर से आया करते थे । यह मोदी जी के भाषणों का ही जलवा था कि भाजपा की सरकार पूर्ण बहुमत के साथ बनी । लेकिन इस घटना को देखकर लगता है कि जनता का अब मोदी जी से मोहभंग हो गया है । 

मोदी जी का मंच पर आना और जनता का उठकर जाना भाजपा के लिए बड़ी बेज्जती की बात है । भाजपा वैसे भी पंजाब में अकाली दल की टीम बी बनकर चुनाव लड़ रही है । ऐसे में देखना दिलचस्प होगा की मोदी जी की आगामी रैली में हाल लुक बदलते है या नही । 

देखें वीडियो 

https://twitter.com/Amitjanhit/status/824941739630800896

“कांग्रेस सत्ता में आई तो एक महीने में ख़त्म होगा नशे का कारोबार” – राहुल गाँधी

0

Newbuzzindia राहुल गांधी ने बढ़ते नशे के कारोबार और राज्य सरकार की अनदेखी पर  पंजाब सरकार को घेरा और खरी खरी सुनाई। राहुल गांधी, प्रदेश कांग्रेस की ओर से पंजाब की बिगड़ती कानून व्यवस्था और नशे की बढ़ती समस्या को लेकर जालंधर में आयोजित धरना प्रदर्शन में पहुचे थे। इसी दौरान राहुल गाँधी ने कहा कि, पंजाब को बचाने के लिए हम सबको मिल कर लड़ाई लड़नी होगी। बिना लडे़ अपराध और नशे से मुक्ति नहीं मिल सकेगी, क्योंकि अकाली नेताओं के संरक्षण में यहां यह सब हो रहा है।

 

राहुल गांधी ने आगे कहा की

राहुल ने कहा कि, पंजाब में नशे का कारोबार राज्य सरकार के संरक्षण में बढ़ा है। राहुल कहा कि अगर हमारी पार्टी सत्ता में आई तो एक महीने में नशे का कारोबार खत्म कर देगी।

इस बीच राहुल गाँधी ने राज्य सरकार पर तंज कस्ते हुए कहा कि, पंजाब में आप केवल एक व्यापार आसानी से कर सकते हैं और वह है नशे का कारोबार, क्योंकि सरकार में शामिल लोगों के संरक्षण में यह फूलफल रहा है। राहुल ने कहा, यहां की पुलिस लाचार है अक्षम नहीं। जो पुलिस आतंकवाद पर जीत हासिल कर सकती है वह नशे पर कार्रवाई क्यों नहीं कर सकती है।