Newbuzzindia: बाबा रामदेव पर मध्यप्रदेश सरकार द्वारा महेरबानी जारी है । मध्यप्रदेश सरकार अब बाबा रामदेव के पंतंजली उत्पाद बेचने की तैयारी में है । सरकार अब सहकारी संस्थाओं द्वारा पतंजलि के उत्पाद बेचेगी । सीएम शिवराज ने प्रस्ताव बनाने और बाबा रामदेव से चर्चा करने के लिए कहा है ।
मध्यप्रदेश सरकार द्वारा रामदेव पर ये पहली महेरबानी नही है । इसके पहले भी मध्यप्रदेश सरकार ने बाबा रामदेव को जमीन देने के लिए नीति में बदलाव किया था ।
बाबा रामदेव ने मांगी छूट तो नियमों का दायरा बढ़ाकर बाबा रामदेव को फायदा पहुँचाया गया
कितना हुआ बाबा रामदेव को फायदा
अगर हिसाब लगाया जाए तो बाबा रामदेव को मुख्यरूप से दो फायदे दिए गए है ।
40 अकड़ जमीन : मध्यप्रदेश सरकार ने बाबा रामदेव की कंपनी को आयुर्वेद प्रोडक्ट के लिए पीथमपुर में 40 अकड़ जमीन दी है । इसके लिए शिवराज ने नीति में बदलाव कर दिया था । यह जमीन बाबा रामदेव को 25 लाख रुपये अकड़ से दी गयी थी । जबकि इसकी वास्तविक मूल्य कई गुना ज्यादा है ।
500 करोड़ की छूट : जमीन के बाद मध्यप्रदेश सरकार ने बाबा रामदेव को फ़ूड प्रोसेसिंग यूनिट के लिए सीएसटी और वैट में राहत का रास्ता निकाला है । कुछ ही दिनों के अंदर बाबा रामदेव को करीब 500 करोड़ की छूट मिल गयी ।
गौरतलब है कि मध्यप्रदेश सरकार पहले से ही कर्ज में डूबी हुई है ऐसे में बाबा रामदेव की कंपनी पतंजलि को दी गयी इतनी बड़ी छूट से सरकारी खजाने को नुक्सान होना लाज़मीय है ।
