Home Tags प्रियंका गांधी

Tag: प्रियंका गांधी

जन्मदिन पर जाने प्रियंका गांधी की कुछ ऐसी बातें जो बनाती है उन्हें खास ।

0

देश की सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी के सबसे बड़े सियासी परिवार का एक चेहरा आखिर क्यों नेपथ्य में रहने के बावजूद करिश्माई नजर आता है?
आखिर क्या वजह है कि गाहे-बगाहे इस चेहरे को एक मुकम्मल जिम्मेदारी देने की बात जोर-शोर से उठती है? कांग्रेस के इस करिश्माई चेहरे का नाम प्रियंका गांधी है.
जब कभी कांग्रेस की अपने ही गढ़ में सांस टूटने लगती है तो प्रियंका किसी संजीवनी सी नजर आने लगती हैं.
आज प्रियंका गांधी का जन्मदिन है और हम आपको बता रहे है प्रियंका गांधी की कुछ ऐसी बातें जो है बहुत खास।

5दादी इंदिरा की झलक

प्रियंका में कई लोगों को दादी इंदिरा दिखाई देती हैं. प्रियंका अपनी सहज मुस्कुराहट और आत्मीयता से लोगों को अपनी तरफ खींचती है. अपनी स्वाभाविक संवाद शैली की वजह से वह अपनों के बीच इंदिरा की मानिंद नजर आती हैं.

Back

यूपी में फिर उठी प्रियंका गांधी को मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार बनाने के मांग ।

3

image

चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर यूपी में होने वाली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की कमान संभालेंगे. खबरों के अनुसार उन्होंने प्रियंका गांधी को यूपी के सीएम उम्मीदवार के रूप में पेश करने का सुझाव दिया था.

प्रशांत किशोर के सुझाव की खबर के बाद राज्य के कांग्रेसी नेता भी जोरशोर से इस मांग को उठाने लगे हैं. वहीं दूसरी ओर विपक्षी नेता प्रियंका के आने से यूपी कांग्रेस की स्थिति में किसी बड़े परिवर्तन की संभावना से इनकार करते हैं.

हाल ही में कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने अपने लखनऊ दौरे में कहा था कि अगर प्रियंका गांधी सक्रिय राजनीति में आती हैं तो इससे पार्टी को बड़ा लाभ होगा.

दिग्विजय ने ये भी कहा कि कांग्रेस के हर ज़मीनी कार्यकर्ता की यही इच्छा है. यहां तक की यूपी कांग्रेस के नेता भी लगभग हाथ जोड़े इसकी मांग कर रहे हैं.