Home Tags बजट 2018

Tag: बजट 2018

मोदी सरकार के खिलाफ आए भाजपा के वरिष्ठ नेता, बजट को बताया निराशाजनक ।

0

मोदी सरकार द्वारा पेश किए गए बजट की हर जगह आलोचना हो रही है। विपक्ष, आम जनता और संघ के सहयोगी संगठन पहले ही बजट पर नाराजगी जाहिर कर चुके है। संघ के सहयोगी संगठन भारतीय मजदूर संघ ने शुक्रवार राष्ट्रव्यापी विरोध प्रदर्शन का ऐलान कर दिया है। 
इस सबके बाद अब भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा ने मोदी सरकार के बजट को निराशाजनक बताया है। सिन्हा का कहना है कि ‘उम्मीद थी कि बजट से आम आदमी, युवाओं और किसानों को राहत मिलेगी पर ऐसा नही हुआ। कृषि क्षेत्र के साथ-साथ यह बजट शिक्षा, स्वास्थ और रोजगार की दृष्टि से निराशाजनक रहा।

यशवंत सिंह ने आगे कहा कि इस बजट में किसानों की फसलों के भाव समेत ऋण माफी और सिंचाई के बारे में कोई प्रावधान नहीं किया गया है। सिन्हा ने बताया कि बजट में सिर्फ आंकड़ों की बाजीगरी रही। मध्यम एवं गरीब वर्ग को इससे कोई लाभ होने वाला नहीं है। उन्होंने कहा कि असंतुलित बजट पेश करके सरकार ने राहत के बजट को पेश करने का एक और मौका खो दिया है।

आपको बता दें कि यशवंत सिन्हा भाजपा के वरिष्ठ नेता है और पिछले काफी समय से सरकार के खिलाफ बयान दे रहे है। अपने इस्तीफे पर बोलते हुए यशवंत सिंह ने कहा कि वह पार्टी से इस्तीफा नही देंगे और अगर पार्टी चाहे तो उन्हें निकाल सकती है। 

राजस्थान उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बोला मोदी सरकार पर हमला।

0

राजस्थान उपचुनाव में मिली शानदार जीत के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर जोरदार हमला बोला है। राहुल गांधी ने मोदी सरकार द्वारा पेश किए गए बजट पर हमला बोलते हुए Twitter पर लिखा कि 

4 साल हो गए, अभी तक किसानों को फसल के उचित दामों का वादा कर रहे है..

4 साल हो गए, लुभावनी योजनाएं, लेकिन बजट नही..

4 साल हो गए लेकिन युवाओं के लिए रोजगार नही..

शुक्र है कि अब सिर्फ 1 ही साल बचा है..


इसके पहले राहुल गांधी ने राजस्थान उपचुनाव में मिली शानदार जीत पर राजस्थान कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को बधाई दी और कहा कि राजस्थान की जनता ने भाजपा और मोदी सरकार को अस्वीकार कर दिया है। 

https://twitter.com/OfficeOfRG/status/959017563572359168

जनता की उम्मीदों पर पीएम मोदी ने फेरा पानी, 2018 बजट से नही मिलेगी राहत !

0

मोदी सरकार अपना चौथा बजट पेश करने के लिए तैयार है। 1 फरवरी 2018 को यह बजट पेश किया जाएगा। 2019 लोकसभा चुनाव के बाद यह मोदी सरकार का आखरी पूर्ण बजट रहेगा। इसी कारण लोगों को इस बजट से काफी उम्मीद भी है। लोगों को उम्मीद है कि इस बजट में जनता को महँगाई से राहत मिलेगी। जनहित में कई योजनाएं शुरू की जाएंगी।

लेकिन जनता की इन उम्मीदों पर प्रधानमंत्री मोदी ने पानी फेर दिया है। हाल ही में एक अंग्रेजी न्यूज़ चैनल को दिए इंटरव्यू में प्रधानमंत्री मोदी ने साफ कहा कि 1 फरवरी को आने वाला बजट लोक लुभावन बजट नही होगा और अपने अपने विकास के एजेंडे को लेकर सुधारों पर फोकस करेगी।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि लोग सोचते है कि जनता सिर्फ मुफ्त की चीजें और आकर्षक छूट चाहती है। पीएम मोदी ने कहा कि यह राजनेताओं का भ्रम है। पीएम मोदी ने कहा कि देश को आगे बढ़ाने और मजबूत बनाने की जरूरत है। यही हमारी प्राथमिकता है।
मोदी जी ने कहा कि बजट का मामला वित्त मंत्री अरुण जेटली के दायरे में आता है और वह इस मामले में कोई हस्तछेप नही करना चाहते। मोदी जी ने कहा कि उनकी सरकार के फैसले जनता की आवश्यकताओं और आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए है।
यह मोदी सरकार का चौथा बजट है। ऐसे में सवाल उठता है कि जनता सरकार को 5 साल के लिए चुनती है। जनता को शुरू के 4 साल तक राहत मिली नही। ऐसे में क्या जनता सरकार को दुबारा वोट देगी ?