बंगाल चुनाव की सबसे चर्चित सीट रही नंदीग्राम सीट(Nandigram) से हार के बाद आज टीएमसी(TMC) सुप्रीमो ममता बनर्जी(Mamata Banarji) को चुनाव आयोग(Election Commission) ने एक और बड़ा झटका दिया है।
ममता की सरकार में मंत्री रहे और कभी उनके करीबी माने वाले जाने वाले भाजपा उम्मीदवार शुभेन्दु अधिकारी ने नजदीकी मुकाबले में दीदी को हरा दिया था।
हार के बाद TMC ने वोटों की दोबारा गिनती की मांग की थी लेकिन उस मांग को चुनाव आयोग ने खारिज कर कहा था कि रिटर्निंग ऑफिसर का फैसला अंतिम है और इसे केवल हाई कोर्ट में ही चुनौती दी जा सकती है।
Election Commission ने मीडिया की उन रिपोर्ट्स को भी खारिज किया है जिसमें कहा जा रहा है कि नंदीग्राम में दोबारा काउंटिंग होगी। आयोग ने स्पष्ट किया है कि “किसी विधानसभा क्षेत्र में रिटर्निंग ऑफिसर (आरओ) आरपी एक्ट, 1951 के तहत अर्ध-न्यायिक क्षमता में स्वतंत्र रूप से और चुनाव आयोग के गाइडलाइंस के आधार पर अपने काम को अंजाम देते हैं”।
चुनाव आयोग के मुताबिक नियम के आधार पर यदि दोबारा गिनती की मांग की जाती है तो रिटर्निंग ऑफिसर उसे स्वीकार कर सकते हैं या असंगत लगने पर खारिज कर सकते हैं। चुनाव आयोग ने कहा है कि आरओ के फैसले को आरपी एक्ट 1951 की धारा 80 के तहत चुनाव याचिका के जरिए ही चुनौती दी जा सकती है।
आज जारी बयान में चुनाव आयोग ने कहा, ”नंदीग्राम में गिनती खत्म होने के बाद एक प्रत्याशी के इलेक्शन एजेंट ने दोबारा मतगणना की मांग की थी जिसे आरओ ने अपने सामने मौजूद तथ्यों को देखते हुए मौखिक आदेश में खारिज कर दिया। इसके बाद परिणाम की घोषणा की गई थी। ऐसे मामले में अब हाई कोर्ट में ईपी दायर करने का ही विकल्प बचता है।
Tag: ममता बनर्जी
West Bengal Election: ममता बनर्जी को चुनाव आयोग का झटका, बोला शुभेन्दु ही है नंदीग्राम सीट के असली ‘अधिकारी’
मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का बयान, मतगणना शुरू हो चुकी है कुछ देर में दीदी को विदा कराने के आएंगे रुझान
मध्य प्रदेश के गृहमंत्री और बंगाल चुनाव में 40 विधानसभा सीटों के प्रभारी नरोत्तम मिश्रा ने बयान देते हुए कहा कि मतगणना शुरू हो चुकी है कुछ देर में ही दीदी को विदा कराने के रुझान आने भी शुरू हो जाएंगे और शाम होते-होते दीदी बंगाल से विदा हो जाएंगी।
आपको बता दें कि आज पांच राज्यों में हुए चुनाव की मतगणना है जिसमें बंगाल असम पांडुचेरी केरल और तमिलनाडु शामिल है। आज इन 5 राज्यों की सरकारों का फैसला होना है।
बंगाल में भारतीय जनता पार्टी ने पूरी ताकत झोंक दी है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के और गृहमंत्री अमित शाह के साथ पूरी मोदी केबिनेट और भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों समेत उनके पूरा मंत्रिमंडल बंगाल चुनाव में व्यस्त था इसके साथ ही आर एस एस ने भी अपने प्रचारक प्रत्येक विधानसभा सीटों पर छोड़ रखे थे जिससे भाजपा की जीत को सुनिश्चित किया जा सके।
मध्य प्रदेश के गृहमंत्री भी बंगाल की 40 विधानसभा सीटों के प्रभारी बनाए गए थे जिसकी शुरुआत उन्होंने भोपाल से की थी जहां पर उन्होंने बंगाली समाज के लोगों का कार्यक्रम किया था और लोगों से अपने परिजनों रिश्तेदारों को भाजपा के पक्ष में वोट करने की अपील की थी।
विधानसभा चुनाव से पहले ममता बनर्जी को लगा एक और झटका, अब इस मंत्री ने दिया इस्तीफा
पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले TMC अध्यक्ष और राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को एक और झटका लगा है अब की बार एक और मंत्री ने ममता का साथ छोड़कर अपने पद से इस्तीफा दे दिया।
ममता सरकार के वन मंत्री राजू बनर्जी ने अपना इस्तीफा मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को भेजकर पार्टी सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया है 17 दिनों में ऐसा करने वाले वह दूसरे मंत्री हैं।
बता दें कि इसके पहले ममता सरकार के खेल मंत्री लक्ष्मी रतन शुक्ला ने भी अपना इस्तीफा ममता बनर्जी को भेज दिया था जिसके 17 दिन बाद वन मंत्री ने भी अपना इस्तीफा ममता सरकार को और राज्यपाल को भेज दिया है।
पिछले 1 महीने में पश्चिम बंगाल के तीन मंत्रियों ने सरकार से रुष्ट होकर अपना इस्तीफा दे दिया है जिसकी शुरुआत शुभेंदु अधिकारी से हुई थी शुभेंदु अधिकारी के बाद लक्ष्मी रतन शुक्ला और अब राजीव बनर्जी के इस्तीफे से ममता सरकार की मुश्किलें बढ़ती हुई नजर आ रही हैं।
गौरतलब है कि ममता बनर्जी को पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव में भाजपा से कड़ी टक्कर मिल रही है भाजपा के वरिष्ठ नेता और पश्चिम बंगाल के प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय ने एक बयान दिया था कि हम चाहें तो 1 दिन में सरकार गिरा सकते हैं।


