Home Tags महाराष्ट्र

Tag: महाराष्ट्र

शिवसेना का मोदी सरकार पर हमला, बोली ‘इंदिरा-राजीव’ जैसा साहस नही दिखा पाएंगे मोदी।

0

एनडीए में दूसरी सबसे बड़ी पार्टी शिवसेना ने एक बार फिर मोदी सरकार पर हमला बोला है। शिवसेना ने हाल ही में की गयी सामाजिक कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी पर गंभीर सवाल उठाते हुए मोदी सरकार और महाराष्ट्र पुलिस पर हमला बोला और इंदिरा गांधी और राजीव गांधी की तारीफ की है।

सामाजिक कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी पर उठाए सवाल।

शिवसेना ने अपने मुखपत्र सामना और ‘दोपहर का सामना’ के जरिये हाल ही में महाराष्ट्र पुलिस द्वारा की गई सामाजिक कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी पर मोदी सरकार को आड़े हांथों लिया है। शिवसेना ने कहा कि ‘गिरफ्तारी के पीछे महाराष्ट्र पुलिस का दिया गया तर्क हास्यास्पद है।

आपको बता दें कि महाराष्ट्र पुलिस ने पिछले सप्ताह देश के अलग अलग इलाकों से कुछ सामाजिक कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस का आरोप है कि यह सामाजिक कार्यकर्ता केंद्र और राज्य सरकारों को उखाड़ फेंकने की साजिश कर रहे है। साथ ही यह पूर्व पीएम राजीव गांधी की तरह पीएम नरेंद्र मोदी की हत्या की साजिश रच रहे है।

शिवसेना ने कहा कि ‘पीएम मोदी वैसे भी दुनिया की सबसे सर्वश्रेष्ठ सुरक्षा प्राप्त है, जिसमे परिंदा भी पर नही मार सकता। महाराष्ट्र पुलिस को इस तरह की बयानबाजी से बचना चाहिए और सरकार को भी उन्हें इस तरह के मूर्खतापूर्ण बयान देने से रोकना चाहिए। पुलिस के तर्क को ख़रीजकरते हुए शिवसेना ने कहा कि ‘मुट्ठी भर वामपंतिओं में इतनी ताकत होती तो वह पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा और मणिपुर में अपनी सरकार बचा नही लेते’।

पानी के अंदर दौड़ेगी मोदी सरकार की पहली बुलेट ट्रेन !

0

Newbuzzindia : देश की पहली बुलेट ट्रेन समुद्र के नीचे से दौड़ेगी. रेल मंत्रालय की ओर से प्रस्‍तावित रास्‍ते के मुताबिक मुंबई-अहमदाबाद के बीच चलने वाली इस ट्रेन को टनल पानी के अंदर से गुजारा जाएगा. बताया जा रहा है कि टनल की दूरी करीब 21 किलोमीटर होगी. हालांकि बुलेट ट्रेन का पूरा रास्‍ता 508 किमी का होगा.

प्रस्‍तावित रास्‍ते के मुताबिक मुंबई के ठाणे से विरार के बीच समुद्र के नीचे टनल बताया जाएगा. बताया जा रहा है कि टनल में भी बुलेट ट्रेन अपने अधिकतम 302 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पर दौड़ सकेगी.

सूत्रों के मुताबिक 2018 के अंत तक बुलेट ट्रेन कॉरिडोर का काम शुरू होगा. इस कॉरिडोर के शुरू होते ही तीन घंटे में मुंबई से अहमदाबाद तक का सफर तय किया जा सकेगा. इस प्रोजेक्ट पर करीब 98,000 करोड़ रुपए की लागत आएगी.

जापान ने प्रोजेक्ट की कुल लागत के 80 फीसदी कंसेशनल लोन की पेशकश की है. यह करीब 97,636 करोड़ रुपए के बराबर है.

इसके लिए रीपेमेंट का पीरियड 50 साल का है. यह बुलेट ट्रेन के ऑपरेशन के 16th साल से 0.1 फीसदी इंटरेस्ट रेट से चुकाया जाएगा. बताया जा रहा है कि भारत छह साल में 508 किमी हाई स्पीड ट्रेन कॉरिडोर बनाएगा. वहीं, चीन ने सिर्फ 6 साल में 6000 किमी हाई स्पीड ट्रेन कॉरिडोर बनाया है.

NewBuzzIndia से फेसबुक पे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें..
**Like us on facebook**
[wpdevart_like_box profile_id=”858179374289334″ connections=”show” width=”300″ height=”150″ header=”small” cover_photo=”show” locale=”en_US”]

असहिष्णु आमिर खान ने महाराष्ट्र के दो सूखाग्रस्त गावों को गोद लिया !

0

Newbuzzindia : बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान फिल्मों के साथ-साथ सामाजिक कार्य के लिए भी जाने जाते हैं. अब आमिर ने महाराष्‍ट्र के सूखा पीडितों की मदद करने के लिए सामने आये है. आमिर ने सूखाग्रस्त दो गांवों ताल और कोरेगांव को गोद लिया है. हाल ही में आमिर खान ने इस गांवो का दौरा किया और इन्हें गोद लेने का फैसला किया.

अब महाराष्ट्र में लोगों के मदद के लिए बॉलीवुड उठ खड़ा हुआ है. आमिर खान पानी फाउंडेशन के साथ भी जुड़े हुए हैं और सत्यमेव जयते वाटर कप कैंपेने के लिए काम कर रहे हैं. आमिर अपनी टीम के साथ औरंगाबाद के बीन भी पहुंचे थे जहां उन्होंने महाराष्ट्र सरकार के जलयुक्त शिवर अभियान की तारीफ की और लोगों को सूखा से लड़ने के लिए कई तरीके भी बताए.

आपके बता दें कि देश के दस राज्य इस वक्त सूखे का सामना कर रहे है. पीने के पानी को लेकर देश के कई राज्यों में हाहाकार मचा हुआ है. सूखे में फसल की बरबादी ने किसानों की कमर तो तोड ही दी है, लेकिन उनके सामने अब जिंदगी बचाने के लिए पीने के पानी का नया संघर्ष खड़ा हो गया है. महाराष्ट्र, कर्नाटक, बुंदेलखंड, तेलंगाना में हालात बद से बदतर हैं. ऐसे हालात में बॉलीवुड के कई बड़े सितारे सामने आए हैं.

बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार ने भी लोगों की 50 लाख रूपये दान में दिये हैं. इससे पहले भी अक्षय ने महाराष्‍ट्र में आत्‍महत्‍या कर रहे किसानों की मदद करने के लिए 90 लाख रुपये दान किेये थे.

अभिनेता नाना पाटेकर भी सूखा से पीड़ित लोगों के लिए सामने आए हैं और बॉलीवुड इंडस्ट्री से लोगों की मदद के लिए फंड इकट्ठा कर रहे हैं.

NewBuzzIndia से फेसबुक पे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें..
**Like us on facebook**
[wpdevart_like_box profile_id=”858179374289334″ connections=”show” width=”300″ height=”150″ header=”small” cover_photo=”show” locale=”en_US”]

जो “भारत माता की जय” नही कहेगा उसे देश में रहने का हक नही : देवेन्द्र फडणवीस

0

Newbuzzindia: “भारत माता की जय” और राष्ट्रवाद पर देशभर में चल रही बहस के बीच महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा है कि जो ‘भारत माता की जय’ नहीं कह सकते, उन्हें देश में रहने का अधिकार नहीं है।

देवेन्द्र फडणवीस ने कल रात यहां एक जनसभा में कहा,‘‘भारत माता की जय कहने पर अब भी विवाद है और जो इसे कहने के विरोध में है, उन्हें यहां रहने का कोई अधिकार नहीं होना चाहिए। यहां रहने वाले लोगों को ‘भारत माता की जय’ कहना चाहिए।’’ 

देवेन्द्र ने राष्ट्रविरोधी नारे लगाने वालों का समर्थन करने पर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की भी आलोचना की। फडणवीस ने कहा कि विपक्षी दलों को भाजपा के खिलाफ अपनी आवाज उठानी चाहिए, लेकिन ‘भारत माता की जय’ का विरोध नहीं करना चाहिए।

देवेन्द्र ने आगे कहा कि देश की जनता यह सब बर्दाश्त नहीं करेगी। कुछ पूजा स्थलों पर महिलाओं के प्रवेश को लेकर चल रही बहस पर फडणवीस ने कहा कि हिंदू संस्कृति के अनुसार लिंग या जाति के आधार पर कोई भेदभाव नहीं है और इसलिए किसी मंदिर में महिलाओं का प्रवेश प्रतिबंधित करना उचित नहीं है। 

मुख्यमंत्री ने कहा है की राज्य सरकार इस मुद्दे पर बंबई उच्च न्यायालय में पहले ही बयान दे चुकी है और आने वाले समय में महिलाओं के मंदिरों में प्रवेश से नहीं रोका जाएगा। फडणवीस ने किसी पार्टी या नेता का नाम लिए बिना कहा कि कुछ लोग अलग विदर्भ, मराठवाड़ा और शेष महाराष्ट्र को लेकर विवाद पैदा कर रहे हैं।

गौरतलब है की मराठवाड़ा क्षेत्र के लिए नासिक बांध का पानी छोडऩे पर विरोध प्रदर्शन को लेकर फडणवीस ने कहा कि राज्य में इस क्षेत्र की जनता प्यासी है, इसलिए उन्हें पानी देना हमारा कर्तव्य है। पिछली राज्य सरकार के कुछ पूर्व मंत्रियों के खिलाफ जांच की आेर इशारा करते हुए उन्होंने कहा कि उनकी सरकार की लड़ाई भ्रष्टाचार और भ्रष्ट प्रवृत्तियों से है। जिन्होंने राज्य का खजाना लूट लिया, सरकार उन्हें नहीं छोड़ेगी।

NewBuzzIndia से फेसबुक पे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें..
**Like us on facebook**
[wpdevart_like_box profile_id=”858179374289334″ connections=”show” width=”300″ height=”150″ header=”small” cover_photo=”show” locale=”en_US”]