Home Tags मास्क न पहनने

Tag: मास्क न पहनने

मास्क न पहनने पर पुलिस ने डॉक्टर का काटा 10 हजार का चालान

0

आज तक आपने चौक चौराहे पर लोगों को बिना मास्क पहने देखा होगा और कभी कभी इन्ही लोगों का ट्रैफिक पुलिस या नगर निगम द्वारा चालान कटते हुए देखा होगा लेकिन क्या आपने कभी किसी डॉक्टर का ड्यूटी में चालान कटते देखा है?

ऑन ड्यूटी डॉक्टर का पुलिस द्वारा चालान काटने का ऐसा ही मामला उत्तरप्रदेश के झांसी से सामने आया है जहाँ पर अस्पताल में मरीज को देखते समय मास्क (Mask) ना लगाने पर डॉक्टर पर जुर्माना लगाया गया है। झांसी कोतवाली पुलिस ने पुराने शहर में एक डॉक्टर का 10,000 रुपये का चालान काट दिया है, वह बिना मास्क पहने मरीजों का इलाज कर रहे थे। 

खबरों के अनुसार पुलिस पुराने शहर के नरिया बाजार में मंगलवार शाम एक रूटीन चेकिंग पर थी, जहां उन्होंने एक डॉक्टर को एक छोटे से केबिन में कई मरीजों के साथ बैठा पाया। क्लीनिक बहुत ही छोटा और संकरा था जहाँ मरीज बिना मास्क बैठे थे यह एसओ कोतवाली देवेश कुमार शुक्ला को नागवार लगा और उन्होंने डॉक्टर पर अधिकतम 10,000 रुपये का जुर्माना लगाते हुए चालान काट दिया।

एसओ ने कहा मैंने घटना से पहले भी डॉक्टर को मास्क न पहनने के लिए चेतावनी दी थी, लेकिन उन्होंने मेरी बात नहीं मानी वह एक डॉक्टर हैं और उनकी जिम्मेदारी ज्यादा है। हम उनसे covid 19 प्रोटोकॉल का पूर्णतः पालन करने की उम्मीद कर रहे थे लेकिन जब वो बात नहीं माने तो हमने उनका अधिकतम चालान बना दिया।