Home Tags रमन सिंह

Tag: रमन सिंह

मोदी तुझे रमन पर भरोसा नही क्या ? 

0

आपने सुना होगा कि केंद्र सरकार को राज्य सरकार की रिपोर्ट पर भरोसा नहीं है ? आपने यह भी सुना होगा कि राज्य सरकार जो रिपोर्ट बनाकर भेजती है केंद्र सरकार उसे खारिज कर देती है। पर क्या यह सब तब हो सकता है जब भाजपा की राज्य सरकार रिपोर्ट ने रिपोर्ट बनाई हो और भाजपा की केंद्र सरकार उसे रिजेक्ट कर दे और वो भी एक या दो नही बल्कि 3 बार। 

जी हां ये कीर्तिमान स्थापित करने वाला कोई और नहीं अपना छत्तीसगढ़ ही है। जिसने पहले 96 तहसीलों को सूखा घोषित किया था और फिर 4100 करोड़ की केंद्र से मांग की थी। जिसके बाद केंद्र ने रिपोर्ट देखते ही नसीहत दी कि अफसर ग्राउंड पर जाकर हकीकत जानें और इस रिपोर्ट पर फंड नहीं दिया जा सकता है। केंद्र की मोदी सरकार ने कहा कि रमन सरकार रिपोर्ट दोबारा बनाकर भेजें।

जिसके बाद रमन सरकार द्वारा फिर रिपोर्ट बनाकर भेजी गई। खास बात ये है कि इस बार भी वही रिपोर्ट भेजी हई जो पहले भेजी गई थी। केंद्र ने फिर फंड नहीं दिया और हकीकत जानने के लिए अपने अफसरों की टीम छत्तीसगढ़ भेज दी। 

केंद्रीय सूखा राहत जांच टीम की छत्तीसगढ़ के अफसरों के साथ बैठक हुई। बैठक में एसीएस अजय सिंह ने प्रजेंटेशन दी लेकिन केंद्रीय सूखा राहत जांच टीम के प्रमुख श्रीनिवास ने साफ कह दिया कि हमने 10 सदस्य तीन अलग अलग टीमें बनाई हैं जो पूरे इलाके का 23 तारीख तक दौरा करेंगी और हकीकत खुद ही जानेंगी और जिसकी रिपोर्ट हम 1 हफ्ते में केंद्र सरकार को सौंपेगे और इसी के आधार पर सूखा राहत कोष जारी होगा।

मतलब साफ है कि रमन सरकार की रिपोर्ट पर मोदी सरकार को भरोसा नही है। 

भाजपा नेता के CD कांड और विनोद वर्मा की गिरफ्तारी पर विरिष्ट पत्रकार ने लगाई बीजेपी को कड़ी फटकार !

0

विरिष्ट पत्रकार ॐ थानवी ने छत्तीसगढ़ के पीडब्लूडी मंत्री के सीडी कांड पर जबरदस्त तप्पणी की है । ॐ थानवी ने एक के बाद एक 2 पोस्ट की । अपनी पहली फेसबुक पोस्ट में ॐ थानवी ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह की जमकर आलोचना की । वहीं दूसरी पोस्ट में ॐ थानवी ने विरिष्ट पत्रकार विनोद वर्मा के साथ सरकार के बर्ताव पर भी सरकार की आलोचना की । देखें ॐ थानवी के दोनों पोस्ट
ॐ थानवी का पहला पोस्ट

​रमन सिंह से बेवक़ूफ़ मुख्यमंत्री कौन होगा? अपने प्रदेश के प्रतिष्ठित पत्रकार को उनकी सेवाओं के लिए सम्मानित करने की जगह दिल्ली/यूपी पुलिस भेजकर उठवाया है। एक दुराचारी मंत्री के अहम की तुष्टि के लिए। 

और इसके लिए देश भर में उनकी सरकार की थूथू हो रही है। दूसरी तरफ़ यौन विडियो क्लिप वायरल हो चुका है। दस-बारह बार तो अनचाहे मेरे पास ही आ चुका। इस प्रसार का अंदेशा मुझे तभी हो गया था जब छत्तीसगढ़ सरकार ने विनोद वर्मा पर हाथ डाला।

क्या इसे ही नहीं कहते, प्याज़ भी खाना और जूते भी?

ॐ थानवी का दूसरा पोस्ट

वरिष्ठ पत्रकार को छत्तीसगढ़ पुलिस ने मुँह से पकड़ कर इस तरह किया अपमानित। जैसे पत्रकार पर लगे छिछले आरोप प्रमाणित हों और पत्रकार शातिर अपराधी निकला हो। यह रवैया, यह सलूक एक पत्रकार का नहीं, पूरे पत्रकार समाज का अपमान है। 

– जिस मंत्री का क़िस्सा है, उसने कोई रिपोर्ट पुलिस ने दर्ज़ नहीं करवाई। 

– जिसने रिपोर्ट दर्ज़ करवाई, उसने विनोद वर्मा को पार्टी नहीं बनाया है। 

फिर भी पुलिस वालों ने, शायद ऊपर के हुक्म पर, अपने ही प्रदेश से आने वाले पत्रकार को महज़ एक शाम की जाँच में संगीन अपराध के घाट उतार दिया।