Home Tags राम मंदिर

Tag: राम मंदिर

हार्दिक पटेल ने एक बार फिर बोला मोदी सरकार पर बड़ा हमला !

0


Newbuzzindia : पाटीदार आंदोलन प्रमुख हार्दिक पटेल ने एक बार फिर मोदी सरकार को आड़े हाथों लिया है । हार्दिक पटेल ने मोदी सरकार द्वारा राम मंदिर मुद्दे पर राजनीती करने को लेकर तीखा हमला बोला है । हार्दिक पटेल ने अपने ही अंदाज में ट्वीट करते हुए कहा है कि –

“सीता मैया बहुत दुखी है,भाजपा के काम से,सारा पैसा खा गए,मेरे पति के नाम से ”

हार्दिक पटेल उन नेताओं में से है जो ट्विटर का इस्तेमाल करना बखूबी जानते है । हार्दिक के ट्वीट विरोधिओं पर बम की तरह बरसते है । देखें हार्दिक के कुछ अन्य ट्वीट..

https://twitter.com/HardikPatel_/status/827913961710424064

चुनाव के बाद भगवान राम को वनवास पे भेज देती है , चुनाव के समय राम-राम जपने वाली भाजपा : शिवसेना

0

Newbuzzindia : ​मुंबई महानगर पालिका में 25 साल पुराना गठबंधन टूटने के बाद भारतीय जनता पार्टी औऱ शिवसेना के रिश्तों में लगातार दरार बढ़ती जा रही है।लेकिन एनडीए औऱ महाराष्ट्र सरकार में अभी भी सहयोगी बनी हुई हैं।

शिवसेना नोटबंदी के बाद भाजपा पर एक के बाद एक बड़े आरोप लगा रही है। कभी नोटबंदी फैसले को तानाशाही करार देना तो कभी राम मंदिर के बार-बार राग अलापने पर तीखा जवाब देना।

आज शिवसेना सांसद संजय राउत ने राम मंदिर मुद्दे पर बीजेपी पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा कि, जब चुनाव नजदीक होते हैं तब बीजेपी को राम मंदिर की याद आती है लेकिन जैसे की चुनाव के बाद भाजपा राम को वनवास पर भेज देती है।

क्योंकि भाजपा की नीयत ही ठीक नहीं है। भाजपा नेता राम के नाम का इस्तेमाल सिर्फ चुनाव में वोट पाने के लिए करते हैं। चुनाव जीतने के बाद उन्हें भूल जाते हैं।

आपको बता दें कि, उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में तमाम भाजपा नेता राम मंदिर का राग अलापने लगे हैं। नेताओं के साथ-साथ भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने भी कल पार्टी के घोषणा पत्र में राम मंदिर का मुद्दा शामिल करा। जिसके बाद सहयोगी दल ने हमला बोला।

राम मंदिर के मुद्दे पर अब उत्तरप्रदेश चुनाव हारेगी भाजपा..!

0

सुनने में अजीब लगेगा लेकिन इस लेख में हम आपको बताएंगे कि “राम मंदिर “ के मुद्दे पर भाजपा कैसे हारेगी उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव

Newbuzzindia: राम मंदिर हमेशा से ही भाजपा , आरएसएस और विश्व हिंदू परिषद् का मुख्य मुद्दा रहा है । चुनावों में भी “राम मंदिर” के मुद्दे ने भाजपा को बहुत सफलता दिलाई है । एक समय भाजपा नेताओं की रैली की शुरुआत ही “जय श्री राम” के नारे के साथ होती थी । अटल जी की सरकार हो या मोदी की दोनों के सत्ता में आने के पीछे “राम मंदिर निर्माण” एक बहुत बड़ा मुद्दा रहा है ।

विपक्ष में रहते हुए भाजपा ने राम मंदिर निर्माण के लिए कई आंदोलन किए । “राम मंदिर” ने स्वर्ण और ब्राह्मण वोटबैंक को भाजपा की तरफ एक जुट कर दिया था । ब्राह्मण वोट बैंक और हिंदूवादी छवि के दम पर मोदी सरकार ने 2014 के लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज की ।

अगले साल उत्तरप्रदेश में विधानसभा चुनाव होने है । उत्तरप्रदेश में जातिवाद वोट बैंक ही राजनैतिक पार्टियों को चुनाव जितवाता है । 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने उत्तरप्रदेश में बड़ी जीत दर्ज की थी । भाजपा को उम्मीद है कि अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में वह ब्राह्मण और सवर्णों के वोट पाकर उत्तरप्रदेश में सत्ता वापसी करेगी ।

राम मंदिर के मुद्दे पर उत्तरप्रदेश हारेगी भाजपा ।
सुनने में अजीब जरूर लगेगा लेकिन हम आपको इसके पीछे का तर्क बताते है । हाल में हिन्दू महासभा ने राम मंदिर बनाने की घोषणा की है । हिन्दू महासभा का कहना है कि वह 21 नवंबर को राम मंदिर निर्माण का कार्य शुरू करेगी ।

वह समय अलग था जब भाजपा विपक्ष में थी । तब राम मंदिर के नाम पर भाजपा नेता हल्ला करते थे । अब भाजपा सत्ता में है और कानून और जिम्मेदारियों से बंधी हुई है । अब जब हिन्दू महासभा राम मंदिर निर्माण के लिए आगे बढ़ेगी तो भाजपा का रुख देखने लायक होगा ।

भाजपा सत्ता में है ऐसे में अगर वह राम मंदिर निर्माण में हिन्दू महासभा का साथ देती है तो दंगे होंगे और भाजपा का जितना मुश्किल हो जाएगा । वहीं अगर भाजपा राम मंदिर निर्माण पर हिन्दू महासभा का विरोध करती है तो ब्राह्मण वोट बैंक भाजपा के विरोध में जाएगा ।

ऐसे में भाजपा अपने द्वारा पकाए गये पकवान को न निगल पाएगी और न ही उगल पाएगी । अगर राम मंदिर का मुद्दा गर्माता है तो भाजपा की मुश्किल बढ़ना लाज़मीय है ।

“जब वो तोड़ने से ना रोक सके तो बनाने से कौन रोकेगा, बनेगा राम मंदिर।” -योगी आदित्यनाथ

1

 

image

भले ही भाजपा राम मंदिर मामले पर बोलने से बचती रहती है पर अभी जैसे ही यूपी में चुनाव का माहौल आया अपने इरादों को स्पष्ट करते हुए आखिर भाजपा सांसद योगी आदित्यनाथ ने अपनी बात कह दी है। आदित्यनाथ राम मंदिर मामले पर एक बार और विवादित बयान दे कर विरोधियों के निशाने पर आ गए हैं।

ज़रूर पढ़ें, शिक्षा और देश दोनों का भगवाकरण है ज़रूरी। : कठेरिया

पार्टी सांसद योगी आदित्यनाथ ने यूपी के बस्ती में राम मंदिर को लेकर विवादास्पद बयान दिया है। उन्होंने भड़काऊ अंदाज में कहा कि जब अयोध्या में विवादित ढांचा गिराने से कोई नहीं रोक सका, तो भला मंदिर बनाने से कौन रोकेगा।
रविवार को रामकथा के अयोजन में पहुंचे योगी आदित्यनाथ ने प्रशासन को धमकी भरे अंदाज में कहा, ‘भगवान राम के मंदिर को बनने से कोई नहीं रोक सकता है। जब ढांचा ढहाने से कोई नहीं रोक पाया तो मंदिर बनाने से कौन रोकेगा। छह दिसंबर को कार सेवकों ने ढांचा ढहाने के बाद ईट का एक-एक टुकड़ा अपने साथ लेकर चले गए और अपने हिसाब से उसका इस्तेमाल किया।’

ये भी पढ़ें… कैराना मामले पर योगी आदित्यनाथ ने उगला ज़हर, जाने क्या है पूरा मामला

मदर टेरेसा पर फिर हमला

बीजेपी सांसद यही नहीं रुके। उन्होंने अपने चिरपरिचित अंदाज में भारत रत्न मदर टेरेसा को लेकर भी टिप्पणी की। आदित्यनाथ ने कहा, ‘मदर टेरेसा धर्मांतरण करवाती थी। आज भी सेवा के नाम पर धर्मांतरण जारी है। टेरेसा के लोग भारत का इसाईकरण करने का काम करते हैं। देश के पूर्वोत्तर राज्यों में इन इसाईयों ने किस तरह से खतरनाक स्थ‍िति पैदा कर रखी है, इसे देखना है तो झारखंड, अरूणाचल, त्रिपुरा, नागालैंड और मेघालय जाइए।’

ये भी पढ़ें, तो अब चेतन भगत होंगे RBI के गवर्नर!!

‘कैराना मामले पर किसी ने पुरस्कार क्यों नहीं लौटाया ?’

आदित्यनाथ ने कैराना के मामले पर दुख प्रकट करते हुए कहा, ‘हिंदू कब तक पलायन करेगा और वह जाएगा कहां ? पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान से हिंदुओं को भगाया गया। तब किसी ने असहिष्णुता की बात नहीं की। तब किसी ने कोई पुरस्कार वापस नहीं किया।’

अब राम भरोसे होगा अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण : उमा भारती

0

Newbuzzindia : केन्द्रीय मंत्री उमा भारती ने शुक्रवार को कहा कि अयोध्‍या में मन्दिर तो रामजी ही बनवाएंगे। रामजी को मालूम है कि मन्दिर कैसे और किससे बनवाना है। यह भी तय है कि राम मन्दिर तो अयोध्या में ही बनेगा।

रामनवमी के दिन अचानक केन्द्रीय जल संसाधन मंत्री उमा भारती राजधानी पहुंचीं थीं। उन्‍होंने मेयर डॉ. दिनेश शर्मा के साथ अमीनाबाद में हनुमान मंदिर में रामदरबार के दर्शन व भजन-कीर्तन भी किया।
उमा भारती के मन्दिर पहुंचने पर लोगों ने ‘रामलला हम आएंगे, मन्दिर वहीं बनाएंगे’ जैसे नारे लगाए। जिस पर उमा भारती ने पूछा कि मन्दिर कहां बनाओगे तो लोगों ने चिल्लाकर जवाब दिया कि अयोध्या में।

इस पर उन्होंने फिर संकल्प दोहराते हुए कहा कि हां बिल्कुल बनेगा और वहीं बनेगा। मन्दिर में रामजन्म के बाद उन्होंने भजन ‘भए प्रकट कृपाला दीनदयाला कौशल्या हितकारी’ समेत कई भजन भी गाए।

NewBuzzIndia से फेसबुक पे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें..
**Like us on facebook**
[wpdevart_like_box profile_id=”858179374289334″ connections=”show” width=”300″ height=”150″ header=”small” cover_photo=”show” locale=”en_US”]