Home Tags रैली

Tag: रैली

मेरठ में अमित शाह का “रोड शो” हुआ रद्द, कारण जानकार खुश नही होगी भाजपा !

0


Newbuzzindia : यूपी में 71 लोकसभा सीटें जीतने वाली भाजपा विधानसभा चुनाव में अपने बुरे समय से गुजर रही है । भाजपा नेता रैली और रोड शो में भीड़ नही जुटा पा रहे है जिसके कारण स्टार प्रचारकों को खाली रैली या बेहद कम लोगों को संबोधित करना पड़ रहा है । 

देखने वाली बात तो यह है कि पीएम मोदी और अमित शाह जैसे दिग्गजों की रैली भी खाली जा रही है । इसी बीच अब खबर आ रही है कि अमित शाह का मेरठ का रोड शो रद्द कर दिया गया है । सूत्रों के मिली खबर के अनुसार पिछले रैलियों में भीड़ ना मिलने की वजह से भाजपा ने यूपी में अपनी सभी पद यात्राओं को रद्द कर दिया है । 

भाजपा के अनुसार मेरठ में डिकैतों द्वारा एक व्यापारी की हत्या किए जाने के बाद अमित शाह का रोड शो रद्द कर दिया गया है । लेकिन सच्चाई तो कुछ और ही मालूम पड़ रही है । 

बेज्जती से बचने के लिए बीजेपी ने अपने आगामी सभी रोड शो को रद्द कर दिए है । नाम ना बताने की शर्त पर एक भाजपा नेता ने बताया कि पिछली बार भीड़ ना मिल पाने की वजह से पार्टी अध्यक्ष अमित शाह का रोड शो रद्द किया गया था । एक भाजपा कार्यकर्ता के अनुसार ” हम 20 लोग भी नही जुटा पाए । हमने काफी मेहनत की थी पर जनता भाजपा के साथ नही है । जनता नोटबंदी के कारण सरकार से खुश नही है । ”

भाजपा के एक विरिष्ट नेता के अनुसार – सभी फैसले और रणनीति ऊपर से बनकर आती है वहीं जब कुछ गलत होता है तो उसका ठीकरा हमारे ऊपर फोड़ा जाता है । यह एकदम गलत है । 

कुछ मीडिया रिपोर्टों के अनुसार अमित शाह की रैली को सुरक्षा कारणों से रद्द किया गया है । जनता सरकार से खुश नही है और अमित शाह का विरोध कर सकती है । 

अमित शाह की रैली के रद्द होने पर सपा नेता आजम खान का कहना है की रोड शो करना और उसमें भारी भीड़ जुटाना भाजपा के बस की बात नही रही । भाजपा ने यूपी में अपनी जमीन खो दी है । 

देखें वीडियो : जालंधर में पीएम मोदी ने शुरू किया भाषण , मित्रों बोलते ही उठकर भागे लोग !

0

Newbuzzindia : वैसे तो प्रधानमंत्री मोदी को एक अच्छे वक्ता के तौर पर देखा जाता है । मोदी भाषण भी अच्छा करते है ओर मजाक भी । साथ ही प्रधानमंत्री विपक्ष के नेताओं की नक़ल भी बड़ी अच्छी कर लेते है । समय के साथ हर चीज बदलती है विश्वास भी और लहर भी । 

ऐसे ही एक वाकया हुआ पंजाब के जालंधर शहर में । जालंधर मवीं आप पीएम मोदी की रैली थी । भीड़ भी लगभग ठीक ही थी । इसी बीच एक ऐसा वाकया हुआ जिसकी उम्मीद किसी को नही थी । प्रधानमंत्री मोदी भाषण देने मंच पर आए और लोग उठकर जाने लगे । 

2014 का समय था जब लोग मोदी जी को सुनने दूर दूर से आया करते थे । यह मोदी जी के भाषणों का ही जलवा था कि भाजपा की सरकार पूर्ण बहुमत के साथ बनी । लेकिन इस घटना को देखकर लगता है कि जनता का अब मोदी जी से मोहभंग हो गया है । 

मोदी जी का मंच पर आना और जनता का उठकर जाना भाजपा के लिए बड़ी बेज्जती की बात है । भाजपा वैसे भी पंजाब में अकाली दल की टीम बी बनकर चुनाव लड़ रही है । ऐसे में देखना दिलचस्प होगा की मोदी जी की आगामी रैली में हाल लुक बदलते है या नही । 

देखें वीडियो 

https://twitter.com/Amitjanhit/status/824941739630800896