Home Tags लोकसभा

Tag: लोकसभा

क्या नरसिंहपुर में आमने-सामने होंगे पचौरी-विवेक तन्खा

0

पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुरेश पचौरी का प्रभाव क्षेत्र माने जाने वाले नरसिंहपुर जिले में कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य एवं सुप्रीम कोर्ट के वकील विवेक तन्खा का दखल बढ़ता हुआ दिखाई दे रहा है। तन्खा की पहल पर ही प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ ने रविवार को जबलपुर एवं नरसिंहपुर जिले के टिकट के दावेदार नेताओं को बुलाकर चर्चा की है। यह माना जा रहा है कि कांग्रेस नरसिंहपुर सीट से तन्खा को विधानसभा का चुनाव लड़ा सकती है। तन्खा ने इस बात से इंकार किया है कि उनके पुत्र विधानसभा का चुनाव लड़ रहे हैं।

तन्खा ने लड़ा था जबलपुर से लोकसभा का चुनाव

सुप्रीम कोर्ट के वकील विवेक तन्खा ने लोकसभा का पिछला चुनाव जबलपुर से लड़ा था। वे भारतीय जनता पार्टी के राकेश सिंह के खिलाफ चुनाव हार गए थे। राकेश सिंह वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष हैं। मध्यप्रदेश कांग्रेस में बने नए राजनीतिक समीकरणों में विवेक तन्खा ताकतवर रूप में उभरकर सामने आए हैं। माना यह जाता है कि कमलनाथ,ज्योतिरादित्य सिंधिया और दिग्विजय सिंह को एक करने में विवेक तन्खा की भूमिका काफी महत्वपूर्ण रही है। विवेक तन्खा, कमलनाथ के ज्यादा करीबी माने जाते हैं।

कमलनाथ करीबियों में पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुरेश पचौरी भी माने जाते हैं। सुरेश पचौरी की सलाह पर ही कमलनाथ ने शोभा ओझा को मीडिया विभाग का अध्यक्ष और राजीव सिंह को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रशासन और संगठन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है। सुरेश पचौरी के नरसिंहपुर-होशंगाबाद संसदीय सीट से लोकसभा चुनाव लड़ने की चर्चाएं हमेशा ही रहतीं हैं। सुरेश पचौरी नरसिंहपुर और होशंगाबाद की राजनीति में लगातार दिलचस्पी भी दिखाते हैं।

नरसिंहपुर के किसान आंदोलन में भी सुरेश पचौरी ने मुख्यमंत्री के समक्ष किसानों की मांगे रखीं थीं। ऐसे में नरसिंहपुर जिले में टिकट के दावेदारों को विवेक तन्खा के जरिए चर्चा के लिए कमलनाथ द्वारा बुलाया जाना नए राजनीतिक समीकरणों के बनने का संकेत दे रहा है।

मोदी सरकार ने पिछले 4 सालों में राज्यसभा और लोकसभा सांसदों के वेतन भत्ते पर इतने अरब किये खर्च।

0
Hd Photo of Indian Parliament

मोदी सरकार आने के बाद पिछले 4 वित्तीय वर्षों में राज्यसभा और लोकसभा सांसदों के वेतन भत्तों पर कुल 19.97 अरब रुपये की रकम खर्च की गई। एक आरटीआई के जवाब में सामने आई इस जानकारी के अनुसार प्रत्येक वर्ष हर लोकसभा सांसद पर 71.29 लाख रुपये और प्रत्येक राज्यसभा सांसद पर 44.33 लाख रुपये खर्च किये गए।

मध्यप्रदेश के नीमच जिले के रहने वाले आरटीआई कार्यकर्ता चन्द्रशेखर गौड़ द्वारा लगाई गई आरटीआई के जवाब में सरकार ने यह जानकारी दी। आईटीआई कार्यकर्ता चंद्रशेखर गौड़ ने बताया कि उन्हें यह जानकारी पाने के लिए बड़ी मशक्कत करनी पड़ी।

चंद्रशेखर गौड़ की आईटीआई के जवाब में लोकसभा सचिवालय द्वारा यह जानकारी मुहैया कराई गई। दी गयी जानकारी के अनुसार वित्तीय वर्ष 2014-2015 से लेकर 2017-2018 के बीच लोकसभा के तकरीबन 545 सांसदों पर लगभग 15.54 अरब रुपये खर्च किये गए।

वहीं इन्ही चार साल में राज्यसभा के कुल 250 सदस्यों पर कुल 4.43 अरब रुपये खर्च किये गए।

संसद में हुई पीएम मोदी की बेज्जती, लोकसभा में दे रहे थे गलत जानकारी !

0


Newbuzzindia :  संसद में आज प्रधानमंत्री मोदी को बड़ी बेज्जती का सामना करना पड़ा । संसद के बजट सत्र के धन्यवाद प्रस्ताव के दौरान उस समय सब हक्के-बक्के रह गए जब एक सांसद ने प्रधानमंत्री मोदी के सामने जाकर कहने लगा कि आप गलत जानकारी दे रहे हैं।

दरअसल मंगलवार को लोकसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धन्यवाद प्रस्‍ताव का जवाब दिया। अपने भाषण के दौरान मोदी जी ने सरकार की उपलब्धियां गिनाईं।

लेकिन जैसे ही उनका भाषण ख़त्म हुआ , बीजू जनता दल के सांसद तथागत सत्‍पति पीएम मोदी के पास पहुंच गए। मोदी के सामने लाइन लगाए खड़े बीजेपी सांसदों ने सोचा कि सत्‍पति उनकी तारीफ करेंगे, लेकिन उन्होंने मोदी से कहा, “प्रधानमंत्री जी, आपको गलत जानकारी दी गई है।”

मोदी ने तुरंत पूछा, ”क्या ?” जवाब में सत्पति ने स्पष्ट किया कि आपका वह बयान कि कोयला खदान रिटेल में कोयला बेच रही हैं, गलत है। कोई भी कोयला खदान रिटेल में कोयला नहीं बेच रही है।

उन्होंने कहा कि यहां तक कि पावर स्‍टेशनों को भी पर्याप्त कोयला नहीं मिल पा रहा है । सत्‍पति इतना कहकर वहां से चले गए और बीजेपी सांसद हक्‍के-बक्‍के रह गए।