Home Tags विक्रांत भूरिया

Tag: विक्रांत भूरिया

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी के नेतृत्व में युवक कांग्रेस करेगी राजभवन का घेराव- विवेक त्रिपाठी

0

मध्य प्रदेश युवक कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष विवेक त्रिपाठी ने जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया बताया कि कल होने वाले कांग्रेस पार्टी के राजभवन घेराव में युवक कांग्रेस अपने अध्यक्ष डॉ विक्रांत भूरिया के नेतृत्व में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेगी।

श्री त्रिपाठी ने बताया कि कल 23 तारीख को कांग्रेस पार्टी किसानों के सम्मान में अपना समर्थन देते हुए राजभवन का घेराव करेगी जिसमें प्रदेशभर से आए युवक कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भारी संख्या में शामिल होंगे।

त्रिपाठी के अनुसार पूर्व मुख्यमंत्री और मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ जी ने युवक कांग्रेस को किसानों की लड़ाई में मजबूती के साथ खड़ा रहने का निर्देश दिया है जिसका पालन करते हुए कल युवक कांग्रेस अध्यक्ष विक्रांत भूरिया जी के नेतृत्व में अपना समर्थन कांग्रेस पार्टी और किसानों को देगी।

श्री त्रिपाठी के अनुसार आज इसी विषय पर चर्चा करने के लिए मैंने एक प्रतिनिधिमंडल के साथ पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी के निवास पर उनसे मिलकर चर्चा की है जिसमें श्री कमलनाथ जी ने आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए हैं।

श्री त्रिपाठी ने बताया कि कल होने वाले राजभवन घेराव के लिए युवक कांग्रेस ने आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली है पूरे प्रदेश भर से हमारे कार्यकर्ता,पदाधिकारी और नेता भोपाल पहुंच चुके हैं उनसे आगामी रणनीतियों पर चर्चा भी हो चुकी है हम कल इस गूंगी बहरी सरकार के खिलाफ किसानों की आवाज को बुलंद करने अपना मोर्चा खोलेंगे।

प्रदेश के आदिवासियों को शिक्षा से वंचित करने का षढयंत्र रच रही है सरकार-विक्रांत भूरिया

0

एक भी स्कूल बंद किया तो सड़कों पर होगा मुकाबला – डाॅ. विक्रांत भूरिया

भोपाल। मध्यप्रदेश युवक कांग्रेस के नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ विक्रांत भूरिया ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश की जनविरोधी शिवराज सरकार प्रदेश के आदिवासियों को शिक्षा से वंचित रखने का षड्यंत्र रच रही है यही कारण है कि राज्य सरकार प्रदेश के जनजाति बाहुल्य जिलों के पौने 6 हजार स्कूल बंद करने का प्रयास कर रही है।

भूरिया ने कहा कि युवक कांग्रेस के आव्हान पर भाजपा की इस आदिवासी विरोधी साजिश का प्रदेश के नौजवान पुरजोर विरोध करेंगे। यदि जरूरत पड़ी पूरे प्रदेश का वंचित समाज सड़कों पर उतर कर भाजपा की घृणित मानसिकता को बेनकाब करेगा।

भूरिया ने कहा कि एक तरफ कांग्रेस पार्टी है जिसने अपनी सरकारों के दौरान शिक्षा की गारंटी जैसे कानून लाकर अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति के परिवारों के 25 से 40 बच्चों के स्कूल जाने योग्य होने पर टोले-मंजरों तक में हजारों स्कूल खोले थे और शिक्षा का लोक व्यापीकरण किया था। ये कांग्रेस पार्टी थी जिसने आदिवासियों के लिये प्रदेश में आदिवासी शिक्षा विभाग खोलकर हजारों प्राथमिक, माध्यमिक और हायर सेकेण्डरी स्कूल खोले थे। गरीब आदिवासी परिवारों के बच्चों के लिये आश्रम और छात्रावास खोलकर उन्हे मुख्य धारा में लाने का कार्य किया।

दूसरी तरफ कार्पोरेट घरानों का हित साधने वाली भाजपा है जिसकी कोरोना काल में जनमत चोरी करके अनैतिक सरकार बनाई और अब 5760 स्कूलों को बंद करने की कोशिश कर रही है। यही भाजपा का असली दलित विरोधी चेहरा है। मुख्यमंत्री का बेटा अमेरिका में पढे़गा पर गरीब आदिवासियों के बच्चे अपने टोले, मंजरे और गांवों में भी नहीं पढ़ सकते। यह आदिवासियों को शिक्षा से दूर रखने का निंदनीय कृृत्य है। हम इसका सड़क से लेकर संसद तक विरोध करेंगे।

भूरिया ने कहा कि मध्यप्रदेश में करीब 40 प्रतिशत आबादी अनुसूचित जाति और जनजाति वर्ग की है। इन वर्गों ने पूरा समर्थन देकर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनवाई थी।

भाजपा के अरबों रूपये के सरकार गिराने के खेल में बिसाहू लाल सिंह को छोड़कर एक भी आदिवासी विधायक नहीं फंसा। इस प्रदेश के गरीब आदिवासी विधायकों ने अपना जमीर जिंदा रखा और कांग्रेस पार्टी के प्रति वफादार बने रहे तभी से शिवराज सिंह की आंखों में आदिवासी समुदाय खटक रहा है। यही कारण है कि शिवराज और भाजपा आदिवासियों के भविष्य को चैपट करने के लिये युक्तियुक्तकरण करने के नाम पर पौने छः हजार स्कूल बंद करने की चाल चल रही है।

डाॅ. भूरिया ने भाजपा सरकार को चेतावनी दी कि मालवा और महाकौशल के आदिवासी अंचल मे चलने वाला एक भी स्कूल यदि बंद करने की कोशिश की तो प्रदेश के तीन करोड़ अनुसूचित जाति, जनजाति के लोग सड़कों पर उतर कर सरकार के कुत्सित प्रयास का सीधा विरोध करेंगे। यह सरकार पहले से ही स्वरोजगार योजनाएँ बंद कर युवाओं के स्व-रोजगार पर डाका डाल रही है। सरकारी भर्तियाँ बंद है, 40 लाख युवा बेरोजगार है। दस लाख युवा ओवरएज हो गये है। ऊपर से इस गोड़वाना प्रदेश में आदिवासियों की शिक्षा रोककर राजनैतिक बदला लेने की हिमाकत की जा रही है।

डाॅ. भूरिया ने प्रदेश के सभी वंचित वर्ग से आव्हान किया है हमारी आदर्श सविता बाई फुले, डाॅ. भीमराव अम्बेडकर और बिरसा मुंडा की तरह शोषण का खुला विरोध करने के लिये तैयार रहें ताकि कोई हमारी शिक्षा व्यवस्था ध्वस्त न कर सके।