मध्यप्रदेश सरकार द्वारा लंबित मांगों को न मानने के चलते प्रदेश के सभी सरकारी मेडिकल कॉलेज में अध्ययनरत जूनियर डॉक्टर 31 मई से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जा रहें है। जिसका सीधा असर उन अस्पतालों पर पड़ेगा जो मेडिकल कॉलेजों से संबंधित है।
हड़ताल की अवधि में जूनियर डॉक्टर इमरजेंसी सहित ओपीडी और आईपीडी में काम नहीं करेंगे वह सिर्फ कोविड वार्ड में अपनी सेवा देंगे। इसके वावजूद अगर सरकार उनकी मांगों पर विचार नहीं करती तो 1 जून से कोविड वार्ड की सेवाएं भी बंद कर दी जाएगी।
हड़ताल बयान देते हुए मध्य प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि यह जूनियर डॉक्टरों की हठधर्मिता है हमने उनकी चार मांगों को पहले ही मान लिया है और अन्य मांगों पर भी विचार चल रहा है जिन पर जल्द ही फैसला ले लिया जाएगा।
सारंग ने कहा कि ऐसे समय पर जब देश और प्रदेश में आपदा आई हुई है और संपूर्ण मानव जाति को डॉक्टरों की नितांत आवश्यकता है ऐसे में हड़ताल पर जाना ठीक बात नहीं है।
सारंग सारंग ने कहा कि प्रदेश सरकार देश में ऐसा सिस्टम पहली बार बनाने जा रही है जब जूनियर डॉक्टरों को स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग नहीं रखनी पड़ेगी हमारी सरकार ऐसा मैं कनीज में बना रही है जिससे स्वता ही हर वर्ष उनके स्टाइपेंड में बढ़ोतरी हो जाया करेगी।
इन लंबित मांगों पर हड़ताल करने वाले हैं जूनियर डॉक्टर
1. रूरल बॉन्ड की मांग के लिए समिति का गठन किया जाना था।
2. कोविड-19 में लगे चिकित्सकों के परिजनों को भी निशुल्क चिकित्सीय सहायता का लाभ देने की बात हुई थी।
3. जूड़ा के स्टाइफण्ड में 13 हजार रुपए की बढ़ोतरी होनी थी। इसके अनुसार प्रथम वर्ष में 68 हजार रुपए प्रति माह, द्वितीय वर्ष में 70 हजार रुपए प्रतिमाह और तृतीय वर्ष में 73 हजार रुपए प्रतिमा स्टाइफण्ड देने की बात की गई थी।
4. स्टाइफण्ड में हर साल 6 फ़ीसदी की बढ़ोतरी को माना गया। यही नहीं पहले साल 24 फ़ीसदी स्टाइपेंड बढ़ाने की बात हुई थी।
Tag: विश्वास सारंग
डॉक्टरों की हड़ताल पर बोले चिकित्सा शिक्षा मंत्री, हठधर्मिता कर रहें है जूनियर डॉक्टर, यह समय ठीक नही
रेडक्रॉस हॉस्पिटल को कोविड केयर सेंटर बनाएगी सरकार, मंत्री विश्वास सारंग ने किया निरीक्षण
राजधानी भोपाल के रेडक्रॉस हॉस्पिटल(Red Cross Hospital) को सरकार कोविड केअर सेंटर( covid care centre) बनाएगी उक्त बातें चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग( vishwas sarang) ने आज रेडक्रॉस हॉस्पिटल में निरीक्षण के दौरान कही।
मंत्री सारंग के साथ एसीएस हेल्थ मोहम्मद सुलेमान और भोपाल कलेक्टर अविनाश लवानिया भी रेडक्रॉस हॉस्पिटल पहुँचे थे जहाँ सभी ने तैयारियों का जायजा लिया और अधिकारियों को निर्देशित किया।
मंत्री ने कहा हम अस्पताल में ज़रूरी सुविधाओं की उपलब्धता को लेकर निरीक्षण कर रहे हैं और जिन भी चीजों की कमी है उसकी पूर्ति करके इसको कोविड केअर सेंटर में बदल दिया जाएगा।
आपको बता दें कि भोपाल में कोरोना बेकाबू हो चुका है भोपाल के लगभग सभी हॉस्पिटल मरीजों से ठसाठस भरे हुए हैं। कई अस्पतालों में ऑक्सीजन की कमी है,कई जगह बेड नही है इन्ही सब चीजों की पूर्ति और बेडो को संख्या बढ़ाने के लिए सरकार रेडक्रॉस हॉस्पिटल को कोविड केअर सेंटर बनाने जा रही है।

