Home Tags सतना

Tag: सतना

तेज रफ्तार बस ने ली युवक की जान, मुआवजे की मांग को लेकर परिजनों ने किया हंगामा

0

सतना जिले के कोलगवां थाना क्षेत्र बदखर में पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार मजदूरों को टक्कर मार दी जिसमे एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि दो को हल्की फुल्की चोटें आई हैं। युवक की मौत के बाद गुस्साए परिजनों ने सड़क जाम कर दी। लोग मुआवजे की मांग को लेकर धरने पर बैठे हैं। घटनास्थल पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

मिली जानकारी अनुसार दोपहर 12-1 के बीच 3 मजदूर बाइक से काम पर जा रहे थे। तभी तेज रफ्तार गहरवार ट्रेवल्स बस क्रमांक mp19p1332 ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी जिससे बाइक चालक अमरजीत कोल पिता जगमोहन कोल की मृत्यु हो गई। वही उसके दो साथी घायल हुए हैं जिन्हें जिला अस्पताल भेजा गया है।

घटना की सूचना मिलने पर गुस्साए मृतक के परिजनों ने गांव वालों के साथ सड़क जाम कर दी। लोगो की मांग है कि गहरवार ट्रेवल्स के संचालक को यहा बुलाया जाए और मुआवजा दिलवाया जाए। मृतक के परिजन जयदीप कोल ने कहा कि मृतक के दो छोटे छोटे बच्चे हैं जिनकी उम्र 3 वर्ष और 6 माह है इनका पालन पोषण कौन करेगा इसलिए हमें मुआवजा दिया जाये।

स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क के दोनों किनारों पर अवैध रूप से ट्रक खड़े हो जाते हैं जिससे आने जाने वाले वाहनों को परेशानी होती है। इस घटना में भी अवैध ट्रक ही कारण बने हैं।

भारी भीड़ और उपद्रव की स्थिति को देखते हुए कोलगवां पुलिस दल बल के साथ मौके पर मौजूद है। अभी अभी अपर कलेक्टर राजेश शाही भी मौके पर पहुँचे हैं उनके साथ सिटी कोतवाली निरीक्षक सतेन्द्र मोहन उपाध्याय भी हैं। अपर कलेक्टर परिजनों को समझाने की कोशिश में जुटे हैं।

सतना में कल शाम 6 बजे से 25 तारीख तक, कोरोना कर्फ्यू

0

सतना: बढ़ते कोरोना संक्रमण को दृष्टिगत रखते हए आज हुई जिला क्राइसिस मैनेजमेंट की बैठक जिले के प्रभारी मंत्री रामखेलावन पटेल की अध्यक्षता में हुई जिसमें सतना जिले में कल दिनाँक 16 अप्रैल को शाम 6 बजे से 25 तारीख तक कोरोना कर्फ्यू लगाया जाएगा।

जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय में हुई बैठक में जिले के सभी विधायकों, राजनीतिक दल के पदाधिकारियों की उपस्थिति में कल दिनाँक 16 अप्रैल की शाम 6:00 बजे से 25 तारीख तक कोरोना कर्फ्यू लगाने का निर्णय लिया गया है।

कोरोना कर्फ्यू के दौरान आवश्यक वस्तुओं की दुकानें सुबह 6 से 12 बजे तक खुली रहेगी लेकिन नागरिकों को इस दौरान भी कोरोना गाइडलाइन का पूरा पालन करना पड़ेगा।

इन्हें मिलेगी छूट

1. पुलिस
2. मीडियाकर्मी
3. राजस्व अमला
4. नगर निगम के कर्मचारी
5. स्टेशन आने जाने वाले लोग
6. जरूरी सेवाओं से जुड़े कर्मचारी

कोरोना संक्रमण: भोपाल इंदौर में तबाही मचाने के बाद विंध्य पहुँचा कोरोना,रीवा में लगा 10 दिन का लॉकडाउन, सतना में कल लग सकता है…

0

मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमण अपने चरम पर पहुँच चुका है हालात यह है कि प्रदेश के सभी बड़े शहरों में शासन ने सख्ती करते हुए लॉकडाउन लगा दिया है। भोपाल और इंदौर के हालात आउट ऑफ कंट्रोल( Out Of Control) होते जा रहे हैं यहाँ के कई अस्पतालों में ऑक्सीजन और इंजेक्शन की कमी से लोग लगातार मर रहे हैं।

यही कारण है कि बढ़ते कोरोना संक्रमण को रोकने के उद्देश्य से सरकार द्वारा पूरे प्रदेश में कोरोना कर्फ्यू(LOCKDOWN) लगाया जा चुका है। जो जिले इससे बच गए थे अब उन जिलों में भी अब जिला क्राइसिस मैनेजमेंट की बैठक करके लॉकडाउन का फैसला किया जा रहा है।

विन्ध्य की राजधानी रीवा ज़िला भी कोरोना से अछूता नहीं है यहाँ भी लगातार कोरोना के केसों में वृद्धि हो रही है यही कारण है कि जिला प्रशासन ने आज सम्पन्न हुई जिला क्राइसिस मैनेजमेंट की बैठक में जिले में आज दिनाँक 14 अप्रैल से 25 अप्रैल तक सम्पूर्ण लॉकडाउन का एलान कर दिया गया है। बैठक में विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम, सांसद जनार्दन मिश्रा, पूर्व मंत्री व रीवा विधायक राजेंद्र शुक्ला मौजूद रहे।

लॉकडाउन के दौरान जिले में अस्पताल, दूध की दुकान, सहित आपातकाल सेवाएं चालू रहेंगी। वहीं होटल, किराना दुकानें, सब्जी मंडी, समेत आवागमन की सभी सेवाएं बंद रहेंगी। इस दौरान शहर के हर चौराहे पर पुलिस जवानों की मुस्तैदी रहेगी। बिना मास्क के घर से बाहर निकलने पर चालानी और दंडात्मक दोनों कार्रवाई की जाएगी और बेवजह घूमते पाए जाने पर ओपन जेल में रखा जाएगा।

इसी प्रकार रीवा के पड़ोसी जिले सतना में भी कोरोना के केस लगातार बढ़ रहे हैं आज सतना में रिकॉर्ड 242 कोरोना पॉजिटिव पाये गए। साथ ही 3 मौत भी दर्ज की गई। जिसको देखते हुए जिला प्रशासन ने दिए लॉक डाउन के संकेत दे दिए हैं। सतना में कल शाम से लॉकडाउन लगाया जा सकता है। यही कारण है कि जिला प्रशासन सतना ने कल 11 बजे एक बैठक बुलाई है जिसमे लॉकडाउन लगाने पर फैसला हो सकता है।

आपको बता दें कि मध्यप्रदेश के कई जिलों में 22 अप्रैल तक लॉकडाउन घोषित कर दिया गया है। कोरोना मामले में सीएम प्रतिदिन क्राइसिस मैनेजमेंट की बैठक कर रहे हैं। प्रदेश में बीते 42 घंटे में सबसे अधिक 8,998 नए मामले सामने आए। प्रदेश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,53,632 तक पहुंच गई है। कोरोना से अब तक 4,261 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।