Home Tags सुब्रमण्यम स्वामी

Tag: सुब्रमण्यम स्वामी

सुब्रमण्यम स्वामी ने दी मोदी सरकार को खुली चुनौती, बोले बहुत जल्द सुप्रीम कोर्ट में..

0

भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने मोदी सरकार को चुनौती देते हुए कहा है कि वह बहुत जल्द मोदी सरकार को सुप्रीम कोर्ट में यह कहने को मजबूर कर देंगे कि सरकार राम सेतु को हाँथ भी नही लगाएगी और राम सेतु को राष्ट्रीय धरोहर घोषित करेगी।

आपको बता दें कि राम सेतु को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा है। भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने इस विवाद पर सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर की थी और कहा था कि कि सरकार संसद में अपना यह रुख पहले ही स्पष्ट कर चुकी है कि वह राम सेतु को छूने नहीं जा रही है।

 क्या है राम सेतु?

हिन्दू धर्म की मान्यताओं के अनुसार राम सेतु भगवान श्री राम ने बनाया था। इसे दुनिया में एडम्स ब्रिज के नाम से जाना जाता है। वाल्मीकि की रामायण में राम सेतु का जिक्र किया गया है। रामायण के अनुसार भगवान श्री राम ने लंका जाने के लिए समुद्र पर 1.5 से 2.5 किलो मीटर लंबा सेतु बनाया था जिसे अब राम सेतु के नाम से जाना जाता है। 

<span सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को दिया 6 हफ्ते का समय।

सुप्रीम कोर्ट के प्रधान न्यायाधीश दीपक मिश्रा और न्यायमूर्ति एएम खानविलकर तथा न्यायमूर्ति डीवाई चंद्रचूड़ की एक पीठ ने केंद्र से राम सेतु को लेकर अपना जवाब छह हफ्तों में दाखिल करने को कहा है।

क्या मोदी सरकार की आलोचना का परिणाम भुगत रहे है रतन टाटा !

0

Newbuzzindia : रतन टाटा देश के उन उद्योगपतियों में से है जो सरकार पर अपनी राय बेबाकी के साथ रखते है । रतन टाटा को हमेशा अम्बानी और अडाणी से हटकर देखा जाता है । हाल ही में रतन टाटा ने कहा था कि ” देश में असहिष्णुता बड़ रही है और इसका कारण भी सबको पता है ” । रतन टाटा के इस बयान को मोदी सरकार पर एक बड़े हमले के तौर पर देखा जा रहा है ।

इसके बाद से ही कयास लगाए जा रहे थे की भक्तवादी सरकार कैसे और कब इसका बदला लेगा । इसी बीच अब सुब्रमण्यम स्वामी ने रतन टाटा के खिलाफ मोर्चा संभाल लिया है । सुब्रमण्यम स्वामी वही नेता है जिन्होंने सरकार की आलोचना करने पर rbi गवर्नर रघुराम राजन को पद से हटवाया था ।

सुब्रमण्यम स्वामी ने हाल ही में प्रधानमंत्री मोदी को चिट्ठी लिखकर रतन टाटा पर कार्यवाही की मांग की थी । स्वामी ने कहा है कि एयर एशिया और विस्तारा एयरलाइन्स के इंडियन पार्टनर बनने के दौरान टाटा ने भारत के कानूनों को तोड़ा है ।

जिसके बाद अब रतन टाटा की कंपनी में कुछ लोग बगावत पर उतर आए है । 2-4 अधिकारियों ने तो इस्तीफ़ा भी दे दिया है । अब देखना दिलचस्प होगा की करण जौहर , अनुराग कश्यप , रघुराम राजन , शाहरुख़ खान , आमिर खान , सलमान खान और अभय देओल के तरह भक्त अब रतन टाटा कब देशद्रोही बनते है ।