Home Tags सुषमा स्वराज

Tag: सुषमा स्वराज

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘चैम्पियंस ऑफ द अर्थ’अवॉर्ड से किया सम्मानित

0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बुधवार को संयुक्त राष्ट्र के ‘चैंपियंस ऑफ द अर्थ’ सम्मान से सम्मानित किया गया । प्रधानमंत्री को ये सम्मान राजधानी दिल्ली में प्रवासी भारतीय केंद्र में दिया गया । पीएम मोदी के अलावा ये अवॉर्ड फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैंक्रो को भी दिया गया है। कुछ दिनों पहले ही संयुक्त राष्ट्र की ओर से इस अवॉर्ड का ऐलान किया गया था।

पीएम मोदी और राष्ट्रपति मैक्रों को यह सम्मान इंटरनेशनल सोलर अलायंस और पर्यावरण के मोर्चे पर कई महत्वपूर्ण कार्यों के लिए दिया गया है। इस कार्यक्रम में संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस और विदेश मंत्री सुषमा स्वराज भी मौजूद हैं।

फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों को पर्यावरण के लिए वैश्विक समझौते करने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 2022 तक प्लास्टिक का इस्तेमाल पूरी तरह खत्म करने की शपथ के लिए यह सम्मान दिया गया है। प्रधानमंत्री मोदी को अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन की पैरवी के लिए अग्रणी कार्यों तथा 2022 तक एकल उपयोग वाली सभी तरह की प्लास्टिक को भारत से हटाने के संकल्प के कारण नेतृत्व श्रेणी में चुना गया है।

वार्षिक ‘‘चैम्पियंस आफ अर्थ’’ पुरस्कार सरकार, सिविल सोसाइटी एवं निजी क्षेत्र में ऐसे असाधारण नेताओं को दिया जाता है जिनके कदमों से पर्यावरण पर सकारात्मक प्रभाव पड़ा है।

खुशखबरी: यमन में सुरक्षित है भारतीय पादरी , जल्द ही लाएंगे भारत : सुषमा स्वराज

0

Newbuzzindia: यमन के अदन शहर में अगवा भारतीय पादरी टॉम सुरक्षित हैं। टॉम की रिहाई के लिए बातचीत जारी है। उन्हें जल्द स्वदेश लाने का प्रयास किया जा रहा है। यह आश्वासन विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने कैथोलिक बिशप्स कांफ्रेंस ऑफ इंडिया (सीवीसीआई) के प्रतिनिधिमंडल को दिया है।

गौरतलब है की फादर जोसेफ चिन्नायन के  नेतृत्व में पादरियों ने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से मिल कर अगवा फादर टॉम अजहुनल्ली को छुड़ाने के लिए ज्ञापन सौंपा। इसके बाद फादर जोसेफ चिन्नायन ने मीडिया से कहा कि विदेश मंत्री ने अगवा पादरी को जल्द छुड़ाने का भरोसा दिया है।

4 मार्च को अज्ञात बंदूकधारियों ने यमन में मदर टेरेसा मिशन ऑफ चैरिटी की ओर से संचालित वृद्धाश्रम से फादर टॉम को अगवा कर लिया था। इस दौरान बंदूकधारियों ने 15 लोगों की हत्या कर दी थी। हालांकि हमले की किसी गुट ने जिम्मेदारी नहीं ली है। इस बीच, गुड फ्राइडे को खबर आई थी कि इस्लामिक स्टेट (आईएस) ने फादर टॉम की हत्या कर दी है। फादर जोसेफ ने कहा कि यह खबर सही नहीं है। वे सुरक्षित हैं।

NewBuzzIndia से फेसबुक पे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें..
**Like us on facebook**
[wpdevart_like_box profile_id=”858179374289334″ connections=”show” width=”300″ height=”150″ header=”small” cover_photo=”show” locale=”en_US”]

0

यमन के अदन शहर में अगवा भारतीय पादरी टॉम सुरक्षित हैं। टॉम की रिहाई के लिए बातचीत जारी है। उन्हें जल्द स्वदेश लाने का प्रयास किया जा रहा है। यह आश्वासन विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने कैथोलिक बिशप्स कांफ्रेंस ऑफ इंडिया (सीवीसीआई) के प्रतिनिधिमंडल को दिया है।