Home Tags सोनिया गाँधी

Tag: सोनिया गाँधी

ख़त्म हुआ इंतजार, नवंबर में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनेंगे राहुल गांधी !

0

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की ताजपोशी का समय अब दूर नही है। सूत्रों के मुताबिक राहुल गांधी नवंबर में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद संभाल लेंगे। कांग्रेस कार्यकर्ता काफी समय से राहुल गांधी को अध्यक्ष बनने की मांग कर रहे है।
दरअसल राहुल गांधी को पहले अक्टूबर महीने में ही राष्ट्रीय अध्यक्ष पद की कुर्सी संभल लेनी थी लेकिन यह अब मुमकिन नही रहा । अभी तक चुनाव की तारीखें तय करने वाली CWC की बैठक भी नही हुई है ।
सूत्रों के अनुसार हिमाचल प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के कारण राहुल गांधी की ताजपोशी में देरी हो रही है । जानकारों का कहना है कि राहुल गांधी की ताजपोशी का फायदा कांग्रेस को गुजरात चुनाव में हो सकता है ।

इसलिए पार्टी कर रही है चुनाव ख़त्म होने का इंतजार

सूत्रों के अनुसार पार्टी को लगता है कि अगर चुनाव के पहले राहुल गांधी को अध्यक्ष बनाया जाता है तो गुजरात और हिमाचल के सभी नेता दिल्ली रवाना हो जाएंगे और इससे चुनाव की तैयारियों पर बुरा असर पड़ेगा ।

पूर्व में घोषित तारीखों के अनुसार अध्यक्ष पद के लिए चुनाव इसी महीने हो जाना था जो अब मुमकिन नही रहा । चुनाव प्राधिकरण ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को नए अध्यक्ष के चुनाव के लिए शेड्यूल भेज दिया है ।
कैसे होगा चुनाव ?



परंपरा के अनुसार कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक इस पर मुहर लगाएगी और चुनाव की तारीखें घोषित होंगी। कार्यसमिति की बैठक के बाद राहुल गांधी के चयन में लगभग 10 दिन का समय लग सकता है।

कांग्रेस के कुछ नेता चाहते है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में राहुल गांधी का चयन 9 नवंबर को हिमाचल प्रदेश में होनी वाली वोटिंग के बाद और गुजरात चुनाव के बाद हो । गेंद अब राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के हाथों में है ।

राष्ट्रपति चुनाव : भाजपा के दलित कार्ड के जवाब में कांग्रेस ने चला किसान कार्ड !

0

 

बिहार के राज्यपाल रामनाथ कोविंद को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को राष्ट्रपति उम्मीदवार घोषित करने के बाद सभी विपक्षी दल सकते में है . रामनाथ कोविंद का दलित होने के साथ साथ उत्तरप्रदेश और बिहार से उनका कनेक्शन विपक्षी दलों को उनका विरोध करने की इजाज़त नही दे रहा .

भाजपा के इस दलित कार्ड का जवाब ढूंढना सभी दलों के लिए मुश्किल हो गया था . लेकिन अब लगता है कि कांग्रेस ने इस दलित कार्ड का जवाब ढूंढ लिया है . भाजपा की किसान विरोधी छवि का इस्तेमाल करते हुए कांग्रेस ने किसान कार्ड खेलने का मन बना लिया है .

रामनाथ कोविंद के जवाब में कांग्रेस ने हरित क्रांति के जनक स्वामीनाथन को राष्ट्रपति उम्मीदवार घोषित करने का मन बना लिया है . हालांकि अभी तक कांग्रेस ने इस नाम की आधिकारिक पुष्टि नही की है . लेकिन सूत्रों के हवाले से स्वामीनाथन का नाम सबसे आगे चल रहा है .

 

narottam mishra

अगर ऐसा होता है तो कांग्रेस के लिए विपक्ष को साथ लाना कुछ आसान हो जाएगा . जिस तरह विपक्ष के लिए दलित चेहरे का विरोध करना मुश्किल हो रहा था उसी तरह किसान चेहरे का समर्थन करना सभी दलों के लिए मजबूरी हो सकती है .