Home Tags 3 accused arrested for sharing meat

Tag: 3 accused arrested for sharing meat

प्रदेश में बढ़ी गौकसी की घटनाएं, झाबुआ में गाय की हत्या, माँस आपस मे बांटते 3 आरोपी गिरफ्तार

0

मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले में गाय की हत्या का मामला सामने आया है। आरोपी यही नहीं रुके उन्होंने बाकायदा गाय के मांस का आपस मे बंटवारा भी शुरू कर दिया लेकिन तब तक इस कुकृत्य की सूचना किसी ने पुलिस को कर दी और पुलिस को 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया लेकिन 3 अन्य आरोपी फरार हो गए।

मामला झाबुआ के कल्याणपुरा थाना क्षेत्र अंतरवेलिया चौकी की है. जहां गाय की हत्या कर आरोपी मांस को आपस में बांट रहे थे. इसकी भनक स्थानीय ग्रामीणों को लग गई है तो उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दे दी जिसके बाद पहुंची पुलिस ने 3 लोगों को गिरफ्तार कर लिया लेकिन तब तक 3 लोग फरार होने में सफल हो गए।

बता दें कि प्रदेश में इसके पहले भी ‘गौवंश’ खासकर ‘गाय’ के साथ कई घटनाएं प्रकाश में आ चुकी हैं। बीते दिनों ही रायसेन के सुल्तानपुरा में एक व्यक्ति द्वारा गाय के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया था जिसमे आरोपी के खिलाफ मामला भी दर्ज हुआ था।