Home Tags ABVP

Tag: ABVP

जनसरोकार के लिए आगे आया ABVP, प्रदेश कार्यालय को बनाया वैक्सीनेशन सेंटर

0

कोरोना महामारी में हर व्यक्ति समाज की सेवा अपने ढंग से कर रहा है छात्रों की समस्या के लिए हमेशा मुखर रहने वाले संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद(ABVP) ने भी इस महामारी के निदान में अपनी मजबूत सहभागिता दर्ज करवा रहा है।

जनजागरूकता के लिए रैली निकालते ABVP के कार्यकर्ता

राजधानी भोपाल में संक्रमण दर लगातार बढ़ रही है जिसे कंट्रोल करने की दिशा में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा प्रेरक पहल की गई। विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने भोपाल स्थित प्रांत कार्यालय को वैक्सीनेशन सेंटर में तब्दील कर दिया। इसके लिए पहले संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों से बातचीत कर कार्यालय को वैक्सीन लगाने हेतु उपयोग करने की सहमति ली, जिसे मंजूरी मिलते ही मंगलवार से वैक्सीनेशन शुरू हो गया है।

भारत माता चौराहा स्थित एबीवीपी प्रांत कार्यालय पर प्रतिदिन 11 बजे से वैक्सीनेशन शुरू होगा जिसके लिए सरकारी डॉक्टर एवं नर्सों की एक टीम रोजाना 11 बजे उपस्थित होकर वैक्सीनेशन करेगी। शाम 05 बजे तक 45 वर्ष से अधिक उम्र का कोई भी व्यक्ति आकर वैक्सीन लगवा सकता है।

कार्यालय में वैक्सिनेशन करवाते लोग

वैक्सीनेशन में वॉलंटियर बन मदद करेंगे एबीवीपी कार्यकर्ता

इस सेंटर पर वैक्सीनेशन में डॉक्टर एवं नर्सों की मदद करने के लिए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता रोजाना वॉलंटियर के रूप में सहायता करेंगे। इसके लिए प्रतिदिन 5 वॉलंटियर को परिषद द्वारा सहयोग के लिए नियुक्त किया जाएगा। एबीवीपी भोपाल महानगर इकाई में 60 कार्यकर्ता हैं, जिनमें से रोजाना 05 कार्यकर्ताओं को नियुक्त किया जाएगा।

मास्क एवं सेनेटाइजर वितरित करेंगे।
एबीवीपी कार्यालय के वैक्सीनेशन सेंटर पर आने वाले लोगों को भोपाल इकाई के कार्यकर्ता निशुल्क मास्क प्रदान कर, सेनेटाइजर की व्यवस्था करेंगे ताकि निर्बाध रूप से वैक्सीनेशन हो सके। पिछले साल मार्च से मई के बीच एबीवीपी ने शहर के विभिन्न इलाकों में रहने वाले छात्रों को राशन एवं मास्क उपलब्ध कराए थे। इसके लिए परिषद कार्यकर्ताओं ने मास्क बनाने का भी काम किया था।

लगातार चला रहे जन जागरुकता अभियान

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता भोपाल के विभिन्न इलाकों में कोविड से बचाव संबंधी जागरूकता अभियान चला रहे हैं। जिसके अंतर्गत कार्यकर्ताओं ने यमराज की वेषभूषा में लोगों को मास्क लगाकर जान बचाने की सीख दी।

मेडिकल कार्यकर्ताओं ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर।

विद्यार्थी परिषद की मेडीकल छात्रों के बीच कार्य करने वाली मेडीविजन इकाई ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। इन हेल्पलाइन नंबरों पर कोविड – 19 चिकित्सा संबंधी परामर्श दिया जाएगा, साथ ही मरीज की काउंसलिंग कर उसे तनावमुक्त रखने का प्रयास किया जाएगा।

मोदी के गढ़ में कांग्रेस ने लगाई सेंध, एबीवीपी को क्लीन स्वीप कर एनएसयूआई ने गाड़े झंडे

0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी(narendra modi) के लोकसभा संसदीय क्षेत्र वाराणसी के काशी विद्यापीठ के बाद संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में भी कांग्रेस की छात्र इकाई एनएसयूआई ने जीत का परचम लहरा दिया है।

कांग्रेस के छात्र संगठन एनएसयूआई(NSUI) ने आज हुए छात्र संघ के छात्र संघ चुनाव में आरएसएस(RSS) की छात्र इकाई एबीवीपी को बुरी तरह पटखनी देते हुए 7 संकायों समेत अध्यक्ष,उपाध्यक्ष,महासचिव और सचिव के पदों पर कब्जा जमा लिया है।

एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज कुंदन एनएसयूआई के छात्र पदाधिकारियों की बड़ी जीत पर अपने आधिकारिक ट्विटर एकाउंट से लिखा “खोखले #AkhilBharatiyaViolenceParishad को छात्र शक्ति का मुहंतोड़ जवाब

प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र में काशी विद्यापीठ के बाद संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में NSUI ने सभी पदों व समस्त 7 संकायों पर दर्ज की शानदार जीत। लगातार दूसरी बार वाराणसी फतेह

#NSUISweepsVaranasiAgain”

आपको बता दें कि पिछले वर्ष हुए चुनाव में भी एनएसयूआई ने एबीवीपी को बुरी तरह पटक नहीं देते हुए छात्रसंघ अध्यक्ष पद पर अपना कब्जा जमाया था लेकिन इस बार के चुनाव तो एबीवीपी के लिए बड़ी बुरी खबर लेकर आए हैं क्योंकि इस बार एबीवीपी को एनएसयूआई ने क्लीन स्वीप कर दिया है।

गौरतलब है कि बीते दिन जब एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष अविनाश यादव अपने काफिले के साथ चुनाव प्रचार के लिए संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय गए थे तो उनकी कार पर हमला भी हुआ था जिसमें उनकी कार के शीशे टूट गए थे जिस पर उन्होंने इसे एबीवीपी की कायराना हरकत बताते हुए कहा था कि हम संपूर्णानंद विश्वविद्यालय के सभी पदों पर जीत रहे हैं जिससे बौखला कर एबीवीपी गुंडई पर उतर आई है।

जेएनयू में एबीवीपी की गुंडागर्दी, कमरें में घुसकर 16 लोगों ने की छात्र की पिटाई

0
JNU Student attacked by ABVP
JNU Student attacked by ABVP

दिल्ली में जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में छात्रों के साथ हिंसा का एक और मामला सामने आया है। ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएसन (AISA) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एन साई बालाजी ने ट्वीट कर एबीवीपी पर इस हिसां का आरोप लगाते हुए इस घटना की जानकारी दी है।


बालाजी ने ट्वीट कर बताया कि जेएनयू के एक छात्र विवेक के कमरे में एबीवीपी के 16 लोग घुस गए और उसपर लोहे के डंड़े और रॉड से हमला किया। बालाजी ने आगे बताया कि विवेक को बचाने आई जेएनयूएसयू की महिला पार्षद के साथ भी बदतमीजी की गई।


एन साई बालाजी ने ट्वीट में लिखा, “एबीपीवी के 16 गुंडों ने कमरे में घुसकर जेएनयू के एक छात्र विवेक पर लोहे के कड़े और रॉड से हमला किया। उन्होंने विवेक की सहायता के लिए आईं जेएनयूएसयू की महिला पार्षद के साथ भी दुर्व्यवहार किया। ये वे गुंडे हैं जिन्होंने 5 जनवरी को छात्रों और शिक्षकों पर हमला किया था। दिल्ली पुलिस उन्हें आज तक गिरफ्तार नहीं किया। देखो उन्होंने क्या किया है।”



बताया जा रहा है कि हमले में विवेक के चहरे पर गंभीर चोटें आयी हैं। इसके अलावा हमलावरों ने उनके सिर पर कड़े से प्रहार किया। घायल छात्र विवेक का कहना है कि जब वह सोने की तैयारी कर रहा था तभी कोई कमरे के बाहर कोई आया और दरवाजा खोलने के लिए कहा। दरवाजा खोलने के बाद सभी अंदर आ गए। उनमें से एक ने कहा कि तुम विवेक हो और तुमने मेरी शिकायत की है। इस पर विवेक ने पूछा कि कैसी शिकायत। मैंने तो कोई शिकायत नहीं की है। इसी बात पर उसने विवेक के गाल पर तमाचा जड़ते हुए कहा कि नेता बनते हो और उस पर हमला कर दिया। घटना के बाद विवेक को हेल्थ सेंटर ले जाया गया जहां उनका प्राथमिक इलाज हुआ।


जेएनयूएसयू के पूर्व अध्यक्ष एन साई बालाजी ने कहा हा कि एबीवीपी के गुंडों ने छात्र को जान से मारने की कोशिश की है और यह साफ-साफ हत्या का प्रयास है। उन्होंने सवालिया अंदाज में पूछा कि क्या कोई कानून अभी बचा भी है? उन्होंने कहा कि 5 जनवरी को हुए एबीवीपी के हमले को 8 महीने हो जाएंगे। और अब उसके बाद यह घटना घटी है।


उन्होंने एक ट्वीट में दिल्ली पुलिस के कमिश्नर को टैग करते हुए पूछा है कि क्या इनके खिलाफ कार्रवाई होगी या फिर छात्रों को गुंडों के हाथ मरने के लिए छोड़ दिया जाएगा? उन्होंने कहा कि यह बीजेपी-आरएसएस का न्यू इंडिया है। जो न केवल परेशान करने वाला है बल्कि बेहद उत्पीड़नकारी भी है।