Home Tags Across the country

Tag: across the country

देशभर में 551 ऑक्सीजन प्लांट बनाएगी मोदी सरकार

0

देश में बढ़ते कोरोना संक्रमण के कारण होने वाली मेडिकल ऑक्सीजन की कमी को दूर करने के लिए केंद्र की मोदी सरकार ने बड़ा फैसला किया है।

ऑक्सीजन संकट को दूर करने के उद्देश्य से सरकार देशभर में 551 ऑक्सीजन प्लांट बनाने की योजना बनाई है।

इन सभी का निर्माण PM केयर्स फंड के जरिए सरकारी अस्पतालों में किया जाएगा। प्रधानमंत्री कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार अस्पतालों में ऑक्सीजन की उपलब्धता बढ़ाने के लिए PM केयर्स फंड ने सार्वजनिक स्वास्थ्य सुविधाओं में 551 डेडिकेटेड प्रेशर स्विंग ऐड्सॉर्प्शन मेडिकल ऑक्सीजन जेनरेशन प्लांट लगाने के लिए फंड के आवंटन की मंजूरी दे दी है।