Home Tags Akash vijayvargiya

Tag: akash vijayvargiya

बल्लेबाज आकाश विजयवर्गीय पर प्रधानमंत्री मोदी के तेवर सख्त, हो सकती है कार्यवाही

0

भारतीय जनता पार्टी के महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के बेटे और इंदौर से विधायक आकाश विजयवर्गीय द्वारा सरकारी कर्मचारी की बल्ले से पिटाई करने पर प्रधानमंत्री मोदी की तीखी प्रतिक्रिया आई है।

भाजपा सांसद राजीव प्रताप रूडी ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि “बीजेपी संसदीय दल की बैठक में पीएम ने आज कहा कि किसी भी प्रकार का दुर्व्यवहार जो पार्टी का नाम खराब करता है, वह अस्वीकार्य है। उन्होंने कहा कि अगर किसी ने कुछ गलत किया है तो उस पर कार्रवाई की जानी चाहिए, फिर चाहे वो कोई भी हो।

रूडी ने आगे कहा कि “पीएम मोदी ने आज पार्टी के सभी सदस्यों को स्पष्ट संदेश दिया कि इस तरह का व्यवहार स्वीकार्य नहीं है, चाहे वह कोई भी हो।

बता दें कि कुछ दिनों पहले भाजपा विधायक आकाश विजयवर्गीय का सरकारी कर्मचारी को बल्ले से पीटते हुए वीडियो वायरल हो गया था। जिसके बाद उनकी काफी आलोचना हुई थी। वहीं इस मामले में आकाश की गिरफ्तारी हुई उर उन्हें जेल भी जाना पड़ा।