Home Tags Amid Corona

Tag: amid Corona

मध्यप्रदेश में बरकरार है कोरोना का प्रकोप

0

मध्य प्रदेश में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण से एक दिन में 105 लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा संक्रमण के 12,758 नए मामले सामने आए हैं।

मध्य प्रदेश स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि बुधवार को प्रदेश में 105 लोगों की मौत हुई है। इसी के साथ वायरस से राज्य में अब तक मरने वालों की संख्या बढ़कर 5,424 हो गई है। इससे पहले मध्य प्रदेश में 24 अप्रैल को कोरोना वायरस संक्रमण से सर्वाधिक 104 लोगों की मौत हुई थी।

उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 12758 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही प्रदेश में इस वायरस से अब तक संक्रमित पाए गए लोगों की कुल संख्या 5,38,165 तक पहुंच गयी।

बता दे कि प्रदेश में बुधवार को कोविड-19 के 1811 नये मामले इंदौर में आये, जबकि भोपाल में 1853, ग्वालियर में 1024 एवं जबलपुर में 795 नये मामले आये। बुधवार को 14,156 रोगियों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

भोपाल में शुरू हुआ किल कोरोना अभियान

0

कोरोना संक्रमण चारों तरफ तेजी से फैल रहा है।इसकी चेन तोड़ने के लिए बुधवार से किल कोरोना अभियान की शुरूआत हो गई है। इसके लिए घर-घर जाकर बुखार के लक्षण वाले मरीजों की स्क्रीनिंग की जाएगी। और जरूरत लगने पर सैंपल भी लिए जाएंगे। यह अभियान 9 मई तक चलाया जाएगा।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला भोपाल ने कहा कि इस अभियान के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में आशा कार्यकर्ता, एएनएम, एमपीडब्ल्यू द्वारा घर-घर जाकर बुखार के लक्षण वाले कोरोना के संभावित मरीजों की पड़ताल करेगी। बुखार के साथ अन्य लक्षणों जैसे विगत 10 दिवसों के भीतर सर्दी, खांसी, इंफ्लुएंजा लाइक इलनेस, पॉजिटिव व्यक्ति से संपर्क, गले में खराश, सांस लेने में कठिनाई, बदन दर्द, सिर दर्द के लक्षण दिखने पर रोगी की जानकारी सार्थक एप में दर्ज की जाएगी।

उन्होंने कहा कि लक्षणों में वृद्धि होने पर कोविड केयर सेंटर में भर्ती व्यक्तियों का सैंपल लेकर आवश्यकतानुसार डीसीएचसी में रेफर किया जाएगा। फीवर स्क्रीनिंग के लिए सर्वे दल को पल्स ऑक्सीमीटर, नॉन कॉन्टेक्ट थर्मामीटर, मास्क, ग्लव्स, सैनिटाइजर, पैरासिटामोल उपलब्ध कराया गया है।

सरकार ने की सभी से अपील, कोरोना की इस दूसरी लेहर में घर पर भी पहने मास्क

0

देश में बेकाबू हुई कोरोना वायरस की दूसरी लहर अपना कहर बरसा रही है। लगातार कोरोना संक्रमण के मरीजों और कोविड से होने वाली मौतों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। ऐसे में अब सरकार ने ये कहा कि आप अपने अपने घरों में भी मास्क पहन कर रहे।

देखा जा रहा है कि कोरोना से सर्वाधिक प्रभावित राज्यों में बेड, वेंटिलेटर, रेमडेसिविर और ऑक्सीजन की किल्लत हो गई है। जिसे दूर करने के लिए सरकार हरसंभव प्रयास कर रही है।

बता दे कि देश मे बढ़ते कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए केंद्र सरकार ने 1 मई से Covid-19 Vaccination Drive को और तेज करने के लिए टीकाकरण के नियमों में बड़ा बदलाव किया है अब 18 वर्ष से ऊपर के लोगों को भी कोरोना वैक्सीन लगाई जाएगी।

देश में पिछले 24 घंटे में 3.55 लाख से ज्यादा नए कोरोना मरीज मिले हैं और 2800 से अधिक लोगों की जान चली गई।

कोरोना के बीच मध्यप्रदेश के CM शिवराज सिंह चौहान का बड़ा ऐलान, स्ट्रीट वेंडर को इतने रुपए भेजेगी सरकार

0

मध्य प्रदेश में बढ़ते कोरोना वायरस संक्रमण की चैन को तोड़ने के लिए सरकार ने 30 अप्रैल तक कोरोना कर्फ्यू लगाया गया है। जिसके कारण प्रदेश में कई पाबंदियां भी लागू की गई हैं प्रमुख महानगरों और कई जिलों में पुलिस सख्ती से इसका पालन करवा रही है।

इस बीच प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंगज चौहान ने बड़ा निर्णय लेते हुए स्ट्रीट वेंडर को फायदा पहुँचाने की बात कही है मुख्यमंत्री ने कहा कोरोना कर्फ्यू का सबसे ज्यादा प्रतिकूल प्रभाव स्ट्रीट वेंडर पर पड़ा है. इसे देखते हुए हमने उनके खाते में 1000 रुपए भेजने का निर्णय लिया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि “मेरे मित्रों मैं जानता हूं जब कोरोना कर्फ्यू जैसी चीज आती है तो कई लोग रोजी-रोटी के लिए परेशान होते हैं एक तरफ हमने तय किया की फैक्ट्री वगैरह चलती रहेंगी. कई गतिविधियां ऐसी हैं जिनसे लोगों की रोजी-रोटी चलेगी. लेकिन हमारे जो छोटे-छोटे स्ट्रीट वेंडर हैं, जिन्हें हमने 10 हजार रुपए पिछले कोरोना में दिया था.

“वर्तमान समय में भी हमने तय किया है कि 3 महीने का राशन सभी को नि:शुल्क दिया जाएगा. जिसमें इस तरह के छोटे व्यापारी भी शामिल होंगे. इसके साथ ही हम यह भी तय कर रहे हैं कि जो स्ट्रीट वेंडर हैं, उनके खाते में तत्काल 1000 हजार रुपए भेजने की व्यवस्था की जाए. वहीं, अगर इसके बाद भी आवश्यकता पड़ेगी, तो उन्हें अन्य लाभ दिया जाएगा. इसलिए स्ट्रीट वेंडर भाइयों से मेरी अपील है कि वे अपने जान की चिंता करें, जहान हम बचा लेंगे” 

आपको बता दें कि पिछले वर्ष के कोरोना काल मे भी मध्यप्रदेश सरकार ने आम आदमी को राहत पहुंचाने के उद्देश्य कई हितग्राहियों के खाते में डायरेक्ट पैसे ट्रांसफर किए थे।