Home Tags Anti-Modi OSD Tushar Panchal

Tag: anti-Modi OSD Tushar Panchal

शिवराज के ‘मोदी विरोधी OSD तुषार पांचाल’ ने अपने पद से दिया इस्तीफा, कांग्रेस और RSS के विरोध के चलते उठाया यह कदम

0

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के मोदी विरोधी नवनियुक्त OSD तुषार पांचाल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है, तुषार ने यह खबर स्वयं अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर ट्वीट करके दी है।

कल मध्य प्रदेश के समान प्रशासन विभाग ने तुषार पांचाल को संविदा आधार पर आगामी आदेश तक विशेष कर्तव्यथ अधिकारी नियुक्त करने के आदेश जारी किए थे। आदेश होते ही इसका चौतरफा विरोध शुरू हो गया था प्रदेश के मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस समेत भाजपा के मात्र संगठन आरएसएस के ही कई पदाधिकारियों ने इसका विरोध सोशल मीडिया और सहित अन्य माध्यमों से शुरू कर दिया था।

इस वजह से हटाए गए तुषार

तुषार पांचाल खुले दिल के इंसान है उन्होंने मोदी विरोध में ऐसे कई ट्वीट किए थे जिसे देखकर हर उस व्यक्ति को आपत्ती होना लाजमी है जो संज्ञा भाजपा की विचारधारा से जुड़ा हुआ है।

तुषार ने कई ऐसे ट्वीट किए थे जिसमे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बहुत ही कटु आलोचना थी जिसके ट्वीट उनके ओएसडी बनते ही सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए गये।

तुषार ने कई जगह केंद्र सरकार की इकोनामिक पॉलिसी पर भी सवालिया निशान उठाए थे।

तुषार ने गोमूत्र का भी मजाक उड़ाया था।

तुषार ने बाबा रामदेव की भी खिल्ली उड़ाते हुए कई ट्वीट किए थे।

बता दें कि तुषार पांचाल के ओएसडी बनते ही मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर घेरा था उनके कई ट्वीट जो उन्होंने मोदी विरोध में किए थे उनके स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर तैरने लगे थे जिसके बाद तुषार पर एक दबाव क्रिएट हो गया था जो उनके इस्तीफे का कारण बना।

कांग्रेस के साथ पीआरएसएस में भी तुषार का विरोध शुरू कर दिया था आर एस एस के कई पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सोशल मीडिया के प्लेटफार्म पर ऐसे मोदी विरोधी और r.s.s. विरोधी व्यक्ति को ओएसडी बनाए जाने पर सवाल उठाए थे।

गौरतलब है कि इसके पहले उत्तराखंड के नवनियुक्त सीएम ने भी एक ऐसे पत्रकार को अपना ओएसडी नियुक्त किया था जो आरएसएस और मोदी सरकार के विरोधी थे, OSD बनते ही उनके मोदी विरोधी पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो गए और उन्हें 24 घंटे में अपना पद छोड़ना पड़ा था।