Home Tags Arvind kejriwal

Tag: arvind kejriwal

चुनाव आयोग ने मोदी सरकार को लिखी चिट्ठी , आप और बसपा जैसे दलों पर कार्रवाई करने के मांगे अधिकार !

0

उत्तरप्रदेश चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत के बाद से ही लगभग सभी दल ईवीएम के मुद्दे को जोरों से उठा रहे है . आम आदमी पार्टी और बसपा मोदी सरकार पर ईवीएम से छेड़छाड़ के आरोप लगा रहे है . इन आरोपों से परेशान होकर चुनाव आयोग ने सरकार को चिट्ठी लिखकर इन दलों पर कार्यवाही करने के अधीकार मांगे है .

 

दरअसल चुनाव आयोग ने सरकार से यह अधिकार मांगा है कि सुप्रीम कोर्ट और दूसरे न्यायालयों के तर्ज पर उसके पास भी अवमानना का अधिकार हो . इसमें आयोग को यह अधिकार देने की मांग है कि अगर उसके खिलाफ पक्षपात करने जैसी अपमानजनक टिप्पणियां हो तो उसे अवमानना के नोटिस जारी करने और कार्रवाई करने का अधिकार हो.

 

चुनाव आयोग का कहना है की वह एक संवैधानिक संस्था है जो देश में लोकसभा विधानसभा, राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति जैसे महत्वपूर्ण पदों के चुनाव करने के लिए अधिकृत है. ऐसे में चुनाव आयोग को  उसकी अवमानना करने वालों पर कार्यवाही करने का अधीकार होना चाहिये .

NDTV पर सीबीआई के छापे के बाद आए यह 10 बड़े बयान !

0

NDTV के सह संस्थापक प्रणव रॉय के दफ्तरों पर सीबीआई द्वारा छापेमारी के बाद सोशल मीडिया का माहौल गर्म हो गया है . क्या नेता और क्या अभिनेता सभी फेसबुक और ट्विटर पर सक्रिय हो गए . ऐसे में हम आपके लिए लेकर आए है इस मुद्दे पर 10 बड़े बयान . 
1 – हार्दिक पटेल 


2- कपिल सिब्बल 


3 – पुण्य प्रसून वाजपेय


4 – राजदीप सरदेसाई 


5-  प्रशांत भूषण 


6 – ओम थानवी


7 – अरविंद केजरीवाल


8 – संजय सिंह

9 – आशुतोष


10 – शरद यादव 

https://twitter.com/SharadYadavMP/status/871924907231199234

Video : कपिल मिश्रा और भाजपा द्वारा लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोपों पर बोले अरविन्द केजरीवाल !

0

Newbuzzindia : कपिल मिश्रा और भाजपा द्वारा लगाए जा रहे आरोपों पर अरविन्द केजरीवाल काफी समय से चुप्पी साधे हुए थे. इतने समय तक खामोश रहने के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने चुप्पी तोड़ते हुए भाजपा और कपिल मिश्रा को करारा जवाब दिया है .
एक जनसभा को संबोधित हुए अरविन्द केजरीवाल ने कहा कि उन और मनीष सिसोदिया पर लगाए जा रहे सारे आरोप झूठे है . केजरीवाल ने आगे कहा कि मोदी सरकार ने सारी जांच एजेंसी आम आदमी पार्टी के पीछे लगाई हुई है . अगर दिल्ली सरकार का कोई भी मंत्री कोई भी गलत काम करेगा तो वह जेल के अंदर होगा . 
देखें वीडियो –

https://youtu.be/Lc_857aEJ_M

इन 10 मुद्दों से हमेशा दूर भागते रहे है प्रधानमंत्री मोदी, भाजपा भी नही देती जवाब !

0

केंद्र में भाजपा सरकार के आने के पूर्व भाजपा ने अनेकों वादे किए। इन वादों में से मोदी सरकार ने कुछ पुरे किए तो वहीं बहुत से वादों पर चुप्पी साधी रखी है। इसी तरह प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी ने भी कई मसलों पर कुछ नही कहा और बिलकुल चुप रहे।

हम आपको उन महत्वपूर्ण मुद्दों के बारे में बता रहे है जिन पर आवश्यक होने पर भी मोदी चुप रहे है-

 

1. राम मंदिर :-
भाजपा ने जब पहली बार राजनीती में जगह बनाई थी तब से राम मंदिर के मुद्दे को सबसे ऊपर उठाया था, पर अभी भी मोदी इस मुद्दे पर चुप है। और यह मुद्दा वैसा ही है जैसा पहले था।

2. धारा 370 :- लोकसभा चुनाव के वक़्त मोदी के वादों में धारा 370 सबसे ऊपर था, पर अब मोदी इससे यू-टर्न लेते हुए दिखाई दे रहे है।

3. JNU मुद्दा :-
यह एक ऐसा मुद्दा था जिसने सरकार की जड़े हिला कर रख दी, पर फिर भी मोदी इससे दूर ही रहे।

4. व्यापम :-
यह भाजपा सरकार के सबसे बड़े घोटालों में से एक है, जिसमे कई लोगों की जान तक चली गयी, यह मुद्दा अभी भी नही सुलझा है। इस पर भी मोदी ने कोई रिएक्शन नही दिया।

5. काला धन :-
भाजपा को जीत दिलाने का यह सबसे बड़ा हथियार था, जिसमे विदेशो में जमा काला धन वापस लाने की बात कही गयी थी, पर अब तक ऐसा कुछ भी नही हुआ।

6. अख़लाक़ :-
अख़लाक़ एक ऐसा मुद्दा बन गया जिसमे देश में सहिष्णुता और असहिष्णुता के बीच जंग छिड़ गयी, पर इससे भी मोदी दूर भागते दिखे।

7. महंगाई:
वादों पर ध्यान दिया जाए तो मंहगाई को कम करने की बात कही गयी थी, पर फिलहाल स्थिति इसके बिलकुल विपरीत है।

8. चीन:
लोकसभा चुनाव के वक़्त, प्रचार के महत्वपूर्ण मुद्दों में चीन का मुद्दा अहम था। लगातार चीन का भारत के ज़मीन पर कब्ज़ा, अरुणांचल प्रदेश के कई हिस्सों को अपना कहना जैसे कई मुद्दे थे जिनपर उम्मीद की जा रही थी कि मोदी सरकार का रुख सख्त होगा। पर जैसे जैसे दिन ढले, इन मुद्दों को ठंडे बस्ते में डाल के भूल गयी सरकार।

9. डिग्री विवाद:
केजरीवाल के द्वारा उछाला गया  मोदी की डिग्री का विवाद, इस पर भी मोदी कभी खुलकर सामने नही आये।

10. पत्नी:
यह मुद्दा मोदी के निजी जीवन का है। मोदी ने कभी सामने आकर अपनी पत्नी का नाम उजागर नही किया।

अरविंद केजरीवाल के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी, पढ़ें क्या है मामला।

0

असम की स्थानीय अदालत ने दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी का जमानती वारंट जारी किया है. पिछली सुनवाई में अदालत में केजरीवाल के हाजिर न होने के बाद कोर्ट ने ये वारंट जारी किया है. आपराधिक मानहानि के एक मामले में पेशी के लिए और समय की मांग की केजरीवाल की अर्ज़ी को अदालत ने खारिज कर दिया. केजरीवाल ने दिल्ली में एमसीडी चुनाव की व्यस्तताओं का हवाला देते हुए पेशी के लिए और समय की मांग की थी. प्रधानमंत्री मोदी की शैक्षणिक योग्यता पर टिप्पणी के मामले में केजरीवाल पर मानहानि का मुकदमा दर्ज किया गया था.
उल्लेखनीय है कि अरविंद केजरीवाल ने केंद्रीय सूचना आयोग (सीआईसी) को लिखी चिट्ठी के जरिये प्रधानमंत्री की शैक्षणिक योग्यता पर सवाल उठाए और आयोग से पीएम की शिक्षा से जुड़ी जानकारी सावर्जनिक करने की मांग की थी.
गौरतलब है कि इन दिनों अरविंद केजरीवाल दिल्ली के एमसीडी चुनावों में व्यस्त हैं. वह लगातार ईवीएम में छेड़छोड़ का मुद्दा उठा रहे हैं. उनकी मांग है कि ईवीएम की जगह बैलेट पेपर के जरिए चुनाव हो. अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को ही आरोप लगाया कि चुनाव आयोग धृतराष्ट्र बन चुका है जो किसी भी कीमत पर दुर्योधन को जितवाना चाहता है. एमसीडी चुनाव में भी राजस्थान से मशीनें मंगवाई जा रही हैं, जबकि दिल्ली में 15 हजार मशीनें उपलब्ध हैं. 2006 से 2013 तक की मशीनों का इस्तेमाल नहीं किया जा रहा, बहाने बनाकर 2006 से पहले की मशीन का इस्तेमाल हो रहा है.

Live : देश में पहली बार केजरीवाल सरकार ने पेश किया ‘आउटकम बजट’ । जानें क्या है आउटकम बजट की खूबियां ?

0

Newbuzzindia : दिल्ली में आज केजरीवाल सरकार ने अपना तीसरा बजट पेश किया । देश में पहली बार आज दिल्ली में आउटकम बजट पेश किया गया है । दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने आज यह बजट पेश किया । बजट पेश करते हुए सिसोदिया ने आउटकम बजट की खूबियां बताई ।
आउटकम बजट की खूबियां 

  • 2017- 2018 के लिए कुल बजट का अनुमान 48,000 करोड़ है
  • आउटकम बजट से पारदर्शिता बढ़ेगी : मनीष सिसोदिया
  • मोबाइल आप की मदद से विभाग के कामों पर नजर रखी जाएगी : मनीष सिसोदिया
  • सभी विभागों को नाक्ष्य तय किया जाएगा : मनीष सिसोदिया

क्या है आउटकम बजट ?

बजट में विभागों का लक्ष्य तय किया जाएगा और हर 3 महीनों में विभाग के कामों की समीक्षा की जाएगी । केजरीवाल सरकार ने अपने इस बजट में शिक्षा और स्वास्थ विभाग पर जोर दिया है ।

सरकारी स्कूलों को बनाया जाएगा और भी बेहतर ।

सरकारी स्कूलों में नर्सरी क्लास शामिल की गयी है । सरकारी स्कूलों में अब डांस टीचर भी रखे जाएंगे । 24 नए स्कूल शुरू किये जाएंगे । स्कूल यूनिफार्म पर सब्सिडी बड़ाई गयी है । बच्चों के लिए खोले जाएंगे लर्निंग सेंटर ।

बजट की अन्य खूबियां

  • विरिष्ट नागरिकों के वेतन में 1000 रुपये की वृद्धि ।
  • मजदूरों की मजदूरी बड़ाई गयी
  • गेस्ट टीचरों का वेतन बढ़ाया गया ।

मोदी सरकार की आलोचना करने पर सेना के जवान भी नही है सुरक्षित, हाई कोर्ट पहुंचा मामला !

0

Newbuzzindia : वैसे तो आलोचना किसी भी सरकार को पसंद नही है लेकिन मोदी सरकार के आने के बाद इसका असर ज्यादा हो गया है । सरकार के समर्थकों की एक फ़ौज तैयार हो गयी है । सरकार की आलोचना करने वालों पर यह फ़ौज एक साथ हमला कर देती है । यह फ़ौज ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों जगह मौजूद है । 

पहले तो यह फ़ौज देशभक्ति , भगवान और सेना के नाम पर हमला बोला करती थी लेकिन कुछ दिनों पहले इस सेना ने सेना के एक जवान पर ही हमला बोल दिया । दरअसल दुच समय पहले सेना के एक जवान तेज बहादुर ने सोशल मीडिया पर सरकार की आलोचना की थी । जवान ने शिकायत करते हुए कहा था कि उनको दिया जाने वाला खाना अच्छा नही है । इसके बाद से ही यह जवान लापता है । 

केजरीवाल ने मोदी जी से पुछा, तेज बहादुर कहाँ है ?

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बीएसएफ के ‘लापता’ जवान को लेकर ट्वीट कर प्रधानमंत्री नरेंद्र माेदी से सवाल पूछा है। केजरीवाल ने ट्वीट कर पूछा कि मोदी जी, बताएं तेज़ बहादुर कहां है? दरअसल, सोशल मीडिया के जरिए जवानों को दिए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता पर सवाल उठाने वाले बीएसएफ जवान की पत्नी ने आज दिल्ली उच्च न्यायालय में बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका दायर कर दावा किया कि उनके पति लापता हैं और पिछले तीन दिन से परिवार के सदस्य उनसे संपर्क नहीं कर पा रहे हैं। 
9 जनवरी को फेसबुक पर किया था वीडियो पोस्ट 

बीएसएफ जवान तेज बहादुर यादव ने 9 जनवरी को फेसबुक पर एक वीडियो पोस्ट किया था। वीडियो में उसने जवानों को कथित तौर पर दिए जाने वाले खाने को दिखाया था। यादव ने दाल में केवल हल्दी और नमक होने का दावा किया था। उसने साथ ही कहा था कि उन्हें जली हुई रोटी दी जाती है। वहीं, दिल्ली उच्च न्यायालय ‘लापता’ जवान को खोजने की मांग करने वाली उस याचिका पर आज सुनवाई के लिए तैयार हो गया, जिसने वीडियो पोस्ट कर जवानों को दिए जाने वाले भोजन की खराब गुणवत्ता का आरोप लगाया था। 

RTI से अरविन्द केजरीवाल की डिग्री हुई सार्वजानिक, नरेंद्र मोदी की डिग्री क्यों छिपा रहा है DU..?

0


Newbuzzindia : नरेंद्र मोदी डिग्री विवाद में एक नया मोड़ आ गया है । आम आदमी पार्टी के विधायक दिलीप पांडेय ने ट्विटर पर ट्वीट करते हुए कहा है कि –

IIT खड़गपुर ने एक आरटीआई के जवाब में अरविन्द केजरीवाल की डिग्री सार्वजानिक कर दी है । साथ ही दिलीप पांडेय ने सवाल उठाया की जब आरटीआई से मुख्यमंत्री केजरीवाल की डिग्री सार्वजानिक हो सकती है तो फिर प्रधानमंत्री मोदी की क्यों नही..?

सवाल उठता है कि इतने विवाद के बाद भी पीएम मोदी अपनी डिग्री सार्वजानिक क्यों नही करते ? साथ ही केंद्र कपडा मंत्री स्मृति ईरानी की डिग्री को सार्वजानिक करने पर भी रोक क्यों है ?

नरेंद्र मोदी डिग्री विवाद काफी पुराना है । विपक्ष के लगभग सभी नेता नरेंद्र मोदी से डिग्री सार्वजानिक करने की मांग कर चुके है । आम आदमी पार्टी ने कहा था कि ” 1978 में जब कंप्यूटर का इस्तेमाल नही होता था तब नरेंद्र मोदी की डिग्री कंप्यूटर से कैसे छपी..?

सपा नेता आजम खान ने कहा था कि नरेंद्र मोदी की डिग्री फर्जी है । नरेंद्र मोदी केवल 10वी पास है । 

क्या शाहरुख , आमिर और सलमान खान की तरह पीएम मोदी भी है देशद्रोही ? : एक सच्चा देशभक्त

0

Newbuzzindia : 

  • क्या भारत देश के राष्ट्रवादी प्रधानमंत्री मोदी देशद्रोही हो गए है ?
  • क्या देश के लिए अपना बचपन और जवानी कुर्बान करने वाले मोदी जी देशद्रोही हो गए है ?
  • क्या शाहरुख , आमिर और सलमान खान की तरह मोदी जी को भी पाकिस्तान जाना चाहते है ?
  • क्या असदुद्दीन ओवैसी और फारुख अब्दुल्ला की तरह मोदी जी को भी पाकिस्तान से प्यार हो गया है ?

यह कुछ सवाल मुझे पिछले कई दिनों से परेशान कर रहे है । मुझे डर लग रहा है कि मेरे देश पर एक बार फिर देशद्रोही राज करेंगे ? क्या भारत में राम राज्य सिर्फ 2.5 साल ही चलना था ? क्या मेरे देश के अच्छे दिन ख़त्म होने वाले है ?

आप सोच रहे होंगे की यह सारे सवाल आखिर मेरे दिमाग में आए कहाँ से । दरअसल 60 साल बाद देश को कोई देशभक्त प्रधानमंत्री मिला है । जिसने सत्ता में आने के बाद सभी देशद्रोहियों को पाकिस्तान भेजा और लुटेरों को लाइन में लगा दिया । 2.5 साल में मोदी जी ने 60 साल के बंजर बाग़ में बहार ला दी ।

लेकिन अब लगता है जैसे देश के अच्छे दिनों पर ग्रहण लग गया हो । लगता है जैसे फिल्म के क्लाइमेक्स में नायक ही खलनायक बन गया हो । पिछले ढाई साल में मैंने खूब देशभक्ति का प्रदर्शन किया । मैंने देशद्रोहियों को Facebook और Twitter पर खूब गरियाया । मैंने सलमान , आमिर , शाहरुख़ खान से लेकर ओवैसी और केजरीवाल तक को नही छोड़ा । गरियाने के बाद छाती में 56 इंच की देशभक्ति झलकती थी ।

पर अब मेरी छाती 56 इंच की नही रही । लगता है जैसे सिगरेट और गांजे के धुएं से सिकुड़ गई हो । जिन मोदी जी को में भगवान मानता था उन्होंने भी मुझे धोका दे दिया । जिस काम के लिए में देशद्रोहियों को गरियाता था वही काम अब मेरे देशभक्त प्रधानमंत्री कर रहे है । क्या अब में Facebook और Twitter पर अपने पीएम को भी गाली दूँ ?

  • मोदी जी पाकिस्तान जा रहे है ।
  • दुश्मन को लव लेटर लिख रहे है ।
  • दुश्मन की सेना को घर में बुलाकर जांच करवा रहे है ।
  • दुश्मन को उसके जन्मदिन पर बधाई दे रहे है ।
  • दुश्मन की लंबी उम्र की कामना कर रहे है ।

इतने सबके बाद अब मेरी देशभक्त टोली भी शांत बैठी है । कोई भी अपनी 56 इंच की छाती नही दिखा रहा । लगता है जैसे सभी देशभक्तों ने ब्लाउज पहन लिया हो । क्या मेरी किस्मत में यही दिन देखना बाकी था ? मुझे समझ नही आ रहा की में अब क्या करूँ ? क्या में भी देशद्रोही बन जाऊं ? या फिर देशभक्त बनकर भागवान मोदी को गाली दूँ ? मुझे तो समझ नही आ रहा । आप ही बताएं में क्या करूँ ?

                                            – एक सच्चा देशभक्त

लेखक : रोहित गुप्ता

कांग्रेस ने खोला नरेंद्र मोदी का नया “जीएसपीसी घोटाला” । 20,000 करोड़ का है घोटाला !

0

Newbuzzindia : राहुल गांधी और अरविन्द केजरीवाल ने कुछ दिनों पहले सहारा-बिड़ला घोटाला खोलते हुए नरेंद्र मोदी पर हमला बोला था । सहारा-बिड़ला घोटाले में नरेंद्र मोदी पर 65 करोड़ रुपये की रिश्वत लेने के आरोप है ।

इसी बीच अब कांग्रेस ने नरेंद्र मोदी का एक और घोटाला खोला है । कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने जीएसपीसी में 20,000 करोड़ का घोटाला किया है । कुछ समय पहले कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा था कि –

मोदी ने 2005 में जोर-शोर से घोषणा की थी कि जीएसपीसी ने केजी बेसिन ने भारत के सबसे बड़े गैस भंडार का पता चला है लेकिन 20 हजार करोड़ रुपए के निवेश और 11 साल बर्बाद करने के बाद वहां से कोई गैस नहीं निकली। रमेश ने कहा कि जीएसपीसी घोटाला टूजी स्पेक्ट्रम और कोयला घोटाले से भी बड़ा है।
घोटाला छिपाने के लिए 30000 करोड़ बर्बाद कर रही मोदी सरकार !

यह मामला एक बार फिर चर्चा में इसलिए आ गया है क्योंकि मोदी सरकार अब गुजरात स्टेट पेट्रोलियम कार्पोरेशन (जीएसपीसी) के तीस हजार करोड़ के कर्ज को ओएनजीसी पर थोपने का प्रयास कर रही है । यदि यह अधिग्रहण किया गया तो ओएनजीसी सीधे तौर पर तीस हजार करोड़ के घाटे में पहुंच जाएगा