Home Tags Assam election

Tag: Assam election

अपने दिए नारे पर भी अमल नहीं कर पाई BJP, 5 राज्यों को मिलाकर भी नही हुआ 200 पार

0

देश में कोरोना का कहर बरकरार है। ऐसे में बीते दिनों 5 राज्यों में चुनाव हुए है । वहीं आज पश्चिम बंगाल, असम, केरल समेत पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के नतीजे काफी हद तक साफ हो चुके है। बंगाल में ममता बनर्जी लगातार तीसरी बार सत्ता में वापसी करती दिख रही है। असम में बीजेपी के नेतृत्व वाली एनडीए वापसी कर रही है। केरल में भी सीपीआई (एम) के नेतृत्व वाली लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट (एलडीएफ) की वापसी हो रही हैम वहीं तमिलनाडु में सत्ता पलट रही है और कांग्रेस-डीएमके गठबंधन बहुमत से सरकार बना रही है। पुद्दुचेरी में अभी तक के रुझानों के अनुसार एनडीए सरकार बना रही है।

  • पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी हैट्रिक बनाने की ओर अग्रसर है। रुझानों में टीएमसी 208 सीटों की बढ़त के साथ सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी है। नंदीग्राम की सीट भी ममता बचाती नजर आ रही है। वहीं बीजेपी डबल डिजिट से भी कम महज 81 सीटों पर सिमटती दिख रही है। बीजेपी के तमाम बड़े नेता भी अपनी सीट हार रहे है।
  • असम में बीजेपी अपना गढ़ बचाने में कामयाब होती दिख रही है। रुझानों में सत्तारूढ़ एनडीए को 78 सीटों पर बढ़त मिली है जबकि कांग्रेस के नेतृत्व में बने महागठबंधन को 47 सीटों पर बढ़त हासिल हुई है। असम में सरकार बनाने के लिए 64 सीटों की जरूरत होती है।
  • तमिलनाडु में बीजेपी और एआईएडीएमके का गठबंधन है। यहां पिछले 10 सालों से एआईएडीएमके काबिज है। लेकिन इस बार यहां सत्ता पलट रही है। पूर्व मुख्यमंत्री रहे एम करुणानिधि की पार्टी डीएमके सत्ता पर काबिज होती दिख रही है।रुझानों में एआईएडीएमके गठबंधन महज 84 सीटों से आगे है जबकि डीएमके गठबंधन ने 149 सीटों पर बढ़त बना रखी है।
  • केरल में विधानसभा की 140 सीटें है। वर्तमान में यहां सीपीआई (एम) के नेतृत्व वाले लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट (एलडीएफ) की सरकार है।और इस बार भी एलडीएफ दोबारा सत्ता में आ सकती है। रुझानों में एलडीएफ 98 और कांग्रेस के नेतृत्व वाला यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (यूडीएफ) 41 सीटों से आगे है।वहीं तीसरे मोर्चे बीजेपी को एक ही सीट मिलती नजर आ रही है।
  • पुडुचेरी एक केंद्र शासित प्रदेश है। कुल 30 सीटों वाले पुडुचेरी में एनडीए की सरकार बन सकती है। 12 सीटों पर आए रुझानों के अनुसार, यहां एनडीए 8 सीटे और यूपीए को 3 सीटे मिल रही है। यहां बहुमत के लिए 16 सीटें चाहिए। चुनाव शुरू होने से कुछ महीने पहले यहां कांग्रेस-डीएमके गठबंधन की सरकार गिर गई थी।

Assam Election: 110 सीटों के आये रुझान, भाजपा बचा सकती है सरकार, UPA 39 पर सिमटती दिख रही

0

पांच राज्यों में हो रहे चुनावों के बीच Assam Election(असम चुनाव) विधानसभा में भाजपा के लिए खुशी की खबर आ रही है। शुरुआती 110 सीटों के आये रुझान में भाजपा असम में अपनी सरकार बचाती दिख रही है।

110 सीटों पर आये रुझानों में एनडीए को 69 और यूपीए को 39 तथा अन्य के खाते में 2 सीट पर बढ़त दिख रही है जो इसबात का साफ संदेश है कि असम में भाजपा अपनी सरकार बचा सकती है।

खैर यह तो शाम तक ही पता चल पाएगा कि कौन असम के सरताज होगा लेकिन ताजा रुझानों में जरूर भाजपाई खेमा खुशी जाहिर कर सकता है। राज्य में 126 विधानसभा सीटें हैं। 

आपको बता दें कि असम चुनाव में सभी exit poll ने भाजपा और कांग्रेस की कड़ी टक्कर दिखाई थी लेकिन रुझान उससे ठीक उलट दिखाई दे रहे हैं।

फिसली मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की जुबान, बोले हमारा ध्यान ‘चुनाव और परिणाम’…

0

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की जुबान फिसलने से चारों तरफ किरकिरी हो रही है। चौहान कोरोना के मुद्दे को लेकर एक टॉक शो में थे जहाँ उनकी जुबान फिसल गई खैर मुख्यमंत्री ने तपाक से अपने शब्द बदल दिए लेकिन तब तक यह क्लिप सोशल मीडिया में वायरल हो गई।

दरअसल, मुख्यमंत्री से प्रभू चावला ‘सीधी बात’ के दौरान कोरोना पर राज्य की तैयारी को लेकर बातचीत कर रहे थे। कोरोना पर बात करने के बाद उन्होंने चुनाव के नतीजों को लेकर भी बात की। प्रभू चावला ने सवाल किया, “आप बीजेपी के स्टार कैंपेनर थे। आपने असम, केरल और अन्य राज्यों में भी धुआंधार प्रचार किया तो क्या लगता है आपको कि कहां-कहां सफलता मिलने वाली है आपको।”

प्रभू चावला के सवाल का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि “देश की जनता का विश्वास भारतीय जनता पार्टी में है, प्रधानमंत्री जी में है। और मुझे पूरा विश्वास है कि जिन राज्यों में चुनाव हो रहे हैं, वहां की जनता भी हमारे साथ खड़ी है। वहां भी अच्छे परिणाम आएंगे। लेकिन इस समय उन परिणामों की तरफ हमारा ध्यान नही है हमारा ध्यान है चुनाव की तरफ” फिर अपनी बात को संभालते हुए उन्होंने कहा चुनाव की तरफ नहीं है कोरोना को कंट्रोल करने की तरफ है।

मुख्यमंत्री के इस वायरल वीडियो पर लोग जमकर चटकारे ले रहे हैं कोई लिख रहा है ‘मुँह की बात जुबा पर आ गयी’ तो कोई लिख रहा है सच्चाई बोल दिए।