Home Tags Atique ahmed

Tag: atique ahmed

अतीक-अशरफ हत्याकांड के तीनों शूटरों से SIT करेगी पूछताछ

0

प्रयागराज। अतीक अहमद और अशरफ हत्याकांड में आरोपी तीनों शूटरों को पुलिस रिमांड पर लेने की तैयारी में है। अब एसआईटी (SIT) जल्द ही तीनों आरोपियों से पूछताछ करेगी। इसके साथ ही घटनास्थल पर ले जाकर हत्याकांड को रिक्रिएट करेगी। SIT जांच में ADC क्राइम, ACP, इंस्पेक्टर SIT शामिल हैं।

बता दें कि अतीक और उसके भाई अशरफ की हत्या करने वाले तीनों शूटर अरुण मौर्य, सन्नी सिंह और लवलेश तिवारी को प्रयागराज की अदालत में पेश किया गया था। पुलिस ने तीनों की कोर्ट से रिमांड भी मांगी थी, लेकिन इस पर सुनवाई न हो सकी। अब कोर्ट ने तीनों आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत के लिए भेजा है।

जानकारी के अनुसार अतीक-अशरफ हत्याकांड के तीनों शूटरों को नैनी जेल से प्रतापगढ़ जिला कारागार में शिफ्ट कर दिया गया है। शूटर सनी सिंह, लवलेश तिवारी और अरुण मौर्य 15 अप्रैल को घटना के तुरंत बाद मौके से ही पकड़ लिए गए थे। रविवार को उन्हें कोर्ट में पेश किया गया था जहां रिमांड मंजूर होने पर नैनी जेल भेज दिया गया था।

अतीक और अशरफ की हत्या के बाद यूपी में धारा 144 लागू, 17 पुलिसकर्मी सस्पेंड

0

माफिया अतीक अहमद (Atique Ahmed) और उसके भाई अशरफ (Ashraf Ahmed) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना को लेकर पुलिस ने ये दावा किया है कि सिर्फ एक कोतवाल और 6 पुलिस जवान घटना के दौरान साथ थे। किसी भी अन्य व्यक्ति को गोली नहीं लगी है। फिलहाल तीन संदिग्ध हिरसात में लिए गए है।

वहीं सूत्रों की माने तो हमले के तुरंत बाद यूपी एडीजी ला एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार सीएम योगी से मिलने पहुंचे हैं। जानकारी ये भी मिली है कि डीजीपी को सीएम योगी ने तलब किया है और सीएम योगी इस घटनाक्रम को लेकर बेहद नाराज है।

पुलिस ने बताया कि लवलेश तिवारी, सनी और अरुण मौर्य ने अतीक और अशरफ की गोली मारकर हत्या की है। एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है जिसमें गोली मारने के बाद हत्यारे जय श्री राम के नारे लगाते हुए नज़र आ रहे हैं।

सूत्रों की माने तो ये भी बताया जा रहा है कि 3 सदस्यीय न्यायिक आयोग अतीक अहमद हत्या की जांच करेगा। साथ ही मुख्यमंत्री योगी ने 17 पुलिस कर्मी को सस्पेंड करने के भी निर्देश दिए है। अतीक और अशरफ की हत्या के बाद यूपी के सभी जिलों में धारा 144 लागू कर दी गयी है।

प्रयागराज की घटना के बाद लखनऊ कमिश्नरेट पुलिस अलर्ट मोड पर आई। पुराने लखनऊ के हुसैनाबाद में पैदल गश्त किया। पुलिस ने लोगों से संवाद कर भीड़ ना लगाने की हिदायत दी। जनता से साथ ही साथ पैनिक ना होने की अपील करते पुलिस कमिश्नर ने क्षेत्र का जायज़ा लिया।

आतंक का हुआ अंत, अतीक अहमद और अशरफ की गोली मारकर हत्या

0

माफिया अतीक अहमद (Atique Ahmed) और उसके भाई अशरफ (Ashraf Ahmed) की गोली मारकर हत्या कर देने की खबर सामने आई है। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में मेडिकल के लिए ले जाते समय गोली मारकर इस हत्या को अंजाम दिया गया है।

जानकारी के अनुसार अतीक अहमद का साम्राज्य जितना बड़ा था, उतना ही बड़ा उसका परिवार भी था। उसके परिवार में पत्नी शाइस्ता परवीन के अलावा उसके पांच बेटे थे। इनके नाम मोहम्मद असद, मोहम्मद अहजम, मोहम्मद उमर, मोहम्मद अली और मोहम्मद आबान है। अतीक अहमद का पूरा परिवार अपराध के गोरखधंधा में शामिल रहा है। हाल ही में बड़े बेटे असद को पुलिस मुठभेड़ में मार गिराया गया, जबकि दो बेटे जेल में बंद हैं। एक अन्य बेटे काे पुलिस खोज रही है।

बता दें कि अतीक अहमद के पांच बेटों में चार का आपराधिक रिकॉर्ड रहा। सभी बेटे शहर के बड़े स्कूलों में पढ़े हैं और वहां भी छात्रों के साथ कई बार दबंगई, छोटी-मोटी रंगदारी वसूलने जैसी हरकतें करते हुए पुलिस की नजरों में चढ़े हुए थे।

माफिया अतीक अहमद के बेटे का एनकाउंटर, झांसी में एसटीएफ ने मार गिराया

0

झांसी : कुख्यात बदमाश अतीक अहमद के बेटे असद समेत एक और साथी का एनकाउंटर कर दिया गया है। झांसी में स्पेशल टास्क फोर्स ने उन्हें एनकाउंटर में मार गिराया है।

एसटीएफ से मिली जानकारी के अनुसार झांसी में जब एसटीएफ की टीम ने असद और उसके साथी शूटर गुलाम की घेराबंदी की तब उन दोनों ने टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। और जवाबी कार्यवाई में एसटीएफ ने दोनों का एनकाउंटर कर दिया।

यूपी एसटीएफ के एडीजी अमिताभ यश ने इस एनकाउंटर की पुष्टि की। अधिकारी ने बताया कि दोनों बदमाशों के पास से विदेश में बने हथियार बरामद किए गए हैं। अधिकारी ने आगे बताया कि असद के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है जिसके बाद शव को परिवार को सौंपा जाएगा।

वहीं असद के एनकाउंटर के बाद उमेश पाल की पत्नी जया पाल ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का धन्यवाद किया है। अपनी खुशी जाहिर करते जया ने कहा है कि मुख्यमंत्री योगी ने अपनी बेटी के सुहाग के कातिलों को सजा दिलाई और आज मुझे इंसाफ मिल गया है।

असद और गुलाम दोनों ही उमेश पाल हत्याकांड में वॉन्टेड थे। यूपी पुलिस ने इन दोनों के ऊपर 5 लाख रुपए का इनाम भी रखा था। उमेश पाल हत्याकांड के बाद से असद और गुलाम सहित पांच शूटर फरार थे। उमेश पाल की हत्या के बाद अरबाज नाम के शूटर और उस्मान उर्फ विजय को भी एनकाउंटर में मार गिराया था।

बता दें कि गुरुवार को अतीक अहमद और उसके भाई की प्रयागराज कोर्ट में पेशी हो रही थी।रिमांड पर हो रही सुनवाई के दौरान ही अतीक अहमद को बेटे असद के एनकाउंटर में मारे जाने की खबर लगी जिसके बाद वह रोने लगा और बेहोश हो गया।