Home Tags Bageshwar

Tag: bageshwar

बागेश्वर धाम : भक्तों की मुराद पूरी करने वाले स्थान से लोग हो रहे लापता

0
बागेश्वर धाम : भक्तों की मुराद पूरी करने वाले स्थान से लोग हो रहे लापता |
bageshwar dham

मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में स्थित भक्तों की मुराद पूरी करने वाले बागेश्वर धाम में हो रहे हैं लोग लापता। वही इस वर्ष जनवरी माह में इस धाम से 21 लोगों के गुम होने की ख़बर सामने आई हैं। हफ्ते के दो दिन यानी मंगलवार और शनिवार को इस धाम भीड़ उमड़ती है।

बागेश्वर धाम की चर्चाएं पूरे देश के साथ-साथ दुनिया भर में भी है। मंगलवार और शनिवार को श्रद्धालुओं की संख्या लाखों तक पहुंच जाती है। ऐसे में लोगों का लापता हो जाना श्रद्धा से मांगने आए लोगों को संशय में डाल रहा है। वही पुलिस भी अभी तक इस बारे में कुछ पता नहीं लग पाई है। गायब हुए लोगों में कुछ लोग मानसिक बीमारी के ग्रस्त भी है।

सीएम शिवराज का ऐलान- ब्राह्मणों के लिए ब्राह्मण कल्याण बोर्ड का होगा गठन

0

भोपाल। परशुराम के जन्मोत्सव पर आयोजित अक्ष्योत्सव 2023 कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शामिल हुए। गुफा मंदिर प्रागण में आयोजित इस कार्यक्रम के पहले शोभा यात्रा का आयोजन किया गया जिसका जनता ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान नागरिकों को संबोधित करते हुए सीएम ने कई बड़े ऐलान भी किए। कार्यक्रम में बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री, पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस नेता सुरेश पचौरी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, मंत्री विश्वास सारंग, विधायक रामेश्वर शर्मा, महापौर मालती राय समेत अन्य नेता मौजूद थे। 

धर्म और संस्कृति की रक्षा करने वाले ब्राह्मणों के लिए सीएम ने ब्राह्मण कल्याण बोर्ड का गठन करने की घोषणा की। इसके अलावा गुफा मंदिर में विशाल भवन बनाने की बात भी कही, ताकि मंदिर में खड़े होने, बैठने और आयोजन करने में किसी तरह की समस्या ना हो। मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान परशुराम को न्याय के देवता के रूप में जाना जाता है। उन्होंने आतताईयों यानी बुराइयों का नाश करने के लिए फरसा उठाया था। उनकी प्रेरणा से मध्यप्रदेश में भी गुंडे, बदमाशों और नक्सलियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रदेश में उनके खिलाफ अभियान तेजी से चल रहा है। आज ही दो नक्सलियों को मारा है।

भगवान परशुराम ने समाज में समानता लाने के लिए भूमि के समुचित आवंटन की पहल की थी। हमारा भी ये संकल्प है कि मध्यप्रदेश में कोई भी गरीब जमीन के टुकड़े के बिना नहीं रहेगा। सीएम ने आगे कहा कि हमने एक फैसला लिया है। मंदिर की गतिविधियों के नियंत्रण के लिए सरकार नियंत्रित नहीं की गई। इसलिए मंदिरों के नाम की जमीन को कलेक्टर नीलाम नहीं करेंगे। उनको पुजारी ही नीलाम करेंगे। निजी मंदिर, जहां ट्रस्ट बने हैं वहां के पुजारियों को भी सम्मान जनक मानदेय देने के लिए नियम बनाकर निर्देशित किया जाएगा। अभी हमारे मंदिरों के पुजारियों को पांच हजार रुपए भत्ता दिया जा रहा है।

ब्राह्माणों ने हमेशा धर्म और संस्कृति की रक्षा की है। यज्ञों, धर्मों से संस्कृति को संरक्षित रखने का काम किया है। इसलिए ब्राह्मणों के कल्याण के लिए ब्राह्मण कल्याण बोर्ड की स्थापना की जाएगी। सामाजिक समरसता के साथ सभी का कल्याण करना भाजपा सरकार का धर्म है और हम उस धर्म का पालन करेंगे।  

मुख्यमंत्री ने आगे बताया कि सरकारी स्कूलों में 3,547 संस्कृत के शिक्षक नियुक्त कर दिये गए हैं। हम केवल अकबर को नहीं बल्कि राम और परशुराम को भी पढ़ाएंगे। इतिहास को सहीं ढंग से लिखने की कोशिश करेंगे। संस्कृत पढ़ने वाले कर्मकांडी बच्चों को स्कॉलरशिप देना प्रारंभ कर दी गई है, ताकि वे आगे पढ़ें और हमारे धर्म और संस्कृति को आगे बढ़ाने का काम करें।

बागेश्‍वर धाम के धीरेंद्र शास्‍त्री के भाई पर गंभीर धाराओं में मामला दर्ज, दलितों के साथ मारपीट करने का है आरोप

0

छतरपुर के बहुचर्चित बागेश्वर धाम के प्रमुख पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भाई शालिग्राम के खिलाफ मामला दर्ज हो गया है. उसके खिलाफ आईपीसी की धारा 294, 323, 506, 427 और एससी-एसटी अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की गई. आरोप है कि उसने दलितों के साथ मारपीट की और हथियार लहराया. इस घटना का कथित वीडियो भी वायरल हुआ था.

पुलिस ने बताया कि बागेश्वर धाम प्रमुख पंडित धीरेंद्र शास्त्री के भाई शालिग्राम गर्ग के खिलाफ आईपीसी की धारा 294, 323, 506, 427 और एससी-एसटी अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की गई. आरोपी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा था. इस वीडियो में धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के छोटे भाई शालिग्राम के हाथ में कट्टा और मुंह में सिगरेट थी. वह वीडियो में दलितों के साथ मारपीट करते नजर आ रहे थे.