Home Tags Bhim army

Tag: bhim army

चंद्रशेखर आज़ाद को मिली दिल्ली आने की अनुमति, अदालत ने जमानत की शर्तों में किया बदलाव

0

भीम आर्मी के प्रमुख चंद्र शेखर आज़ाद को राहत देते हुए दिल्ली की एक अदालत ने मंगलवार को 15 जनवरी के जमानत आदेश की शर्तों को संशोधित करते हुए चुनाव के बीच दिल्ली आने की अनुमति दी है।

जमानत की शर्तों में बदलाव करते हुए अदालत ने आजाद से कहा है कि वह दिल्ली आ सकते है लेकिन उन्हें डीसीपी (अपराध) को अपनी यात्रा और दिन के कार्यक्रम के बारे में सूचित करना होगा। साथ ही उन्हें आवेदन में बताई गई जगह पर ही रहना होगा।

आजाद द्वारा जमानत की शर्तों में बदलाव करने के लिए दिए गए आवेदन पर तीस हजारी कोर्ट की न्यायाधीश कामिनी लाउ ने यह आदेश सुनाया है। आदेश सुनने से पहले सरकार की तरफ से आए वकील ऐसी कोई भी सामग्री नही दिख पाए जिससे यह साबित हो सके कि आजाद के दिल्ली आने पर राजधानी में हिंसा बढ़ेगी।

अधिवक्ता महमूद प्राचा और ओ पी भारती द्वारा दायर याचिका में कहा गया है कि आजाद कोई अपराधी नहीं था और जमानत में लगाई गई शर्तें गलत और अलोकतांत्रिक हैं। आवेदन में कहा गया है कि आजाद का दिल्ली में एक स्थानीय निवास भी है।

आवेदन में कहा गया कि, एक सामाजिक कार्यकर्ता होने के नाते एक सामाजिक कार्यकर्ता को इलाज के अलावा चार सप्ताह तक दिल्ली न जाने की शर्त उनके मौलिक अधिकारों को प्रभावित करता है।

“लोकतंत्र में जब चुनाव सबसे बड़ा उत्सव होता है, जिसमें अधिकतम भागीदारी होनी चाहिए, जिसके कारण आज़ाद को इसमें भाग लेने की अनुमति दी जानी चाहिए”, न्यायाधीश ने आदेश में कहा।

एनआरसी के खिलाफ मार्च निकालने आगे बड़े चंद्रशेखर आजाद, कांग्रेस ने दिया समर्थन

0

नागरिकता संशोधन कानून (Citizen Amendmend Act) के खिलाफ देशभर में प्रदर्शन हो रहा है। पूरा विपक्ष और सामाजिक संगठन इस बिल के खिलाफ सड़क पर उतर गए है। कल जहां कांग्रेस और और बाकी विपक्षी दलों ने भारत बंद का एलान किया था तो वहीं आज भीम आर्मी भी नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी के विरोध में मार्च करने वाली है।


भीम आर्मी प्रमुख आज दिल्ली के जामा मस्जिद से लेकर जंतर-मंतर तक मार्च निकालने की तैयारी में है। भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर ने सीएए (Citizen Amendmend Act) और एनआरसी (National Register of Citizens) के विरोध में मार्च का ऐलान किया था। हालांकि दिल्ली पुलिस ने चंद्रशेखर को मार्च की इजाजत नहीं दी है और मार्च से पहले उनकी गिरफ्तारी के कयास लगाए जा रहे है।

इसी बीच भीम आर्मी प्रमुख ने ट्वीट करते हुए सफाई देते हुए ट्वीट किया कि कृपया मेरी गिरफ्तारी की अफवाहों पर ध्यान न दें। मैं जामा मस्जिद पहुंच रहा हूँ।

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने दिया समर्थन

भीम आर्मी द्वारा निकाले जाने वाले इस मार्च को कांग्रेस का समर्थन मिला है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने मार्च का समर्थन करते हुए कहा कि मैं चन्द्रशेखर की भीम आर्मी की जामा मस्जिद से लेकर जंतर मंतर तक निकाली जा रही CAA और NRC के खिलाफ मार्च का समर्थन करता हूँ।’