Home Tags Bhopal MP Pragya Thakur

Tag: Bhopal MP Pragya Thakur

भोपाल सांसद प्रज्ञा पर बनेगी फिल्म! The Kerala Story को लेकर दिया बयान, कहा- लव जिहाद के मामलों में आई वृद्धि

0

भोपाल। अपने बयानों को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहने वाली सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने ‘द केरल स्‍टोरी’ को लेकर बड़ा बयान दिया है। सांसद ने कहा कि केरल जैसे हालात भोपाल के भी है। राजधानी में भी लव जिहाद के मामले तेज़ी से बढ़ रहे हैं।

फिल्म पर बातचीत के दौरान प्रज्ञा ठाकुर ने यह भी बताया कि उनके जीवन पर भी डायरेक्टर फिल्म बनाना चाहते हैं। उन्होंने बताया कि फ़िल्म बनाने को लेकर कई फिल्म निर्देशक उनसे मिल भी चुके हैं।

प्रज्ञा का कहना है कि कांग्रेस सरकार में मेरे ऊपर भी अत्याचार हुआ है। इसलिए मेरे जीवन पर भी कई सारे डायरेक्टर फिल्म बनाना चाहते हैं। प्रज्ञा ठाकुर की जिंदगी पर फिल्म बनाने वाले बयान के बाद कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने इसका स्वागत किया। उन्होंने कहा कि बिल्कुल प्रज्ञा ठाकुर की जिंदगी पर फिल्म बनना चाहिए। फिल्म के जरिये सच देश के सामने आ जाएगा।

‘द करेल स्टोरी’ ( The Kerala Story) को लेकर कहा कि फिल्म सच्ची घटना पर बनी है। इस फ़िल्म में लड़कियों का शोषण दिखाया गया है कि किस तरह से उनका धर्मातरंण कर उन्हें आतंकी बनाया जाता है। लोगों को इस फिल्म को युवाओं को दिखाने के लिए आगे आना चाहिए।

अपने बयान को लेकर फिर सुर्खियों में आईं सांसद प्रज्ञा ठाकुर, कहा भोपाल में वैध मस्जिद कम और अवैध ज्यादा

0

भोपाल। बीजेपी सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर एक बार फिर अपने बयान को लेकर सुर्खियों में हैं। प्रज्ञा ठाकुर ने फिर ऐसा बयान दे दिया है, जिससे उनकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं। राजधानी भोपाल में सबसे ज्यादा मस्जिद होने पर प्रज्ञा ठाकुर ने कहा कि भोपाल में वैध मस्जिद कम हैं और अवैध मस्जिद ज्यादा हैं।

उन्होंने आगे कहा कि मैं अपने क्षेत्र में आने वाले अवैध मस्जिद निर्माण की जानकारी लूंगी और फिर अपने तरीके से देखूंगी फिर निर्णय लूंगी, उसके बाद कुछ करूंगी। ऐसा पहली बार नहीं है जब साध्वी प्रज्ञा द्वारा इस तरह का बयान सामने आया हो। प्रज्ञा ठाकुर हमेशा ही अपने बयानों को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं।

उमेश पाल हत्याकांड में फरार माफिया अतीक अहमद के बेटे असद और उसके सहयोगी गुलाम के एनकाउंटर को लेकर सवाल करने पर साध्वी प्रज्ञा ने कहा कि गुंडों का जो भी हश्र हो रहा है वह कानूनी तौर पर हो रहा है, गैरकानूनी काम करने वालों का यही हश्र होता है। उत्तरप्रदेश में पहले की सरकरें अपना स्वार्थ देखती थीं, लेकिन अब ऐसा नहीं है।

नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह के बागेश्वर धाम को लेकर दिया गया बयान जिसमें उन्होंने बागेश्वर धाम को राजनीतिक धाम बताते हुए कहा था कि बागेश्वर धाम भारतीय जनता पार्टी का प्रचार करता है। इस पर सांसद ने कहा कि गोविंद सिंह में बिल्कुल धैर्य नहीं है। जो लोग हिंदुत्व या उसकी परंपरा को नहीं मानते, वो लोग हमेशा विरोध ही करते हैं।

राजधानी भोपाल में रहेगा 56 घंटो का कोरोना कर्फ्यू , 25% दुकानें खोलकर किया जाएगा अनलॉक

0

मध्य प्रदेश अब अनलॉक की तरफ बढ़ रहा है। आज जिला क्राइसिस मैनेजमेंट की बैठक में राजधानी भोपाल को अनलॉक करने पर कई फैसले लिए गए है। सरकार ने अपनी ओर से गाइडलाइन बनाई है जिसके अनुसार राजधानी को अनलॉक किया जाएगा।

बता दे कि भोपाल में पिछले 10 दिनों में कोरोना की संक्रमण दर 10 फीसद से गिरकर तीन फीसद पर आ गई है। ऐसे में भोपाल के बाजारों की 25 फीसद दुकानें खोलकर अनलॉक किया जाएगा। वहीं निजी दफ्तर 50 फीसद क्षमता के साथ खुल सकेंगे।

इस बीच सप्‍ताह में शुक्रवार रात 10 बजे से सोमवार सुबह 6 बजे तक का कोरोना कर्फ्यू जारी रहेगा। यह निर्णय रविवार को वल्‍लभ भवन में हुई जिला आपदा प्रबंधन समिति की बैठक में लिया गया है। इसके आदेश जल्‍द भोपाल कलेक्टर अविनाश लवानिया जारी करेंगे।

वहीं बाजार में इलेक्‍ट्रीकल्‍स, बिल्डिंग मटेरियल और हार्डवेयर की दुकानें भी सप्‍ताह में दो दिन खोले जाने का निर्णय लिया गया है। हालांकि अभी ये दो दिन कौन से होंगे यह कलेक्‍टर निर्णय लेकर आदेश जारी करेंगे। इसके अलावा राज्‍य सरकार की तमाम गाइडलाइन का पालन किया जाएगा।

भाजपा कार्यालय में लगे भोपाल सांसद प्रज्ञा ठाकुर की गुमशुदगी के पोस्टर, ढूंढने वालों को उचित इनाम देगी NSUI

0

“कोरोना” महामारी में भोपाल की व्यवस्था हो गई ध्वस्त। जनता ने जिनको चुना है “सांसद” वो हैं अपनी मस्ती में मस्त।” इस लेख के साथ एनएसयूआई(NSUI) मेडिकल विंग ने भाजपा प्रदेश मुख्यालय के बाहर भोपाल सांसद प्रज्ञा ठाकुर के पोस्टर चस्पा किये हैं। NSUI ने सांसद को ढूंढ़कर लाने वाले व्यक्ति को उचित इनाम देने की घोषणा भी की है।

भाजपा कार्यालय के मुख्य गेट पर लगे NSUI के पोस्टर

NSUI मेडिकल विंग के प्रदेश समन्वयक रवि परमार ने बताया कि जबसे भोपाल में कोरोना की महामारी ने विकराल रूप धारण किया है तभी से भोपाल की सांसद प्रज्ञा ठाकुर न जाने कहा लापता हो गयी हैं? रवि के अनुसार उन्होंने अपने स्तर पर सांसद को ढूंढ़ने के बहुत प्रयास किये लेकिन उन्हें सांसद का कोई पता नही चला इसलिए हमने उनकी गुमसुदगी के पोस्टर उनके कार्यालय,भाजपा कार्यालय और शहर के प्रमुख चौक चौराहों समेत समूचे लोकसभा क्षेत्र में लगाये हैं और जनता से अपील की है कि उन्हें खोजें अगर वो मिल जाएं तो हमे बताये हम खोजकर्ता को उचित इनाम देंगे।

भाजपा प्रदेश कार्यालय के मुख्य गेट पर लगा सांसद की गुमशुदगी का पोस्टर

रवि ने कहा कि आज जब भोपाल लोकसभा क्षेत्र में रोज सैकड़ों मौतें उचित समय पर इलाज न मिलने,इंजेक्शन की कमी,ऑक्सीजन न होने के कारण हो रही है भोपाल में स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है लेकिन ऐसे नाजुक समय मे जब उनकी सबसे ज्यादा आवश्यकता उनके वोटर को हैं तब सांसद गायब हैं ये उनकी अकर्मण्यता है। भोपाल की जनता ने बड़ी भूल की है जो ऐसे जनप्रतिनिधि को चुना जो महामारी के दौर में अपनी जान की रक्षा करता छुपता घूम रहा है।