Home Tags Bhopal police

Tag: bhopal police

भोपाल AIIMS की एक बड़ी लापरवाही, मरीज को ऑक्सीजन सिलेंडर बिना ऑक्सीजन के लगा दिया

0

भोपाल में AIIMS की एक बड़ी लापरवाही सामने आई है। एक मरीज और उसके परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन का आरोप है कि उन्होंने मरीज को ऑक्सीजन सिलेंडर तो लगाया था लेकिन सिलेंडर में ऑक्सीजन ही नहीं था। इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

मध्य प्रदेश सरकार के हिसाब से भोपाल में संक्रमण का असर कम हुआ है। बीते 10 दिनों में भोपाल में कोरोना संक्रमण 12.75 फीसदी तक कम हो गया है। वहीं देश के जाने माने डॉक्टर और एम्स निदेशक रणदीप गुलेरिया ने कहा है कि अगर मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का सख्ती से पालन किया जाए तो 3 हफ्ते में पूरे देश में कोरोना संक्रमण कम हो जाएगा।

दरअसल भोपाल के अस्पतालों की हालात देखे तब स्थिति कुछ और ही है। हर जगह ऑक्सीजन की किल्लत दवाओं की किल्लत बेड और वेंटिलेटर की किल्लत है। बता दे कि सरकारी आंकड़े कुछ और ही कहते है।

राजधानी भोपाल की एक अजीब प्रेम कथा, रंजिश निकलने के लिए जला डाली पूरी बस्ती

0

मध्य प्रदेश की राजधानी में एक प्रेमी जोड़े के बढ़ते प्रेम ने परिवार को आक्रोश में डाल दिया कि लड़की पक्ष ने लड़के के गांव पहुंचकर बवाल खड़ा कर दिया। लड़की के परिजन मारपीट के इरादे से पहुंचे थे। उन्हें देख लड़के के परिवार वाले अपने घर से भाग खड़े हुए। उन्हें भागते हुए देख नाराज पक्ष ने पूरी बस्ती को ही आग के हवाले कर दिया। 

बता दे कि ये मामला बैरसिया थाना का है। यहा सपेरा बस्ती में बुधवार की रात करीब दस बजे उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब दो दर्जन से ज्यादा लोग लड़ने पहुंच गए थे। बस्ती के लोग मारपीट देख कर तुरंत भाग निकले, जिसके बाद उनके टपरों में आग लगा दी गई। इस आगजनी में करीब आठ मकान पूरी तरह से जलकर खाक हो गए।

थाना प्रभारी कैलाश नारायण भारद्वाज ने कहा कि करीब एक महीने पहले गांव की एक लड़की लापता हो गई थी। इस मामले में गांव के एक नाबालिग पर केस दर्ज किया गया था। हालांकि बाद में दोनों नाबालिग लौट आए थे। इस घटना के बाद से गुर्जर समाज के लोग रंजिश पाल कर बैठे हुए थे। नाथ समाज के लोग जानते थे कि बस्ती में वह लोग किसी भी वक्त हमला कर सकते है। 

दरअसल बुधवार रात करीब दस बजे गुर्जर समाज के दो दर्जन से अधिक लोग गांव में घुस गए। एक साथ इतने सारे लोगों को आता देख नाथ समाज के लोग घरों से भाग निकले। जिसके बाद नाथ समाज के टपरों में आग लगा दी गई। पुलिस ने इसके बाद दो दर्जन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

भोपाल के इस ऑटो वाले ने बचाई 10 लोगों की जान

0

मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमण के चलते हाहाकार मचा हुआ है। मरीज अस्पतालों में भटक रहे हैं।ऐसे में राजधानी भोपाल के एक ऑटो ड्राइवर अपने काम से दूसरों के लिए सेवा की मिसाल पेश कर रहा है। अपने ऑटो को चलते-फिरते एंबुलेंस में तब्दील कर जावेद खान नाम का शख्स अब तक 8-10 लोगों की जान बचा चुका है।

बता दे कि 18 साल से ऑटो चला रहे जावेद खान के पास ज्यादा संसाधन नहीं है। ऐसे में परिवार के लोगों ने उन्हें कहा कि अपने ऑटो को एंबुलेंस बना लें। तब उन्होंने कुछ दवाएं और सैनिटाइजर के साथ ऑक्सिजन का एक सिलिंडर साथ में रखा और लोगों का मदद करने के लिए बाहर निकल गए।

दरअसल जावेद ने कहा कि वे अपने पैसों से ऑक्सिजन का सिलिंडर भराते हैं। इसमें उन्हें 3-4 घंटों का समय लगता है और हर बार 600 रुपये खर्च होते है। उन्होंने ये भी कहा कि अगर उधार लेकर ये काम करना पड़े तो भी कोई दुख नहीं होगा।

इंदौर से भोपाल आ रहीं Fabiflu रास्ते में हुई चोरी

0

मध्य प्रदेश में कोरोना का कहर जारी है। ऑक्सीजन ,दवाएं, और अस्पतालों की स्तिथि काफी खराब है। ऐसे में आज इंदौर से भोपाल के बीच चलते ट्रक से फेबीफ्लू टेबलेट का एक कार्टन चोरी हो गया है। पुलिस ने दवा कारोबारी से लिखित शिकायत लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। हनुमानगंज थाना पुलिस के मुताबिक नयन गुप्ता की घोड़ा नक्कास मेडिकेश फार्मा नाम से दुकान है।

उन्होंने बुधवार को लिखित शिकायत दर्ज करी है। 26 अप्रैल को इंदौर के एसबी वेयर हाउसिंग एंड लाजिस्टिक से फेबीफ्लू 400 एवं 800 एमजी दवाई के सात कार्टन बुक कराए थे। यह कार्टन मधुर कोरियर इंदौर से बुक किए गए थे, जो 27 अप्रैल को मधुर कोरियर भोपाल के कबाड़खाना स्थित कार्यालय से मिलने थे।

बता दे कि जब वह कार्टन लेने पहुंचे तो उन्हें छह कार्टन प्राप्त हुए। उन्होंने ये बताया गया कि एक कार्टन संभवत: डोडी घाटी पर किसी ने चोरी कर लिया है। चोरी गए कार्टन में फेबीफ्लू-800 एमजी की 60 से 70 स्ट्रीप थी जिनकी खरीद कीमत एक लाख से ज्यादा है। कोरोना संक्रमण के इस दौर में इस दवा की काफी जरूरत है। थाना प्रभारी महेंद्रसिंह ठाकुर के मुताबिक नयन गुप्ता की लिखित शिकायत दर्ज कर ली गई है।

मध्यप्रदेश में गृह मंत्री ने दिए निर्देश, बनाई जाएंगी स्पेशल टास्क फोर्स

0

मध्य प्रदेश में कोरोना से कोई सुधार दिखते हुए नहीं दिख रहा है। आज प्रदेश के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ कोरोना की रोकथाम को लेकर बैठक की। गृह मंत्री ने ऑक्सीजन और रेमडेसिविर की प्रदेश में हो रही कालाबाजारी को रोकने के लिए टास्क फोर्स गठित करने के निर्देश दिए है।

पुलिस मुख्यालय में ड्यूटी कर रहे जवानों के लिए गृह मंत्री ने आवश्यक प्रबंध करने के निर्देश दिए है। बैठक में अधिकारियों ने गृह मंत्री को जानकारी दी कि वर्तमान में प्रदेश भर के लगभग 1850 पुलिस, होमगार्ड और एसएएफ के जवान कोरोना से संक्रमित है। बता दे कि 72 जवानों की संक्रमण से मौत हो चुकी है।

मध्य प्रदेश में रेमडेसीवीर इंजेक्शन की कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। कालाबाजारी करने के मामले में अभी तक 11 प्रकरण दर्ज किए जा चुके है। इंदौर और भोपाल में इन आरोपियों के खिलाफ रासुका की कार्रवाई की जा रही है। गृह मंत्री ने बाकी अन्य जगहों पर भी इस तरह की कार्रवाई करने के निर्देश दिए है।

भोपाल में बढ़ाया जा सकता है कोरोना कर्फ्यू

0

मध्य प्रदेश में कोरोना के हालात देखते हुए भोपाल में कोरोना कर्फ्यू बढ़ाया जा सकता है। इसका संकेत भोपाल कलेक्टर अविनाश लवानिया के बयान से लगाया जा रहा है। बैठक के दौरान उन्होंने कहा कि जिस तरह से जिले में संक्रमितों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है । और ऐसे में हालात को देखते हुए फैसला लिया जाएगा।

बता दे कि भोपाल में 30 अप्रैल की सुबह तक कर्फ्यू लगाया गया है। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि इसे बढ़ाया जा सकता है। हालांकि कलेक्टर की तरफ से अभी इस बात की जानकारी नहीं दी गई है कि कर्फ्यू कितने दिनों के लिए बढ़ाया जाएगा।

दरअसल राजधानी में शनिवार को 1776 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले है जिसकी वजह से यहां पर संक्रमितों की संख्या बढ़कर 78,934 हो गई है। वही सरकारी रिकॉर्ड के हिसाब से जिले में शनिवार को 10 मरीजों की मौत भी हुई है। यहां अब तक कुल 707 मरीज कोरोना संक्रमण की वजह से अपनी जान गंवा चुके है।और 11267 कोरोना मरीज अब भी एक्टिव है।

भोपाल में हुई रेमडिसीवीर इंजेक्शन की कालाबाज़ारी

0

मध्य प्रदेश में कोरोना थमने का नाम ही नही ले रहा। इसी बीच में रेमडिसीवीर इंजेक्शन की काला बाज़ारी शुरू हो गई है। पहले इंदौर में लोग पकड़ाए थे और आज इंदौर के बाद भोपाल में नकली रेमेडेसिवर इंजेक्शन की कालाबाजारी की खबर सामने आई है।

बता दे कि पिपरिया से भोपाल इलाज कराने एक परिवार आया हुआ था जो इस नकली इंजेक्शन के ठगी का शिकार हुए है। कोरोना संक्रमित के परिजनों को एक युवक ने 47 हज़ार का नकली इंजेक्शन देकर लूट लिया। क्योंकि परिजन रेमडेसिविर इंजेक्शन के लिए दिनभर से सिर्फ परेशान हो रहे थे।

इस बीच हॉस्पिटल के बाहर देवदूत बनकर एक युवक ने उनके परिजनों को इंजेक्शन दिलाने का झांसा दिया और फिर उनसे 47 हज़ार रुपए ले लिए। जब परिजन इंजेक्शन लेकर हॉस्पिटल डॉक्टर के पास पहुंचे तब पता चला जो इंजेक्शन उन्हें मिला था वे नकली था। परिजनों ने बताया कि मंडीदीप स्थित इंडस टाउन में किसी मेडिकल से उस व्यक्ति ने उन्हें इंजेक्शन दिलाया था।

भोपाल के पुलिस मुख्यालय में फटा कोरोना का बम

0

भोपाल में कोरोना बढ़ता जा रहा है और ऐसे में मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय में कोरोना बम फूट गया है। इसके चलते मुख्यालय में तैनात कई वरिष्ठ अधिकारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

बता दें कि स्पेशल डीजी अन्वेष मंगलम कोरोना पॉजिटिव पाए गए है। साथ ही प्रशासन शाखा के आईजी विवेक शर्मा, आईपीएस नवनीत भसीन, योजना एआईजी निश्छल झारिया, एसएएफ आईजी रश्मि अग्रवाल भी कोरोना संक्रमित पाई गई है।

भोपाल के एडीजी ए साईं मनोहर , ट्रैफिक एसपी संदीप दीक्षित भी कोरोना संक्रमित हो गए है। संक्रमण के चलते लोकायुक्त मुख्यालय को 19 अप्रैल तक बंद कर दिया गया है।

भोपाल के कोलार में हुआ लॉकडाउन का उल्लंघन

0

भोपाल में कोरोना के आकड़ो में कोई रोक नही लग रही है। ऐसे में ही आज भोपाल में कोरोना कर्फ्यू लगाने का फैसला लिया गया है। कुछ दिन पहले ही जिला प्रशासन ने कोलार और शाहपुरा में 19 अप्रैल तक लॉकडाउन लगाया है। लेकिन इसके बाद भी सोमवार सुबह शहर के अन्य स्थानों के लिए लॉकडाउन खुलते ही कोलार क्षेत्र में लोग घरों से बाहर निकल पड़े और सड़क पर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं।

ऐसे में कोलार से सरकारी कर्मचारियों व अफसरों के वाहन जाम में फंसकर रह गए। इधर, मौके पर तैनात पुलिस के जवानों ने आला अधिकारियों से बात करने के बाद नाकेबंदी हटाकर दोनों तरफ के वाहनों को निकलवाया और बाद में दोबारा से नाकेबंदी कर दी।

दरअसल सोमवार को सुबह बाकी हिस्सों से लॉकडाउन हटा तब कोलार के भी लोग अपने वाहनों से सड़क पर आ गए। बताया गया है कि इसमे अधिकांश सरकारी कार्यालयों के कर्मचारी, स्वास्थ्य कर्मचारी और अन्य लोग भी थे जिन्‍हें अपने काम के सिलसिले में शहर के दूसरे हिस्‍सों में पहुंचना था।

सुबह 10 बजे के बाद ऐसे लोगों के वाहनों के कारण कोलार के मुख्य मार्ग पर सर्वधर्म पुलिया से लेकर बीमा कुंज तक दो किमी का लंबा जाम लग गया था। दोनों तरफ के रास्तों पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई थी। पुलिसकर्मियों ने काफी मशक्‍कत के बाद इस जाम को खुलवाया।

मौके पर तैनात कोलार पुलिस के जवानों ने जिनके पास पहचान पत्र थे, उनको जाने दिया। बाकी को वापस भेज दिया गया। इस दौरान कुछ वाहन चालक पुलिस से बहस करते भी नजर आए।

भोपाल में कोरोना गाइडलाइन का पालन ना करने वाले दुकानदारों की दुकानें हुई सील

0

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में अब कोरोना गाइडलाइन का पालन न करने वालों के खिलाफ अ सख्ती शुरू हो गई है। बुधवार रात जिले के अधिकारियों ने शहर में घूम-घूम कर हालात का जायजा लिया और मास्क और सोशल डिस्‍टेंसिंग का पालन न करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की। इसके साथ ही उन्होंने शहर की कुल 158 दुकानें सील कर दी ।

कोरोना संक्रमण के बढ़ते हुए रूप को देखते हुए लोगों को जागरूक करने और व्यवस्था के लिए अधिकारियों ने शहर में मार्च किया। उन्होंने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण कर आम लोगों को मास्क लगाने और कोरोना संक्रमण की रोकथाम में पुलिस और प्रशासन का सहयोग करने की अपील की।

डीआईजी इरशाद वली, कलेक्टर अविनाश लवानिया ने एसडीएम, एएसपी व अन्य अधिकारियों के साथ बैरागढ़, लालघाटी, सेंट्रल चौराहा, रॉयल मार्केट, पीरगेट, किलोल पार्क पेट्रोल पंप, 10 नम्बर मार्केट आदि क्षेत्रों में भ्रमण किया। और इसी दौरान कोरोना गाइडलाइन का पालन न करने पर कुल 158 दुकानें सील कर दी गई। जिसमे कोलार में 13, हुजूर में 16, टीटी नगर में 20, एमपी नगर में 14, गोविंदपुरा में 44, शहर में 8, बैरागढ़ में 15 और बैरसिया में 28 दुकानों को सील कर दिया है।

पुलिस और प्रशासन के अफसरों ने पुराने शहर के चौक बाजार, सर्राफा और पेट्रोल पंप पर पहुंची। वहां दुकानों पर लोग बिना मास्क के खरीदारी करते हुए नजर आए। दुकान मालिक भी बिना मास्क के थे। पेट्रोल पंप पर भी पेट्रोल देने वाले कर्मचारी बिना मास्क के दिखे। पेट्रोल भरवाने वाले गाड़ी चालकों ने भी मास्क नहीं लगाए थे। उसी समय जिला प्रशासन की टीम ने 35 दुकानदारों और किलोल पार्क पेट्रोल पंप संचालक के खिलाफ कार्रवाई की है। किलोल पार्क के पेट्रोल पंप समेत 35 दुकानों को सील कर दिया गया।